पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अंतरजातीय विवाह करने पर नव दंपति को दिए जाते हैं 2 लाख 50 हजार रुपये : उपायुक्त अनीश यादव

सिरसा, 27 जनवरी।

For Detailed News-


उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत अंतरजातीय विवाह करने पर नव दंपत्ति को हरियाणा सरकार की ओर से 2 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना में अनुसूचित जाति के लड़के या लड़की द्वारा गैर अनुसूचित जाति की लड़की या लड़के के साथ विवाह करने पर यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।


उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत पात्र नागरिकों को यह राशि उनके संयुक्त बैंक खाते में 1 लाख 25 लाख रुपये की राशि 3 वर्ष के लिए फिक्सड डिपोजिट के रूप में जमा करवाई जाती है। इसके साथ-साथ 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि उनके बचत खाते में भी डाली जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए वर-वधू दोनों भारत के नागरिक होने चाहिएं। अनुसूचित जाति से संबंधित लड़का या लड़की हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी हो और नवविवाहित जोड़े  द्वारा पहले इस योजना के अंतर्गत लाभ न लिया गया हो। वर-वधू दोनों की आयु कानूनन विवाह के योग्य होनी चाहिए। प्रोत्साहन राशि केवल पहले विवाह हेतु ही प्रदान की जाती है। आवेदन पत्र विवाह के 3 वर्ष के अंदर-अंदर देना होगा।


जिला कल्याण अधिकारी सुशील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र व्यक्ति अंत्योदय भवन में आवेदन कर सकते हैं। अंत्योदय भवन में आवेदक को योजना में आवेदन करने के लिए मात्र 10 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों से आह्वान किया है कि वे अंत्योदय भवन व उपमंडल स्तर पर स्थापित किए गए अंत्योदय सरल केंद्रों में जाकर निर्धारित शुल्क में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है।

https://propertyliquid.com


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता, अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना, डा. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के आवेदन ऑनलाइन अंत्योदय भवन व सरल अंत्योदय के केंद्र पर भरे जा रहे हैं।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अब शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें, ‘महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणाÓ को 10 फरवरी तक बढ़ाया

सिरसा, 27 जनवरी।

For Detailed News-


हरियाणा सरकार ने ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणाÓ की अवधि 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। साथ ही दुकानदारों को कुछ राहत देते हुए दुकानें और माल खोलने का समय शाम 6 से बढ़ाकर 7 बजे तक कर दिया गया है। अन्य पाबंदियां ज्यों की त्यों जारी रहेंगी। रात को 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की संख्या पहले से ही तय मानक के अनुसार होगी।

https://propertyliquid.com


उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से बुधवार शाम को जारी आदेशों में बताया गया कि प्रदेश में अब दुकानों को खोले जाने का समय शाम को 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। व्यापारी संगठन इसको लेकर कई दिन से रोष व्यक्त करते हुए सरकार को ज्ञापन देकर दुकानें खोलने का समय रात 8 बजे तक करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने अब उनको एक घंटा अतिरिक्त समय देकर कुछ राहत दी है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 व 60 के तहत कार्रवाई होगी।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों को किया सम्मानित

For Detailed News-

पंचकूला, 26 जनवरी-  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के सैक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाले 35 लोगों को सम्मानित किया।


राज्यपाल ने सरकारी कार्य श्रेणी में डॉक्टर नीरू कपूर, डॉक्टर मनोज त्यागी, डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, डॉक्टर रीटा कालरा, सिविल सर्जन कार्यालय से संजीव बुध, जिला आयुववेद अधिकारी शशि कांत शर्मा, डॉक्टर राजीव शर्मा,  डॉक्टर अनुराग गर्ग, डॉक्टर हरिंदर कुमार बाली, डीपीआरओ कार्यालय के चलचित्र चालक अजय राठी, नगर निगम कार्यालय के एपीओ अक्षील धारनी, सामाजिक कार्य मे शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, विश्वास फाउंडेशन, लक्ष्मण दास सरपंच, ग्राम पंचायत बतोड़, अनिल थापर, सुमित गोयल, रविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह तथा गुरचरण को सम्मनित किया। इसी प्रकार साहसिक कार्य के लिए संदीप वर्मा, खेल में वैष्णवी गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राम लाल हंस, डोली साहनी, नीतू चैधरी, उर्मिला कुमारी, डॉ राकेश पाठक, डॉ चित्रा तंवर, पुलिस विभाग से मेधा भूषण आईपीएस, निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, मुख्य सिपाही नवजोत सिंह, सिपाही चंद्र पाल, महिला उप निरीक्षक वीना गौतम तथा भवर सिंह को सम्मानित किया।

