पंचकूला 29 सितम्बर- पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण मेले का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले में स्वादिष्ट एवं पोष्टिक आहार व्यंजन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विभाग द्वारा महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को पोष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण माह चलाया गया। इस दोरान विभाग के पदाधिकारी जन जन तक व्यक्तिगत स्तर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मिले और उन्हें उचित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा रंगोली, स्लोगन, गोद भराई जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में अग्रणी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यकम में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही सुन्दर एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जिनकी विशेष रूप से सराहना की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, आरू वशिष्ट, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शशि कला व सरोज देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 18:27:062020-09-29 18:27:10अतिरिक्त उपायुक्त मनीत मलिक पोषण मेले में महिलाओं केा सम्मानित करते हुए।
पंचकूला नगर निगम की ढीली कार्यशैली से विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता खफा हैं। उनकी नाराजगी का आलम यह है कि शहर के विकास कार्य लटकाने वाले अफसरों और ठेकेदारों पर जल्द गाज गिर सकती है। सेक्टरों और गांवों के चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को दिए गए ब्योरे से वे संतुष्ट दिखाई नहीं दिए। इस पर उन्होंने नगर निगम के आयुक्त महावीर यादव और अधीक्षक अभियन्ता विजय गोयल को सख्त निर्देश दिए कि निगम की कार्यशैली को चुस्त कर विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार तय सीमा में कार्यों को पूरा नहीं कर रहे, उनसे काम लेकर ब्लैक लिस्ट किया जाए।
बैठक के दौरान शहर में बनाए जाने वाले बस क्यू शैल्टर, 3 फायर स्टेशनों, प्रवेश द्वारों का निर्माण और सौंदर्यीकरण, चौकों की साज-सज्जा, सड़कों व रोड गलियों की मरम्मत, सीवरेज पाइप लाइन के रखरखाव पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही विभिन्न गांवों में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्रों, स्वागत द्वारों, पशु अस्पतालों की प्रगति रिपोर्ट का भी पूरा ब्योरा मांगा।
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि सकेतड़ी की मानव कॉलोनी से मंदिर तक जल्द से जल्द सड़क बनाई जाए। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने बजट की समस्या बताई तो उन्होंने अपने स्वेच्छिक अनुदान से इस कार्य को पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि किसी की प्रोजेक्ट के लिए धन की कमी आड़े नहीं दी जाएगी। बैठक के दौरान टोका गांव में बनने वाले स्वागत गेट का ब्योरा लिया गया तो निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां बिजली निगम द्वारा बिजली की तार नहीं हटाए जाने के कारण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। इस पर गुप्ता ने सख्ती दिखाई और कहा कि विकास कार्यों में सहयोग नहीं करने वाले बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने बिजली निगम के साथ किए गए पत्र व्यवहार का विवरण तलब किया है।
उन्होंने रामगढ़ में प्रस्तावित पशु अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पशु पालन विभाग से अस्पताल का नक्शा मंगवाया गया है, नक्शा मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बिल्ला गांव की सीवरेज समस्या पर चर्चा हुई। गांव मानक्या, भानू, जसवंतगढ़, रामगढ़, कोट, खटौली, खंगेसरा, जलौली आदि गांवों में सामुदायिक भवनों और स्वागत द्वारों की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सेक्टर 8 के घरों में पानी घुसने पर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। इस पर निगम के कार्यकारी अभियन्ता अंकित लोहान ने कहा कि सीवरेज लाइन में रुकावट की वजह से यह समस्या बनी है। इस पर गुप्ता ने कहा कि अगर वहां सीवरेज लाइन की मरम्मत नहीं हो पा रही है, तो तुरंत नई सीवरेज लाइन बिछाई जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त महावीर यादव, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, अधीक्षक अभियन्ता विजय गोयल, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियन्ता अंकित लोहान, संजीव गुप्ता, कनिष्ठ अभियन्ता राजेश चौहान और काशीराम उपस्थित रहे।
सेक्टर 19 का वेंडिंग जॉन में सजेगी सब्जी मंडी
