T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी

दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स की दरों में इजाफा कर दिया है।

अलग-अलग वाहनों की श्रेणी के हिसाब से टोल दरें में 5 से 50 रुपये तक वृद्धि की गई है।

वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वालों के मंथली पास में दस रुपये तक टैक्स बढ़ाया गया है।

मकड़ौली टोल प्लाजा                                     नई दरें          पुरानी दरें          आना-जाना
 कार, जीप, वैन, लाइट मोटर वाहन                      130            125              195
कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                              190            190              285
 बस और ट्रक                                                    395            380             595
 हेवी मशीनरी वाहन 3 टू 6 एक्सेल                       600            575             895
ओवरसाइज वाहन                                             790            755             1185

डाहर टोल प्लाजा                                          नई दरें          पुरानी दरें         आना-जाना 
कार जीप वैन ,लाइट मोटर वाहन                        90               85                135
लाइट कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                     190             190              285
बस और ट्रक                                                    285            270              425
हेवी मशीनरी वाहन  3 टू 6 एक्सेल                      435            415              650
ओवरसाइज वाहन                                            560            535              835

डीघल टोल प्लाजा                                          नई दरें           पुरानी दरें         आना-जाना
कार, जीप, वैन लाइट मोटर वाहन                         45               40                  65
लाइट कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                       70               70               105
बस और ट्रक                                                     150             145              225
हेवी मशीनरी वाहन  3 टू 6 एक्सेल                       235             225              350
ओवरसाइज वाहन                                              285             275              430 


T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया

दिल्ली:

देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.22 रुपए प्रति लीटर है।

बीते दिनों से भारत में पेट्रोल की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 

वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में कई दिनों से लगातार कमी देखने को मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपया सस्ता होने की वजह से भी देश में तेल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी हूई है और डीजल की कीमत में 8 पैसे की कमी देखने को मिली है।

वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 5 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमत में 8 पैसे की कमी हुई है। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.22 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.48 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.39 रुपए प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 75.28 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.41 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.93 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.00 रुपए प्रति लीटर है। 

चन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.67 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.97 रुपए प्रति लीटर है।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने ‘परिवर्तन रथयात्रा’ की कमान अपने हाथों में ली

चंडीगढ़:

 हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अच्छी तरह वाकिफ हैं।

इसीलिए हरियाणा में सियासी जमीन तलाशने के लिए वह शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधरी पहुंचे।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने परिवर्तन रथयात्रा की कमान अपने हाथों में ली।

यमुनानगर जिले के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने जनसभा में कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने की नसीहत दी। 

गांधी ने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को बूथस्तर तक मजबूती देने का काम करें।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की वादाखिलाफी से भी जनता को अवगत कराएं।

राहुल की इस नसीहत को गुटों में बंटे कांग्रेस नेता कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह लोकसभा चुनाव के परिणाम से साफ होगा।

फिलहाल पिछले चार दिनों से परिवर्तन रथयात्रा से दूरी बनाने रखने वाले कुलदीप बिश्नोई भी जगाधरी और लाडवा में नजर आए। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने करनाल संसदीय क्षेत्र के इंद्री में भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराया।

शाम को आईटीआई चौक से रोड शो निकालने के बाद जनसभा को संबोधित किया।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी न्याय योजना की घोषणा से पूरी भाजपा सदमे में है। देश में 20 प्रतिशत लोगों की आमदनी हर महीने 12 हजार रुपये से कम है।

इन लोगों को प्रति माह छह हजार रुपये यानी सालाना 72 हजार रुपये और पांच साल में 3.60 लाख रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल गरीबों के खाते में पैसे देने का वादा किया, लेकिन कांग्रेस ने योजना तैयार कर गरीबों को नया विजन दिया है।

पहले पायलट प्रोजैक्ट शुरू होगा, इसके बाद गरीबों की पहचान की जाएगी और फिर हर महीने 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

वर्ष 2014 में कांग्रेस ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। मगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ही अपनी सीट बचा पाए।