https://propertyliquid.com


इसके अलावा राज्यपाल ने झांकियों में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की झांकी को प्रथम, स्वास्थ्य व जिला रेडक्रास सोसायटी की झांकी को दूसरा तथा आयुर्वेद विभाग की झांकी को तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी प्रकार परेड की टुकड़ियों में आईटीबीपी की टुकड़ी को प्रथम जबकि हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की पुरुषों की टुकड़ी को द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर विंग लड़कियों की टुकड़ी को तीसरे पुरस्कार से सम्मनित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी आर्केस्ट्रा, संस्कृति विद्यालय सेक्टर 20 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6 के बच्चों को सम्मानित किया।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण

– देश में स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष सम्मान देने के साथ-साथ आगामी 25 सालों के लिए एक विजन व रूपरेखा भी बनाई जा रही है-राज्यपाल

For Detailed News-

पंचकूला, 26 जनवरी- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि पूरे देश में जश्न के साथ ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है। इस वर्ष देश में स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष सम्मान देने के साथ-साथ आगामी 25 सालों के लिए एक विजन व रूपरेखा भी बनाई जा रही है ताकि 2047 में आजादी के सौ वर्ष पूरे होने पर भारत पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करे।


राज्यपाल आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण तथा परेड की सलामी लेने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों की मिठाई के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।  


प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, राव तुलाराम, वीर सावरकर, ऐनी बेसेन्ट, पं0 नेकी राम शर्मा, सर छोटू राम व हजारों देशभक्तों तथा महापुरूषों ने बलिदान दिया।


उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस स्वतंत्र, शक्तिशाली व महान भारत के सपने संजोये थे, आजादी के बाद उनको पूरा करना हर भारतवासी का कर्Ÿाव्य बन गया। उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रशासनिक व राजनीतिक व्यवस्था होना जरूरी था। इसी व्यवस्था को कायम करने के लिए बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान की रचना की गई और आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ।

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि आज संविधान के अनुरूप देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा की जनता व प्रदेश सरकार ने कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाया है। प्रदेश की प्रगति के लिए राज्य की जनता व राज्य सरकार बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से लाभान्वित करने के उद्देश्य से डिजिटल इण्डिया विजन को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में राज्य में लगभग 20 हजार अटल सेवा केन्द्रों और 117 अंत्योदय एवं सरल केन्द्रों के माध्यम से 41 विभागों की 511 योजनाएं आॅनलाइन की गई हंै। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के लोगों को सभी सरकारी सेवाओं का घर बैठे ही लाभ मिले इसलिए सभी परिवारों के परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे हंै। सी.एम. विंडो पोर्टल आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान का उपयुक्त मंच साबित हुआ है। इसके माध्यम से 8 लाख 50 हजार शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह वर्ष ‘‘अंत्योदय उत्थान वर्ष’’ के रूप में मनाया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के दर्शन के अनुरूप हरियाणा सरकार ने सबसे गरीब लोगों का जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की पहचान की जा रही है। इन परिवारों की आय एक लाख अस्सी हजार रुपये से अधिक करने के लिए इनके रोजगार व कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा ‘हरियाणा कौशल विकास निगम’ के तहत रोजगार देने में भी इन परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र के विकास और किसान हितों को मद्देनजर रखते हुऐ कई योजनाएं व कार्यक्रम शुरु किए गए हैं। प्रदेश में किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए ‘‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’’, ई-खरीद पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से किसान फसल बेचने व उपकरण खरीदने से सम्बन्धित सुविधाओं का घर बैठे लाभ ले रहे हैं। इस पोर्टल पर रबी-  2021 में 62 लाख एकड़ और खरीफ-2021 में 52 लाख एकड़ क्षेत्र पंजीकृत हुआ है। प्रदेश में बागवानी फसलों का संरक्षित मूल्य देने के लिए भावान्तर भरपाई योजना शुरू की गई है। बाजरे की उपज पर भी छः सौ (600) रूपये प्रति क्विंटल भावान्तर दिया गया है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 14 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। किसानों को खेती की नई तकनीकों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रगतिशील किसान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है।