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सेक्टर 19 में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए वेंडिंग जॉन के चालू न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेक्टर वासियों को सुविधा देने के लिए सरकार बड़ी रकम खर्च करके इस वेंडिंग जॉन का निर्माण करवाया है। वेंडिंग जॉन को चालू न किए जाने से जहां लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं सरकारी धन की भी उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वेंडिंग जॉन को चालू करने के लिए अन्य अनाधिकृत स्थानों से रेहड़ी फड़ियों को हटाना पड़ेगा।
अवैध खनन पर शिकंजा कसने के निर्देश
सुखदर्शनपुर गांव और सेक्टर 27 व 28 के पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध खनन पर विधान सभा अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने इस पर जवाब मांगा गया। गुप्ता ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनन कर्ताओं ने किसी अन्य साइट की अनुमति लेकर सुखदर्शनपुर की खसरा नंबर 48 पर भी अवैध तरीके से खनन शुरू कर दिया है। इसी प्रकार उन्होंने सेक्टर 27 और 28 के पास हो रहे खनन के लिए भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 18:23:042020-09-29 18:23:09विकास कार्य लटकाने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज
पंचकूला 29 सितम्बर- केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कृषि अध्यादेशों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से जनसम्पर्क अभियान चलाया और जनता के बीच जाकर लोगों को इन कृषि अध्यादेशों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने पंचकूला के गांव मट्टांवाला व खटौली में किसानों को विपक्ष केे बहकावे में न आने का अपील करते हुए कृषि अध्यादेशों की खुबियों बारे गिनवाया।
उन्होंने कहा कि यह कृषि अध्यादेश किसानों के लिए लाभदायक साबित होगें और जल्द ही किसानों की जेबें भरने लगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी 2020 तक दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसलिए किसान हित में अहम एवं एतिहासिक निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि वे अपने जनसम्पर्क अभियान में निकलते हैं ओर यदि किसानों की किसी बात को लेकर नाराजगी है तो उसे छिपाते नहीं बल्कि उस नाराजगी का कारण जानकर दूर करने का प्रयास करते है।
उन्होंने कहा कि कृषि संबधी बिल देश के किसानों की किस्मत बदलने वाले हैं तथा भविष्य में इन्हें कृषि क्षेत्र के गेम चेंजर कानून के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कानूनों में एमएसपी भी रहेगा और किसानों को अपने उत्पाद को बेचने की छूट होगी। यदि किसान किसी कंट्रेक्टर से समझौता करते है ओर उसमें रेट कम हो जाता है तो कंट्रेक्टर को किसान की उपज का लागत का मूल्य तो अवश्य देना ही होगा। उन्होंने कहा कि इन अध्यादेशों से विशेषकर सब्जी, फलों के क्षेत्र में ओर भी ज्यादा आमदनी होगी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। इनसे किसानों के लिए बाजार खुला है तथा ओर प्याज, आलू जैसी फसलों को मण्डी से बाहर आसानी से बेचा जा सकेगा। उन्हांेने किसानों से अनुरोध किया कि एमएसपी पर धान की खरीद शुरू होने से विपक्ष का पर्दाफास हो चुका है। इसलिए किसानों को किसी प्रकार के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्ण रूप से किसान हितैषी है और अवश्य ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के किसान के नुकसान ही बात सोच भी नहीं सकते। किसानों के खाते में 6 हजार रुपए की राशि देना, खाद की लाईने न लगने, फसल बीमा योजना का लाभ देने जैसे अहम निर्णय लेकर किसानों के लिए ही कार्य किए है।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, उमेश सूद, सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 18:15:222020-09-29 18:15:25केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कृषि अध्यादेशों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से जनसम्पर्क अभियान चलाया और जनता के बीच जाकर लोगों को इन कृषि अध्यादेशों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
The Department of Library and Information Science, Panjab University, Chandigarh organised an International webinar on Disaster Management: an integrated approach. Ms. Heather Brown, Assistant Director, Artlab Australia was the resource person.
In the beginning of the webinar, Professor Preeti Mahajan, Chairperson of the department welcomed the speaker and the participants. She also introduced the theme of the webinar.