वर्ष 2004 व 2009 में कांग्रेस ने 10 में से 9 सीटें जीती थी। अब 2019 में कांग्रेस के प्रदर्शन को सुधारने के लिए खुद राहुल गांधी हरियाणा में सियासी जमीन मजबूत करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। 

परिवर्तन रथ यात्रा में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्रोई, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मौलाना, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी मौजूद रहीं। 

राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना कार्यकर्ताओं के लिए हथियार है। हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 72 हजार रुपये की योजना का प्रचार करे।

गरीबों, किसानों और छोटे दुकानदारों को न्याय दिलाया जाएगा। गब्बर टैक्स से मुक्ति दिलाकर सच्ची जीएसटी लगाई जाएगी। किसानों की फसल का एमएसपी बढ़ाया जाएगा।

यात्रा से आएगा परिवर्तन हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के प्रति उत्साह है। इससे केंद्र और राज्य में परिवर्तन आएगा। सुबह 7ः00 बजे से शुरू होने वाली यह यात्रा आधीरात बाद खत्म हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खुद को चौकीदार बताने पर राहुल ने जमकर वार किए। गांधी ने कहा कि 2014 में मोदी ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनना चाहते हैं।

अब वे हर भारतीय को चौकीदार बता रहे हैं। राहुल ने कहा कि हर चौकीदार चोर नहीं है, मगर वे हर चौकीदार की बदनामी कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में एक भी नीति जनहित में नहीं बनाई है। किसानों को फसल को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

कृषि संसाधनों पर भी जीएसटी की मार है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहा समर्थन ‘परिवर्तन’ का इशारा कर रहा है। 

अशोक तंवर ने राहुल गांधी से गुटबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पूरी कांग्रेस को एकजुट करते हुए बस में बैठा दिया।

छह दिन में परिवर्तन यात्रा 22 जिलों से होती हुई सभी लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। 

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

नीरव मोदी को लगा झटका, जमानत याचिका खारिज

नीरव मोदी को लेकर लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चल रही सुनवाई में भारतीय अधिकारियों का पक्ष रख रहे टोबी कैडमैन ने कोर्ट में कहा कि नीरव मोदी भारतीय एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा है।

उसे थोड़ी सी भी ढील देने पर डर है कि कहीं वह फिर से हाथ से न निकल जाए।

नीरव से ये भी खतरा है कि वह अपने खिलाफ खड़े गवाहों को डरा धमकाकर प्रभावित कर सकता है, साथ ही सुबूतो के साथ छेड़छाड़ भी कर सकता है।

लंदन पुलिस ने 14 मार्च को नीरव मोदी को गिरफ्तार किया था। अगले दिन पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां नीरव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ का लोन लेकर फरार नीरव मोदी को भारत सरकार जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश में लगी हुई है।

ईडी ने मुंबई और सूरत में स्थित नीरव मोदी की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अपने कब्जे में ले लिया।

जिसमें 8 कारें, संयंत्र और मशीनरी, आभूषण, पेटिंग और अचल संपत्तियां शामिल हैं और जिनका बाजार मूल्य 147.22 करोड़ रुपये है।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

सहायक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, सितेन्द्र कुमार राणा को सेवानिवृत्ति पर विदाई देते हुए स्टाफ

पंचकूला, 29 मार्च-

हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के पंचकूला जिला कार्यालय में कार्यरत सहायक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क  अधिकारी, सितेन्द्र कुमार राणा 26 वर्षों की संतोषजनक सेवा उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो गए।

हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के पंचकूला जिला कार्यालय में कार्यरत सहायक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क  अधिकारी, सितेन्द्र कुमार राणा 26 वर्षों की संतोषजनक सेवा उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो गए।