कृषि क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं के कारण खाद्यान्न उत्पादन में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान है। 2020-21 के रबी और खरीफ फसल का कुल 195 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने दूध व खाद्यान्न उत्पादन में नये रिकार्ड कायम किये हैं। प्रदेश में वार्षिक दूध उत्पादन 117 लाख टन से अधिक पहंुच गया है। अब प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता 1 हजार 142 ग्राम हो गई है। दूध उत्पादन में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है। ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए ‘ग्राम दर्शन पोर्टल’ शुरू किया है। इस पर 6 हजार 200 ग्राम पंचायतों का डिजिटल डाटा उपलब्ध है। ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने के लिए सभी गांवों को ‘‘लाल डोरा मुक्त योजना’’ चलाई है। इस योजना को बाद में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के नाम से पूरे देश में लागू किया गया।
उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हरियाणा में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर 82 गांवों को ‘म्हारा गांव–जगमग गांव योजना’ से जोड़ा गया है और इसके साथ ही आज से 5569 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा भावी पीढ़ी को कौशल व रोजगारपरक, संस्कार-युक्त, और नैतिक शिक्षा प्रदान करने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बनाई गई है। यह नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेश में शिक्षा के प्रचार-प्रसार व गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग 19 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। सरकार ने स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। प्रदेश में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा एक ही परिसर में देने की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए प्रदेश में 113 नये संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गये हैं। हर बीस किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। ‘‘सुपर-100‘‘ कार्यक्रम के तहत मुफ्त कोचिंग सेंटर खोले गए हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी के लिए बार-बार आवेदन करने और परीक्षा देने के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने ‘एकल पंजीकरण और ‘‘काॅमन पात्रता परीक्षा’’ का प्रावधान किया है। इस समय प्रदेश का लिंगानुपात 1000 लड़कों के पीछे 914 लड़कियों का है, जो वर्ष 2014 में 876 था। उन्होंने कहा कि सरकार महिला कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं संवेदनशील है। इसके लिए सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के बजट में सोलह सौ करोड़ (1600 करोड़) से भी अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के बेहतर क्रियान्वयन में अनुकरणीय प्रदर्शन करने पर 2019-20 के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना, मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना व अन्य योजनाएं शुरू की गई हैं। हरियाणा सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए और अधिक ठोस प्रबंध किए हैं। राज्य के सभी बस अड्डों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए गए हैं। प्रदेश में महिला थानों, दुर्गा शक्ति एप, दुर्गा वाहिनी तथा दुर्गा रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना से महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू की गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए डायल-112 सेवा शुरू की गई है।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, औधोगिक उत्पादन, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज, विदेशी निवेश, शिक्षा, खेल, सेना, कृषि, परिवहन पशुधन आदि क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश को विभिन्न उत्पादों में ‘आत्म-निर्भर’ बनाने के उद्देश्य से एम0एस0एम0ई0 के लिये नए विभाग का सृजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि खेलों में हमारे युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र होते ही हमारा सीना गर्व से चैड़ा हो जाता है। टोक्यो ओलम्पिक में कुल 7 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देता है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत, सशक्त भारत की परिकल्पना की है। हरियाणा इसे साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। एनिमिया मुक्त भारत अभियान में हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है। हैपेटाईटिस बी व सी की दवाईयां मुफ्त उपलब्ध करवाने वाला भी हरियाणा देश का पहला राज्य है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा ‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू करने वाला भी प्रथम प्रदेश है। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 15.50 लाख परिवारों को सम्मिलित किया गया है। अब तक 28 लाख से भी अधिक गोल्डन कार्ड जारी करके 3 लाख 25 हजार मरीजों का 363 करोड़ रूपये की लागत से ईलाज करवाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत रोगी को पांच लाख रूपये तक के ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पिछले लगभग दो वर्षों से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण महामारी से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए डाॅक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, बिजली, सफाईकर्मी व स्वयंसेवकों ने अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य किया।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना योद्धाओं की बदौलत ही आज देश 160 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छू पाया है। हरियाणा में अब तक 385 लाख वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई है। इस प्रकार से प्रदेश में लगभग शत प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज तथा 79 प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को भी कोरोना रोधी डोज देने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि भौतिक विकास के साथ हरियाणा ने  सांस्कृतिक मूल्यों को भी संजोए रखा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का पावन संदेश दिया था। गीता के ज्ञान का विश्व भर में प्रचार-प्रसार करने के लिए पिछले 6 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततुत किया गया तथा पुलिस, आईटीबीपी तथा एनसीसी की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
इससे पूर्व राज्यपाल ने पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित शहीद स्मारक पर पुश्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन् किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवा करने वाले समाज सेवियों, सरकरी कर्मचारियों व अन्य विभुतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बच्चों की सराहना की तथा जिला के स्कूलों में 27 जनवरी को अवकाश की घोषणा की।
इस मौके पर नगर निगम पंचकूला के महापोर कुलभूषण गोयल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चैहान, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार, पूर्व विधायका लतिका शर्मा, आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वी.पी. मलिक, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, भाजपा नेता श्याम लाल बंसल सहित सेवारत व पूर्व सेना के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ठï कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

