समृति ईरानी की महेनत रगं ला गई अमेठी का किला फतह किया,भाजपा की प्रचंड जीत
स्मृति ईरानी की सालों की मेहनत आखिर अमेठी में रंग लाई। इस बार उन्होंने वो कर दिखाया जिसके बारे में सिर्फ सोचा ही जा सकता था। इसे जमीन पर उतारना आसान कतई नहीं था। स्मृति ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट पर जीत के कदम बढ़ा दिए हैं। ये इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष को हराना उन्हें भारत के सियासी इतिहास में दर्ज करवा देगा।
नई दिल्ली दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं स्मृति इरानी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली इरानी ने जब बीजेपी के जरिये सियासत में कदम रखा तो उस वक्त किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह एक दिन देश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के गढ़ में उनके बर्चस्व को तोड़ देंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी हार स्वीकर कर ली है और इरानी को जीत की बधाई भी दे दी है। इससे पहले 1977 में संजय गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था।
2004 में पहले ही चुनाव में मिली हार स्मृति 2003 में उस वक्त बीजेपी में शामिल हुईं, जब उनका ऐक्टिंग करियर उफान पर था। उसके अगले ही साल वह महाराष्ट्र यूथ विंग की उपाध्यक्ष बनाई गईं। 2004 में इरानी पहली बार चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उथरीं लेकिन उन्हें कांग्रेस के कपिल सिब्बल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2010 में इरानी को बीजेपी महिला मोर्चा की कमान दी गई। 2011 में बीजेपी ने उन्हें राज्य सभा भेजा। अगले ही साल वह पार्टी की उपाध्यक्ष बनाई गईं।
राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ना रहा करियर में टर्निंग पॉइंट इरानी के राजनीतिक करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया, जब बीजेपी ने उन्हें 2014 में गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया। वह 1 लाख से ज्यादा वोटों से हार गईं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्होंने जिस जुझारूपन का परिचय दिया, वह सबको प्रभावित किया। इसका उन्हें इनाम भी मिला। लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें न सिर्फ अपने कैबिनेट में जगह दी, बल्कि मानव संसाधन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय से नवाजा। बाद में उन्हें कपड़ा मंत्रालय में भेजा गया।
2014 में हार के बाद भी अमेठी से जोड़े रखा नाता 2014 में करीबी मुकाबले में हारने के बावजूद स्मृति ने अमेठी से अपना रिश्ता कायम रखा। वह लगातार नियमित अंतराल पर अमेठी का दौरा करती रहीं। स्मृति ने पिछले 5 सालों में खुद को राहुल गांधी के गंभीर प्रतिद्वंद्वी के तौर पर स्थापित किया। संसद से लेकर संसद से बाहर तक वह अहम मसलों पर राहुल गांधी को काउंटर करती रहीं और उन पर हमले का कोई मौका नहीं खोया। राहुल गांधी के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने को इरानी और बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष का डर करार दिया था।
स्मृति इरानी अपनी शैक्षिक योग्यता को लेकर विवादों में रहीं। उन पर आरोप लगा कि 2004 और 2014 के चुनावी हलफनामों में उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता अलग-अलग बताई थीं। 2004 में इरानी ने अपने ऐफिडेविट में बताया था कि वह स्नातक हैं। हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ करेस्पॉन्डेंस से बीए की डिग्री हासिल की। हालांकि, 2014 में उन्होंने अपने हलफनामे में बताया था कि उन्होंने 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम पार्ट 1 का एग्जाम पास किया था और कोर्स पूरा नहीं कर पाई थीं। इसके अलावा स्मृति उस वक्त विवादों में आ गईं जब उन्होंने कहा कि उनके पास अमेरिका के मशहूर येल यूनिवर्सिटी की डिग्री है।
बहरहाल, अमेठी की हार राहुल के लिए कभी न भुलाने वाला सपना साबित हो सकता है। इस सीट से उनके पिता राजीव गांधी, संजय गांधी चुने जाते रहे हैं। अंत में पिता की विरासत को राहुल गांधी संभाल नहीं सके। बकौल राहुल, अब अमेठी स्मृति ईरानी के हवाले हो गया है। वह राहुल गांधी की जगह लेंगी। उम्मीद है कि अमेठी की जनता को अब वह सब मिलेगा जिसका उन्होंने वादा किया है।
इस जीत के साथ ही नए कैबिनेट में उनका कद बढ़ना तय हो गया है। उन्होंने उस नेता को हराया है जो हालिया समय में भाजपा और मोदी-शाह पर सबसे बड़ा हमलावर रहा है। ऐसे में अगर स्मृति को एक बड़ा मंत्रालय दे दिया जाए तो हैरत किसी को नहीं होनी चाहिए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-24 03:29:542019-05-24 03:29:57समृति ईरानी की महेनत रगं ला गई अमेठी का किला फतह किया,भाजपा की प्रचंड जीत
देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रचंड लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और ‘नये भारत के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
2014 के मुकाबले पीएम मोदी को इस बार जनता का और अधिक प्यार मिला है।
गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी ने कहा- यह कार्यकर्ताओं की जीत है। पीएम मोदी ने भाजपाजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया।
मैं भारत के 125 करोड़ नागरिकों का सिर झुका कर नमन करता हूं। लोकतंत्र के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा नीत राजग की विजय को हिन्दुस्तान, लोकतंत्र और जनता की विजय’ बताया और कहा कि भाजपा देश के संविधान एवं संघवाद के प्रति समर्पित है तथा केंद्र एवं राज्य देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा कि सरकार भले ही बहुमत से चलती हो लेकिन देश सर्वमत से चलता है और हम इस विचार के साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे।
मोदी ने कहा कि चुनावों के बीच क्या हुआ, वो बात बीत चुकी है। हमें सबको साथ लेकर चलना है। घोर विरोधियों को भी देशहित में साथ लेकर चलना है।
इस प्रचंड बहुमत के बाद भी नम्रता के साथ लोकतंत्र की मर्यादाओं के बीच चलना है। संविधान हमारा सुप्रीम है, उसी के अनुसार हमें चलना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह बदइरादे से, बदनियत से कोई काम नहीं करेंगे।
मोदी ने कहा कि काम करते करते कोई गलती हो सकती है लेकिन बदइरादे से कोई काम नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने लिये कुछ नहीं चाहिए, उनके समय का पल पल और शरीर का कण कण देशवासियों के लिये समर्पित है।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब देश में सिर्फ दो जाति ही रहने वाली हैं और देश इन दो जातियों पर ही केंद्रित होने वाला है।
21वीं सदी में भारत में एक जाति है- गरीब और दूसरी जाति है- देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए कुछ न कुछ योगदान देने वालों की। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जो विजयी हुए हैं, उन सभी विजेताओं को मैं हृदयपूर्वक बधाई देता हूं।
भाजपा की एक विशेषता है कि हम कभी दो भी हो गए, लेकिन हम कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हम न रुके, न झुके, न थके। कभी हम दो हो गए, तो भी और आज दोबारा आ गए, तो भी। दो से दोबारा आने की यात्रा में कई उतार चढ़ाव आए।
हम दो थे, तब भी निराश नहीं हुए। अब दोबारा आए हैं तब भी न नम्रता छोड़ेगे, न विवेक को छोड़ेंगे, न हमारे आदर्शों को छोड़ेंगे, न हमारे संस्कारों को छोड़ेंगे।
भाजपा की जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई विजयी हुआ है तो हिंदुस्तान विजयी हुआ है।अगर कोई विजयी हुआ है तो लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता-जनार्दन विजयी हुई है।
मोदी ने कहा कि भाजपा देश के संविधान एवं संघवाद के प्रति समर्पित है और केंद्र एवं राज्य देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये मोदी की विजय नहीं है। ये देश में ईमानदारी के लिए तड़पते हुए नागरिक की आशा-आकांक्षा की विजय है।
यह 21वीं सदी के सपनों को लेकर चल पड़े नौजवान की विजय है । मोदी ने कहा कि ये विजय आत्मसम्मान, आत्मगौरव के साथ एक शौचालय के लिए तड़पती हुई मां की विजय है। ये विजय उस बीमार व्यक्ति की है जो 4-5 साल से पैसों कमी की वजह से अपना उपचार नहीं करवा पा रहा था और आज उसका उपचार हो रहा है। ये उसके आशीर्वाद की विजय है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने 21वीं सदी के लिए एक मजबूत नींव हमारे सामाजिक, सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए निर्मित की है। उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव था जिसमें एक भी राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता का नकाब पहनकर देश को गुमराह नहीं कर पाया।
इस चुनाव में एक भी विरोधी दल महंगाई मुद्दा नहीं बना पाया, कोई भी दल हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उसे मुद्दे नहीं बना पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश की एकता और अखंडता के लिए जनता ने इस चुनाव में एक नया विमर्श सामने रखा है।
उन्होंने महाभारत युद्ध के बाद श्रीकृष्ण संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फ़कीर की झोली को भर दिया और भारत के 130 करोड़ नागरिकों का वह सिर झुका कर नमन करते हैं। 2019 के मतदान का आंकड़ा अपने-आप में लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है मोदी ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, हम सभी एनडीए के साथी, नम्रतापूर्वक इस विजय को जनता-जर्नादन के चरणों में समर्पित करते हैं ।