Ms. Brown emphasized on risk management and prevention so that institutions can prepare to respond with a proper plan of action to salvage both electronic as well as physical resources. Live examples from day to day situations and recovery from natural or manmade calamities were discussed to provide the participants with ideas about collection care during pandemic.
The session was followed by a question and answer session and vote of thanks.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 18:09:402020-09-29 18:09:43International Webinar on Integrated Disaster Management organized by PU DLIS
सामान्य अस्पताल में टी.बी.प्रोजैक्ट के तहत खण्ड स्तर पर कार्य कर रहे रैडक्रॉस के स्वयंसेवकों की बैठक उप सिविल सर्जन डा. रोहताश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टी.बी.प्रोजैक्ट की गतिविधियों के प्रभावी संचालन बारे स्वयंसेवकों दिशा-निर्देश दिए गए।
डा. रोहताश ने बताया कि टी.बी. के मुख्य लक्ष्ण अधिक खांसी, लगातार बुखार, थकावट होना, वजन घटना तथा सांस लेने में परेशानी होते हैं। इस बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव फेफड़ों पर होता है। फेफड़ों के अलावा ब्रेन, मुंह, लीवर, किडनी, गले आदि में भी टी.बी.हो सकती है। इस बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव फेफड़ों पर पड़ता है। उन्होंने टी.बी.प्रोजैक्ट में कार्यरत स्वयंसेवकों को निर्देश दिए कि वह ऐसे मरीजों की पहचान करके उनका ईलाज टी.बी.अस्पताल, सिरसा में करवाएं। यह ईलाज बिल्कुल नि:शुल्क है तथा जिन टी.बी.के मरीजों ने अपना ईलाज बीच में ही छोड़ दिया है उनको अपना ईलाज पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी, सिरसा के सचिव लाल बहादुर ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला सिरसा में टी.बी.प्रोजैक्ट आरंभ किया गया है तथा इस प्रोजैक्ट में स्वयंसेवकों के माध्यम से टी.बी.रोगियों की पहचान करके उन्हें ईलाज के लिए प्रेरित करके उन्हें सामान्य अस्पताल सिरसा में स्थित टी.बी.हॉस्पीटल में ईलाज के लिए भेजा जा रहा है। बैठक में रैडक्रॉस के कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा तथा रैडक्रॉस के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 18:04:592020-09-29 18:05:03स्वयंसेवक टी.बी मरीजों की पहचान कर इलाज के लिए करें प्रेरित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कैंप का अयोजन किया गया।
सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि ह्रदय रोगों के मुख्य कारण उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, रक्त की नाडिय़ों में चिकनाई का आना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपना वजन नियंत्रित करके, व्यायाम से, पौष्टिक भोजन (जिसमें वसा, नमक व तले पदार्थ कम हो) से ह्रदय रोग होने की संभावना को कम कर सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में ह्रदय रोगियों को विशेष सावधानियां जैसे नियमित रुप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना, बिना जरूरी काम के घर से बहार न निकलना आदि सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि ह्रदय रोगियों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें करोना संक्रमण होने का खतरा ज्यादा रहता है।
उन्होंने बताया कि सिरसा शहर के लोगों को ह्रदय रोगों के प्रति जागरुक करने के लिए एक प्रचार वाहन (ई-रिक्शा) को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिक अस्पताल एवं जिला सिरसा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैंप में डिप्टी सिविल सर्जन (एनसीडी) डा. विपुल गुप्ता द्वारा इस मौके पर ह्रदय रोगों से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कैंप में आने वाले मरीजों के रक्तचाप, शूगर की जांच, ईसीजी व अन्य कई प्रकार के टेस्ट किए गए।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में एनसीडी स्टाफ द्वारा मरीजों में ह्रदय रोगों के प्रति जागरुकता लाने के लिए पुस्तिकाओं व पर्चे वितरित कर जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों को सही खान-पान के तरीके, शारीरिक व्यायाम के फायदे, चिंता से कैसे दूर रहा जाए आदि विषयों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स एनसीडी द्वारा आने वाले मरीजों का रक्त चाप की जांच की गयी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 17:56:522020-09-29 17:56:55विश्व ह्रïदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित
नगर आयुक्त संगीता तेतरवाला ने बताया कि नगर परिषद सीमा में दूध डेयरी व गौशाला का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार उक्त का पंजीकरण करवाना जरूरी किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद सीमा में सभी दूध डेयरी व गौशाला संचालक अपना रजिस्टे्रशन करवा लें। कोई दूध डेयरी या गौशाला बिना पंजीकरण के पाई जाती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 17:52:202020-09-29 17:52:23दूध डेयरी व गौशाला का पंजीकरण करवाना अनिवार्य : नगर आयुक्त
Chandigarh, September 29:- A meeting of Water Supply & Sewerage Disposal Committee, Municipal Corporation Chandigarh held here today under the chairmanship of Sh. Anil Kumar Dubey and attended by other members of committee namely Sh. Jagtar Singh Jagga, Sh. Hardeep Singh, Sh. Rajesh Gupta, Sh. Dalip Sharma and concerned officers of MCC.