सिरसा, 26 जनवरी।

For Detailed News-


जिला स्तरीय 73वां गणतंत्र दिवस स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया और कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन के अनुरोध पर जिला स्तर पर उत्कृष्ठï कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व समाजसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 50 से अधिक महानुभाव को सम्मानित किया गया जिनमें डबवाली से तनिश सेठी, पुलिस अधीक्षक सिरसा की ओर से मंजू सिंह, गुरमीत कौर, अंजना, बनवारी लाल, कालू राम, कुलवीर सिंह, मनवर लाल, नरेंद्र, सुखदेव, कृष्ण कुमार, दाता राम, नगराधीश की ओर से अमित कुमार, डीआरओ की ओर से बंटी व राजेंद्र पटवारी, एसडीएम डबवाली की ओर से कानूनगो लाभ सिंह, एसडीएम ऐलनाबाद की ओर से पटवारी राजेंद्र सिंह जांगड़ा व ग्राम सचिव माल चंद, सिविल सर्जन की ओर से डा. अरदीप कौर व एएनएम सुनिता देवी, आशा वर्कर सरोज, एएनएम सुदेश कुमारी, डा. अतुल गिजवानी, जिला समाज कल्याण की ओर से कवंल सिंह, पशु चिकित्सक डा. गौरव छाबड़ा, खेल विभाग की ओर से गुरमीत कुमार, जीएम रोडवेज की ओर से हरफूल सिंह चालक शामिल हैं।

https://propertyliquid.com


इसी प्रकार डीआईपीआरओ कार्यालय के कृष्ण कुमार आईसीए, वन विभाग से अनिल कुमार लिपिक, ग्राम पंचायत गुसाइयाना, जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जेबीटी तेज कौर व संगीता खुराणा पीटीजी, जिला नगर आयुक्त की ओर से नानक चंद, अनिल कुमार, सुनील कुमार, मदन लाल, सुरेंद्र कुमार, डीडीपीओ की ओर से धर्मेंद्र, सोनू, भूप सिंह, मांगेराम, ग्रामीण सफाई कर्मचारी सुरेंद्र कुमार व अधीक्षण अभियंता डीएचबीवीएन की ओर से सुभाष चंद्र एलएम, एडीसी की ओर से एपीओ कृष्ण गोपाल, आईटीआई से बंसीलाल, हनुमान व मांगेराम, कृषि विभाग से अमन मौर, मार्केट कमेटी से मंडी सुपरवाइजर राम चंद्र, सीआईए से विजय कुमार, उपायुक्त कार्यालय से लिपिक राहुल, सीआईडी से प्रताप को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। 

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

संविधान के कारण ही हमें समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का मिला अधिकार : रणबीर गंगवा

– मुख्यातिथि रणबीर गंगवा ने स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन
– उत्साह व हर्षाेल्लास से मनाया 73वां गणतंत्र दिवस, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने किया ध्वजारोहण


सिरसा, 26 जनवरी।

For Detailed News-


स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम हर्षाेल्लास से मनाया गया। समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा और समारोह में परेड व मार्च पास्ट भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्थानीय लघु सचिवालय के पास स्थित शहीदी स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों का नमन किया। समारोह में मुख्यातिथि रणबीर गंगवा ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेवी संस्थाओं व विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिला स्तरीय समारोह में जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, रेणु शर्मा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, प्रदीप रातुसरिया, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, आयुक्त नगर परिषद नेहा सिंह, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, नगराधीश अजय सिंह, सीएमजीजीए रोमिल होतवानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। समारोह में उपायुक्त अनीश यादव ने मुख्यअतिथि रणबीर गंगवा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