सभी दिग्गज नेताओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत भाजपा मुख्यालय में भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी बड़ी माला पहना कर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड बहुमत के लिए देश की जनता का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावर चंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं।
उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। भाजपा की प्रचंड जीत राष्ट्रवाद, सुरक्षा, हिंदू गौरव और नवीन भारत का ताना बाना बुनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को देश ने समझा और लोकतंत्र के जलसे को भगवा रंग से रंग दिया।
नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए ने शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस-यूपीए को सत्ता से बाहर ही रखा। मोदी लहर में कांग्रेस, गठबंधन, महागठबंधन के सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए। जीत और बढ़त के आकड़े बताते हैं कि भाजपा ने 348 सीटें हासिल कर दूसरी बार श्री मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया।
कांग्रेस नीत यूपीए को 2014 के मुकाबले सीटें ज्यादा मिली, पर आंकड़ा तिहाई अंकों तक नहीं छू पाया। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव हारना रहा।
हालांकि उन्होंने केरल के वायनाड से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। देश के साथ ही छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश भी भाजपा के साथ रहा।
छग की 11 में से 9 सीटें हासिल कर भाजपा ने विधानसभा में मिली हार का बदला ले लिया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस महज एक सीट ही हासिल कर सकी।
विधानसभा में करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना दम दिखाया और 11 में से नौ सीटों पर शानदार जीत हासिल की।
कांग्रेस के खाते में केवल बस्तर और कोरबा सीट आई। बस्तर से दीपक बैज और कोरबा से ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की।
राजधानी रायपुर और दुर्ग में भाजपा के सुनील सोनी और विजय बघेल ने रिकार्ड मतों से कांग्रेस के प्रमोद दुबे और प्रतिमा चंद्राकर को हराया। बाकी सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की।
भाजपा के संरक्षक लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि चुनावों में इस अभूतपूर्व जीत के लिए नरेंद्रभाई मोदी को हार्दिक बधाई।
भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमित भाई शाह और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित करने के लिए भरसक प्रयास किए कि बीजेपी का संदेश हर मतदाता तक पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महाविजय के महानायक हैं।
आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेंद्र मोदी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय है।
यह सबका साथ सबका विकास नीति की विजय है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बनी।
ऐतिहासिक जनादेश ने जातिवाद और वंशवाद का खत्म किया। तुष्टीकरण करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए।
करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है। कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।
ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने टुकड़े टुकड़े गैंग विचारधारा को खारिज कर दिया है।
देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रचंड लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और ‘नये भारत के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-24 02:54:452019-05-24 02:58:19लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, देश पर छाया कमल
The fourth day of the 7 days National workshop on Qualitative Research focused on various qualitative methods and techniques including observations through talk, grounded theory and culture as an archive. The first session began with discussion about the significance of the method of observations in qualitative methodology to etch out the veiled information by Prof. Kuldip Puri from University School of Open Learning, Panjab University. He concluded with the thought that simple words uttered have the potential to provide the glimpse of the guarded truth.