गत पांच वर्षों से वे पंचकूला  कार्यालय में कार्यरत थे। विभाग द्वारा समय.समय पर चलाए जाने वाले विशेष प्रचार अभियानों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने के कारण राणा तकनीकी शाखा व भजन पार्टी के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ जिले के मोरनी, रायतान व दून  क्षेत्र के लोगों में भी काफी लोकप्रिय थे। पंचकूला में आयोजित विभिन्न वीआईपी कार्यक्रमों तथा  स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ पंचकूला, हरित पंचकूला, ओडीएफ ग्रामीण क्षेत्र जैसे अभियानों में सफल बनाने में निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने व समय पर प्रैस विज्ञप्ति जारी करने के कारण  वे जिला प्रशासन व मीडिया में भी काफी जाने जाते रहे। इसके लिए उन्हें समय.समय पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाता रहा। 

राणा के सम्मान में आज पंचकूला कार्यालय में एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  

विदाई समारोह में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हरदीप सिंह के अलावा मुख्यालय चण्डीगढ़ के अधिकारी व कर्मचारी तथा मीडियकर्मियों ने भाग लिया और उनके सेवानिवृत्त स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

रायपुररानी क्षेत्र के किसान 1 से 3 अप्रैल तक सरसों रायपुररानी मंडी में बेच सकते

पंचकूला, 29 मार्च-

हैफेड ने किसानों की सूचना के लिये सरसों की खरीद का कार्यक्रम जारी किया है। रायपुररानी क्षेत्र के किसान 1 से 3 अप्रैल तक सरसों रायपुररानी मंडी में बेच सकते है। एक किसान 25 क्विंटल सरसों मंडी में बेच सकता है और किसान को अपने साथ गिरदावरी रिपोर्ट, बैंक खाता, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की प्रति अथवा व्यक्तिगत पहचान के लिये अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होगे। उन्होंने कहा कि सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

हैफेड के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को समानवा, ठरवा, देबड़, रहना गांव के किसान 2 अप्रैल को गोविंदपुर, सुल्तानपुर, सड़कपुर, बंधोर तथा 3 अप्रैल को मानक टाबरा, त्रिलोकपुर, भूड़राज व रामपुर गांवों के किसान रायपुररानी मंडी में सरसों की फसल बेच सकते है।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

नाबालिग को तंबाकू बेचने पर हो सकती है 7 वर्ष की सजा-सिविल सर्जन

पंचकूला, 29 मार्च-

जिमखाना क्लब सेक्टर-6 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

सिविल सर्जन डाॅ0 योगेश शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू बेचने पर 7 वर्ष की सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव व तंबाकू बेचने से संबंधित हिदायतों के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है। 

सिविल सर्जन के निर्देश पर आज इसी तरह का जागरूकता कार्यक्रम आज सेक्टर-6 के जिमखाना क्लब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों, थोक विक्रेताओं, होटल व रैस्टोरैंट मालिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों, होटल व रैस्टोरेंट संचालको को तंबाकू निंयत्रण से संबंधित कोटपा कानून की जानकारी देना है। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डाॅ0 परविंद्र सिंह ने कहा कि तंबाकू विक्रेताओं को कोटपा कानून की जानकारी न होने के कारण वे इसके नियमों का उल्लंघन कर लेते है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि तंबाकू निर्माता कंपनियां भी कई बार तंबाकू विक्रेताओं को सही जानकारी नहीं देती, जिसके कारण दुकानदार अपनी दुकानों पर तंबाकू उत्पादनों के विज्ञापन इत्यादि लगा लेते है, जोकि कानूनी तौर पर सही नही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ औचक निरीक्षण करके नियमों की अवेहना करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाही भी अमल में लाई जाती है।

जनरेशन सेवियर एसोसिएशन के डिविजनल काॅरडीनेटर रमन शर्मा ने कहा कि कोटपा एक्ट की धारा पांच के तहत तंबाकू उत्पादों के किसी भी तरह के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से विज्ञापन देना कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर दो वर्ष तक सजा का प्रावधान है। इसके अलावा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत किसी भी नाबालिग को तंबाकू उत्पाद पेश करने व बेचने पर 7 वर्ष की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाऐ एक साथ भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिना सचित्र चेतावनी वाली विदेशी सिगरेट बेचने पर दो साल की सजा और नाप तोल विभाग द्वारा लिगल मैट्रोलोजी एक्ट के तहत डेढ लाख रुपये तक का जुर्माना भी किया जा सकता है। 