The committee members discussed and decided following important issues related to water supply and sewerage disposal:
1. The Committee discussed and decided that an agenda regarding reviewing the water tariff may be placed in the next general house meeting of MCC. The members observed that the water tariff has been increased and put extra load on the city residents.
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढाण ने कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से जिला के सात राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता दिलाने का निर्णय लिया गया है। संबंधित विभाग मान्यता प्राप्त की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए सभी नोरम को समयबद्ध अवधि में पूरा करें, ताकि जल्द से जल्द इन सभी स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिल सके।
उपायुक्त मंगलवार को कैंप कार्यालय में मॉडल संस्कृति स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाने बारे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में शिक्षा, जनस्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को उनसे संबंधित सीबीएसई से मान्यता लेने के संबंध में सभी नोरम पूरे करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त कहा कि जिला सिरसा के सभी सातों खंडों में एक-एक राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल स्थापित किया गया है। इन सभी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्र्राप्त दिलाई जाएगी। जल्द से जल्द मान्यता मिले इसके लिए अधिकारी अपने विभाग से संबंधित जो भी कार्रवाई हो, उसे गंभीरता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ इस प्रक्रिया को पूरा करें। जिस भी विभाग से एनओसी(अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी किया जाना है, वे मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और जल्द से जल्द एनओसी जारी करें।
उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले सत्र से स्कूलों में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में फैक्लटी अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-09-29 17:41:112020-09-29 17:41:14सीबीएसई से जुडेंगे जिला के सात राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल
सिरसा, 29 सितंबर………जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मह्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुरानी हाउसिंग बोर्ड, सिरसा क्षेत्र से आरसीबी और मुंबई इंडियस के बीच खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन युवकों को 20 हजार रुपये की सट्टा राशि, एक एल.ई.डी., दो लैपटोप, दो लैपटोप चार्जर, 12 मोबाईल फोन, 9 मोबाईल चार्जर, एक एक्सटैंशन बोर्ड, तीन वाई-फाई राउटर व पांच मोबाईल ईयरफोन के साथ काबू किए है । इस संबधं में जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान प्रिंस उर्फ सोनू व नवदीप उर्फ कालू पुत्रान विजय कुमार निवासियान ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सिरसा व रमन कुमार उर्फ मोंटू पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी एफ-ब्लॉक, सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में इस संबंध में अभियोग दर्ज किया गया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि पुराने हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर मोबाईल फोन व लैपटोप के माध्यम से आरसीबी और मुंबई इंडियस के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं । इस सूचना को पाकर सीआईए प्रभारी सब इंस्पैक्टर साधू राम ने पुलिस टीम का गठन किया और गठित टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा लगाते हुए तीन युवकों को सट्टा राशि व अन्य सामान के साथ मौका से काबू कर लिया । पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में मुखबिरों का जाल फैलाकर क्रिकेट सट्टा करने वाले लोगों पर नजर रखें और जो भी इस धंधे में संलिप्त पाए जाए, उनके खिलाफ कारवाई की जाए । उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अगर उन्हें क्रिकेट सट्टा व जुआ जैसे गैर-कानूनी धंधों के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को बेझिझक सूचना दे ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कारवाई की जा सके ।