The second session on Grounded theory in Social Sciences was taken by Prof Shireesh Pal Singh, from Mahatma Gandhi International University, Wardha dwelled upon the concept, methodology and usage of this approach to understand a social phenomenon. He elaborated on the intricacies of the grounded theory in detail with examples.
In third session Prof. Ishwar Dyal Gaur from Department of History, Panjab University, Chandigarh spoke on the topic culture as an archive of history writings where he explained the need of a paradigm not alien to a space specific concept like culture. He explained how diversity is transformed into differences and the cultural interpretations are necessary to break the monotony.
Prof Satvinderpal Kaur, the program coordinator introduced the speakers of the day. Participants’ queries were well explicated by the experts. Dr. Kuldeep Kaur, the CALEM and Co-coordinator proposed the vote of thanks to all the speakers concluding the day.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-23 12:38:472019-05-23 12:38:49Day 4 of Seven Days National Workshop on Qualitative Research Methods in Social Sciences
पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटों में से आठ पर कांग्रेस ने बढ़त बरकरार रखी हुई है जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।
निर्वाचन आयोग से मिले ताजा रुझान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी संगरुर से आगे है।
कांग्रेस अमृतसर, फरीदकोट, आनंदपुर साहिब, जालंधर, खडूर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला सीटों पर आगे चल रही है जबकि अकाली दल बठिंडा और फिरोजपुर सीटों पर आगे चल रही है।
खडूर साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह डिम्पा शिअद प्रत्याशी और पूर्व एसजीपीसी प्रमुख बीबी जागीर कौर से 50,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखरा के खिलाफ 38,000 ये अधिक मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
अमृतसर से मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी से 27,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर सीट से शिअद प्रमुख और उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल कांगेस प्रत्याशी और मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया के खिलाफ 55,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से 6,627 मतों से आगे चल रही हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब सीट पर अकाली दल उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा से 11,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार सोम प्रकाश होशियारपुर (आरक्षित) सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी राज कुमार छब्बेवाल से 13,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
फरीदकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सादिक अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और शिअद उम्मीदवार गुलजार सिंह रानिके से 22,000 मतों से आगे चल रहे हैं।
लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस से 22,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह शिअद उम्मीदवार दरबार सिंह गुरु से 24,000 मतों से आगे चल रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ से 40,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
जालंधर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार संतोख सिंह चौधरी शिअद उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल से 7,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
आप के भगवंत मान संगरूर में कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों से 31,000 से अधिक मतों आगे चल रहे हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-23 10:58:022019-05-23 10:58:05पंजाब में कांग्रेस की आठ सीटों पर बढ़त बरकरार, भाजपा पीछे
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों (Haryana Election Results 2019) पर मतगणना हो रही है!हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है!
हरियाणा में मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है! रुझानों में यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही है!वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है! लेकिन यहां पल-पल समीकरण बदल रहे हैं!
कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है! लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपेंद्र हुड्डा अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं!
2014 में मोदी लहर के बावजूद दीपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की थी! हरियाणा में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से संजय भाटिया आगे चल रहे हैं! वह ढ़ाई लाख वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं!
हरियाणा में कांग्रेस और आईएनएलडी का सफाया हो सकता है!
यहां कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है!