इस अवसर पर डाॅ0 परविंद्रजीत सिंह, सुनील कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

जिनका नाम अभी तक फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे 12 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकते- उपायुक्त

पंचकूला, 29 मार्च-

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बलकार सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिला के ऐसे नागरिक, जिनका नाम अभी तक फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे 12 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने कहा कि जो मतदाता 12 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा लेंगे, उन्हें भी लोकसभा चुनाव में मतदान करने का अवसर मिलेगा।

डाॅ0 बलकार सिंह ने बताया कि नये वोट निर्वाचन विभाग की वेबसाईट पर आॅन लाईन भी बनवाये जा सकते है। इसके अलावा अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से 6 नंबर फार्म प्राप्त करके, उसके साथ दो रंगीन फोटो, आवास और आयु प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे है और उनके पास आवास संबंधि कोई दस्तावेज नहीं है, ऐसे विद्यार्थी अपने संस्थान के पिं्रसीपल के सत्यापन के माध्यम से वोट बनवा सकते है। 

उपायुक्त ने बताया कि 31 जनवरी 2019 को प्रकाशित की गई मतदाता सूचियों में पंचकूला जिला में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 56 हजार 808 है, इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 189829 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 166973 है। जिला में 6 थर्ड जेंडर मतदाता भी है। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में 163700 मतदाता 31 जनवरी तक पंजीकृत हुए थे, जिनमें 87046 पुरूष तथा 76653 महिला मतदाता है। इसी प्रकार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 193108 है, जिनमें 102783 पुरूष तथा 90320 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिला में मतदान के लिये 410 मतदान केंद्र स्थापित किये जायेंगे। इनमें से कालका विधानसभा क्षेत्र के 213 और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिये 197 मतदान केंद्र होंगे।  

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

थापली नेचर पार्क से खेडा बगरा चैक तक सड़क रहेगी 31 मार्च से 4 अप्रैल तक बंद

पंचकूला, 29 मार्च-

इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री मधाना से नाडा साहब गुरूद्वारा जाने वाले मार्ग का कर सकते है इस्तेमाल

थापली नेचर पार्क से खेडा बगरा चैक तक सड़क 31 मार्च से 4 अप्रैल तक यातायात के लिये बंद रहेगी।

लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल्लाह से मधाना तक सड़क का सुधार कार्य चल रहा है इसलिये 31 मार्च से 4 अप्रैल तक थापली नेचर पार्क से खेडा बगरा चैक तक सड़क मार्ग बंद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक मधाना से नाडा साहब गुरूद्वारा मार्ग से होकर गुजर सकते है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

जयाप्रदा के खिलाफ टिप्पणी के लिए SP नेता को NCW का नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल में भाजपा में शामिल हुई जयाप्रदा के खिलाफ कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

उधर लखनउ में सपा अध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा कोई भी कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करेंगे।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार खान ने कथित तौर पर कहा था कि जयाप्रदा “रामपुर के लोगों को अपने घुंघरूओं और ठुमकों से लुभाएंगी।’ 

सपा नेता के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है और हमेशा से ही समाजवादी पार्टी नर-नारी की समानता के पक्षधर रही हैं। 

इधर समाजवादी पार्टी की संज्ञान में आया है कि सम्भल के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ने कुछ ऐसा कहा है कि जिससे कुछ गलत फहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

यादव ने सख्त निर्देश दिया है कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा कोई भी कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार एवं शिष्टाचार के लिए प्रतिबद्ध है। 

आयोग की अवर सचिव बरनाली शोम ने इन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, यह टिप्पणी न केवल भद्दी हैं, बल्कि बेहद आक्रामक, अनैतिक और महिलाओं की गरिमा के प्रति अनादर भी दिखाती हैं।नोटिस में कहा गया है, ‘‘यह पत्र मिलने पर मामले पर आप (खान) से आयोग को एक संतोषजनक स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया जाता है।’ समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद जयाप्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हुई थी।