मुख्यातिथि रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया।


उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के कठोर संघर्ष से हमें आजादी मिली तो वहीं दिन-रात मुस्तैदी से देश की सीमाओं की निगहबानी करने वाले वीर सैनिकों के कारण हमारी यह आजादी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले लगभग पौने 8 साल के कार्यकाल में कई ऐसे निर्णय लिए, जिससे न केवल भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला, बल्कि एक शक्तिशाली देश के रूप में हमारी पहचान बनी।

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकासÓ के मूलमंत्र पर प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन एवं सुशासन के पथ पर चलते हुए कई अनूठी पहल की हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की गिनती देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में होती है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां पढ़ी-लिखी पंचायतें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए ‘ग्राम दर्शन पोर्टलÓ पर 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल डाटा उपलब्ध है। ग्रामीणों को उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक देने के लिए गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को उसके घर-द्वार पर ही सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। ‘मेरा परिवार-मेरी पहचानÓ कार्यक्रम के तहत सभी परिवारों के परिवार पहचान-पत्र बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के सबसे गरीब परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजनाÓ चलाई जा रही है। इसके तहत सबसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये की जाएगी।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। इस महामारी से लडऩे के लिए किए जा रहे टीकाकरण में भारत विश्व में पहले स्थान पर है। हरियाणा में भी युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। अठारह वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को पहली डोज और 79 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 8 लाख बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही, करीब 56 हजार लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है।
‘हर खेत-स्वस्थ खेतÓ अभियान के तहत लगभग 87 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। फसल विविधीकरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरा पानी-मेरी विरासत योजनाÓ के तहत किसानों को 7,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन-1091 और दुर्गा शक्ति एप, दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स और दुर्गा शक्ति वाहिनी की स्थापना की गई है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में 31 नए महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए बस अड्डों व बसों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले सवा 7 वर्षों में कुल 67 नए राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें से 42 लड़कियों के लिए हैं। इसके अलावा, प्रदेश में 29 महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित किए गए हैं।


युवाओं को नौकरी के लिए बार-बार आवेदन करने व फीस भरने से छुटकारा दिलाने के लिए ‘एकल पंजीकरणÓ की सुविधा शुरू की गई है। बार-बार प्रतियोगी परीक्षा से निजात दिलाने के लिए ‘कॉमन पात्रता परीक्षाÓ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में आउटसोर्सिंग से जुड़ी सरकारी सेवाओं में ठेका प्रथा बंद करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया गया है।


उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में नई व्यवस्था बनाकर लोगों में नई उम्मीद जगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में ‘सबका साथ-सबका विकासÓ के मूलमंत्र और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदयÓ के दर्शन पर चलते हुए प्रदेष की तस्वीर बदली है, लोगों को तकदीर बदली है। प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक संस्कृति में बड़ा बदलाव किया है। समान विकास, जन-जन के कल्याण और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशवासियों को एक नए विश्वास का अहसास कराया है।

गणतंत्र दिवस समारोह में इन टीमों का रहा उत्कृष्ठï प्रदर्शन, मुख्यअतिथि ने छात्रों की मिठाई के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भव्य प्रदर्शन किया जिन्हें मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया, परेड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सिरसा की एनसीसी की टीम प्रथम, शाह सतनाम कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की गल्र्स गाइड की टीम द्वितीय तथा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल  सिरसा की स्काउट (प्रजातंत्र के प्रहरी) की टीम तृतीय स्थान पर रही। झांकियों में कृषि विभाग की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय तथा जिला विकास अभिकरण की झांकी तृतीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्रों की मिठाई के लिए अपने ऐच्छिक कोष से एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इसके साथ-साथ उपमंडल ऐलनाबाद, कालांवाली व डबवाली में भी उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इन कार्यक्रमों में संबंधित उपमंडलाधीश ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला पंचकूला के लिए 3.63 करोड़ रूपए लागत की 12 बाढ नियंत्रण योजनाओं को प्रदान की स्वीकृति-उपायुक्त महावीर कौशिक

For Detailed News-

पंचकूला, 24 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चण्डीगढ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा राज्य सूखा राहत व बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचकूला के लिए 3.63 करोड़ रूपए लागत की 12 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।


उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने जिला सचिवालय के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।


बैठक के उपरांत श्री महावीर कौशिक ने बताया कि आज चण्डीगढ में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा राज्य सूखा राहत व बाढ नियंत्रण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पचंकूला के लिए आबादी क्षेत्र तथा कृषि भूमि के बाढ से बचाव के लिए 3.63 करोड़ रूपए की 12 नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।