हरियाणा की 10 सीटों में किस सीट पर किस का कितना जीत का मार्जिन चल रहा है देंखे।
अंबाला रत्नालाल कटारिया कुमारी सैलजा से 1 लाख 84 हजार वोट से आगे
भिवानी धर्मवीर श्रृति चौधरी से 2 लाख 95 हजार वोट से आगे चल रहे है
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर अवतार भढ़ाना से 2लाख 56 हजार वोट से आगे
गुरूग्राम राव इन्द्रजीत सिंह 2 लाख 79 हजार वोट से कैप्टन अजय यादव से आगे चल रहे
हिसार बिजेन्द्र सिंह दुष्यंत चौटाला से 2 लाख 48 हजार वोट से आगे
करनाल संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा से 4 लाख 48 हजार वोट से आगे
कुरूक्षेत्र नायब सैनी निर्मल सिंह से 2 लाख 84 हजार वोट से आगे
रोहतक अरविंद शर्मा अब दीपेन्द्र हुडा से 15 हजार वोट से आगे चल रहे है
सिरसा सुनीता दुगल अशोक तंवर से 1 लाख 28 हजार वोट से आगे
10. सोनीपत रमेश कौशिक भुपेन्द्र सिंह हुडडा से 1 लाख 38 हजार वोट से आगे
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-23 09:24:522019-05-23 09:34:43हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है,यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही
हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से बुधवार को पंचकूला जिला के बरवाला खंड के प्रतिभावान विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला।
दसवीं व 12वीं कक्षा के इन विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री ने आशीर्वाद दिया। बरवाला खंड की खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम शर्मा के नेतृत्व में कोट, बरवाला,रामगढ़ व पारवाला के सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर विद्यार्थी शिक्षा मंत्री से उनके चंडीगढ़ निवास स्थान पर मिले।
इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला की 12वीं कक्षा की विज्ञान की छात्रा मुस्कान सिंगला, जिसने पंचकूला जिला में टॉप किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारवाला की दसवीं कक्षा की टॉपर मनप्रीत व गौरव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट की दसवीं कक्षा की टॉपर काजल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला की दसवीं कक्षा की टॉपर अमृतकौर व बेअंतकौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ की दसवीं कक्षा की टॉपर सोनिया गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा आर्टस की टॉपर रीतू व संगीता तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला की 12वीं कक्षा के कॉमर्स की टॉपर वृतिका ने भी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
बरवाला खंड की खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम शर्मा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि बरवाला खंड के सरकारी स्कूलों में पिछले कुछ वर्षों में पढ़ाई के माहौल में काफी सुधार हुआ है और बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में बढ़ोतरी हुई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-22 16:36:282019-05-22 16:36:31हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से बुधवार को पंचकूला जिला के बरवाला खंड के प्रतिभावान विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला
दिनांक 20 मई 2019 से स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल करने व उनको आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना है।यह शिविर दिनांक 23 मई 2019 तक चलेगा । दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके घर से नागरिक अस्पताल तक पहुंचने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।चिकित्सकों की टीम जिसमें फिजिशियन, आर्थो, आंख, इ एन टी, मानसिक रोग आदि चिकित्सकों ने दिव्यागं बच्चों की जांच की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल भारद्वाज, जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती उर्मिला देवी ने जांच शिविर का शुभारम्भ किया।
दिनांक 20/05/2019 को शिविर के प्रथम दिन पिंजौर खंड के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से 96 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। जांच में 11 बच्चों को चिकित्सा प्रमाण पत्र, 2 को रेलवे छुट प्रमाण पत्र, 26 को मानसिक मंद बुद्धि किट, 4 को व्हील चेयर, 2 बच्चों को श्रवण यंत्र देने हेतु अनुमोदित किया गया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप में पेंशन हेतु फॉर्म वितरित किए गए हैं इसके अतिरिक्त 2 विद्यार्थियों को बस पास सुविधा हेतु भी नामांकित किया गया है।
शिविर के दूसरे दिन दिनांक 21/05/2019 को आईडी केंद्र पिंजौर के अंतर्गत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से 93 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया।जांच में 14 बच्चों को चिकित्सा प्रमाण पत्र, 8 को रेलवे छुट प्रमाण पत्र, 33 को मानसिक मंद बुद्धि किट, 1 को व्हील चेयर, 1 को ट्राई साइकिल व 3 बच्चों को श्रवण यंत्र देने हेतु अनुमोदित किया गया है।
समाज कल्याण विभाग की तरफ से 9 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप व 6विद्यार्थियों पेंशन हेतु फॉर्म वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 5 विद्यार्थियों को बस पास सुविधा हेतु भी नामांकित किया गया।
आज शिविर के तीसरे दिन दिनांक 22/05/2019 को आईडी केंद्र बरवाला और मोरनी के अंतर्गत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से 125 दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया।जांच में 23 बच्चों को चिकित्सा प्रमाण पत्र, 22 को रेलवे छुट प्रमाण पत्र, 61 को मानसिक मंद बुद्धि किट, 2 व्हील चेयर, 4 क्लिपर, 1रोलेटर, 1सी पी चेयर,1 ब्रेल किट , 1 स्मार्ट केन, 8 बच्चों को श्रवण यंत्र देने वाली 3 बच्चों को सपिच थैरेपी हेतु अनुमोदित किया गया है।
समाज कल्याण विभाग की तरफ से 8 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, 13 को यूडीआईडी व 5 विद्यार्थियों पेंशन हेतु फॉर्म वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 5 विद्यार्थियों को बस पास सुविधा हेतु भी नामांकित किया गया।
सभी बच्चों के लिए जलपान व्यवस्था विभाग की तरफ से करवाई गई ह। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की तरफ से माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के माध्यम से सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन व्यवस्था करवाई गई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-22 16:14:032019-05-22 16:14:06स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया
लोकसभा आम चुनाव 2019 के मतों की गणना 23 मई को होगी। इसी के साथ जिला सिरसा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में की जाएगी। पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने सभी मतगणना केंद्रों का मुआयना करते हुए मतगणा प्रक्रिया से जुड्े अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि मतगणना का कार्य बड़ा ही संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए पूरे धैर्य व बिना विचलित हुए सहज रूप से कार्य करें। उन्होंने संबंधित एआरओ से कहा कि कोई ऐसी गतिविधि मतदान केंद्र में ना होने दें, जिससे मतगणना प्रक्रिया बाधित हो। हर टेबल पर सभी आवश्यक सामग्री व स्टेशनरी आदि उपलब्ध रहे ताकि किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और मतों की गनती सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने सभी मतगणना केंद्रों का जायजा लेते हुए वहां पर की गई तमाम प्रबंधों व व्यवस्थाओं की जानकारी और अधिकारियों को इस संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दि।
ऑडिटोरियम में स्थापित किया मीडिया सैंटर :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की पल-पल की जानकारी वोटर हैल्प लाइन एप से प्राप्त की जा सकेगी। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में मीडिया सैंटर स्थापित किया गया है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। सैंटर में मीडिया कर्मियों को बैठने व कम्प्यूटर आदि की सुविधा की गई है। सभी कम्प्यूटरों पर हाई स्पीड की नेटवर्किंग सेवा की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों को अंदर आने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी करवाए गए हैं। आयोग की ओर से जारी कार्ड के साथ मीडिया कर्मी लघुसचिवालय की तरफ से गेट नम्बर 2 से मीडिया सैंटर के लिए प्रेवश कर सकेंगे। मीडिया कर्मियों के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था ऑडिटोरियम के सामने की गई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-22 12:52:232019-05-22 12:52:25उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
The third day of the seven days National workshop on Qualitative Research Methods in Social Sciences with focus theme Equity and Social organised by CALEM, Department of Education, Panjab University, Chandigarh today had deliberations on gender issues and complexity in studying attitudes and perspectives in qualitative research.
Prof. Rajesh Gill from Department of Sociology, Panjab University, Chandigarh in first session dwelled on unfolding the social realities in context of gender with her experiences. She deliberated on how women are invisible in the present research space and challenges that a social scientist encounters while trying to unfold their life realties.
Dr. Latika Gupta from Central Institute of Education, University of Delhi in her first session posited examples to explain the methodological complexities in studying attitudes and perspectives. With the evidence from her study she highlighted how the voices are being captured through projective techniques.
In second session hermeneutic analysis was explicated where participants had opportunity for hands-on activities.
Earlier, Dr. Kuldeep Kaur, Program & CALEM Co-coordinator introduced the resource persons.
The sessions were interactive as participants shared their experiences and incited many queries.
The third day was concluded with vote of thanks to the resource persons by Prof. Satvinderpal Kaur, Program Coordinator.
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-22 12:33:182019-05-22 12:33:20Day 3 of the CALEM Workshop at PU