उपायुक्त ने बताया कि गांव मढांवाला के लिए 11.12 लाख रूपए की योजना स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गांव कोना के लिए 43.76 लाख रूपए की योजना,  गांव भरौली के लिए 41.15 लाख रूपए,  गांव खेतपराली के लिए 21.28 लाख रूपए, ग्राम रज्जीपुर के लिए 24.16 लाख रूपए, गांव राणा पंचायत रामपुर के लिए 28.88 लाख रूपए, गांव मानक्यां के लिए 28.52 लाख, गांव भानू के लिए 12.26 लाख, ग्राम आसरेवाली के लिए 13.52 लाख रूपए, गांव गुमथला के लिए 81.50 लाख लाख रूपए, गांव बीड़ घग्गर के लिए 28.85 लाख रूपए तथा गांव शामपुर के लिए  28.49 लाख रूपए की बाढ नियंत्रण योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

https://propertyliquid.com


उन्होंने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा इन सभी बाढ नियंत्रण योजनाओं के तहत निर्माण कार्य 30 जून 2022 तक पूरा किया जाना है। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने स्वयं उक्त गांवों का दौरा कर इन सभी योजनाओं की आवश्यकता और व्यवहारिकता की समीक्षा की थी। उन्होंने बताया कि गांव वासियों को मानसून के दौरान बाढ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग द्वारा इन गांवों के लिए नई योजनाएं तैयार की गई हैं। इन सभी योजनाओं को आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुमोदित किया गया है।


इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पंचकूला के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल तथा एसडीओ सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मोरनी नेचर कैंप में चल रहे 10 दिवसीय यूथ प्रन्योर शिविर का हुआ समापन

युवाओं में देश की दिशा बदलने की होती है क्षमताः मुकेश गौड़

For Detailed News-

पंचकूला, 24 जनवरी- खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से मोरनी नेचर कैंप (भूड़ी) में आयोजित 10 दिवसीय यूथ प्रन्योर कैंप का समापन हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने किया।


इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुनीता शर्मा, कैंप के नोडल आफिसर जोगेन्द्र कुमार तथा राम कुमार भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर श्री मुकेश गौड़ ने कहा कि इस 10 दिवसीय कैंप का उद्देश्य युवाओं को होमस्टे योजना का लाभ प्रदान करना है। इसके साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद बच्चों को होमस्टे योजना के माध्यम से होमस्टे की योजना से जुड़ सकते हें। उन्होंने कहा कि युवाआंें में इतनी उर्जा होती है कि वे बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं। युवा समाज व देश की दिशा बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि होम स्टे से जुड़ने के लिए युवाओं को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा तकि वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वयं मोरनी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मोरनी के 10 बच्चों को टिक्कर ताल में जैट स्कूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा और उन्हें बैंक के माध्यम से जैट स्कूटर लेने के लिए सस्ती दरों पर श्रण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें।

https://propertyliquid.com


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन की देख-रेख में इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार, निदेशालय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अभिजीत, बलदेव सिंह, सुमित कुमार, बलवान, डॉ. ओम प्रकाश कादयान, श्रवण सिंह, भीम सिंह, प्रेम चौटाला, संदीप कुमार तथा पवन भी उपस्थित थे।

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Odd Semester Examinations starts at PU

Chandigarh January 24, 2022 

For Detailed News-

As many as 88,000 Undergraduate(UG) and Post Graduate(PG) students appeared on the first Day of Online Odd Semester Examinations of Panjab University(PU), Chandigarh.

https://propertyliquid.com

PU Controller of Examination Dr. Jagat Bhushan informed that examinations for 35 and 48 UG and PG subjects of various classes and departments were conducted today. The examinations were conducted smoothly as per the plan and no untoward thing was reported, he added.  

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

PU Scholars win E-Presentation Award in International Conference on Advances in Biosciences and Biotechnology

Chandigarh January 24, 2022   

For Detailed News-

Panjab University(PU) Research Scholars namely Ms. Alisha Lalhall and Mr. Rohit Sharma, have won 1st and 3rd e-presentation awards respectively in the “5th International Conference on Advances in Biosciences and Biotechnology” ICABB-22 held from 20-22nd Jan,2022.

https://propertyliquid.com

        Both the research scholars are working under the supervision of UIET Asst. Professor, Dr. Nishima. The presentation  was attended online by delegates from all around the world. The best 200 abstracts were shortlisted and selected for e presentation followed by which best presentations were selected.