राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

विभाग को 10 प्रतिशत प्रशिक्षु रखना अनिवार्य : डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान

सिरसा, 12 फरवरी।

डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत की जिला में प्रगति की समीक्षा


               डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला शिक्षुता कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने शिक्षुता अधिनियम के बारे में जरूरी निर्देश दिए तथा योजना के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीएसपी आर्यन, प्रिंसिपल राजकीय औद्योगिक संस्थान लाल चंद रिवाडिय़ा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


                   उपायुक्त ने कहा कि शिक्षुता अधिनियम-1961 की हिदायतों अनुसार सरकारी संस्थानों में कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत व निजी प्रतिष्ठïानों में 2.5 प्रतिशत प्रशिक्षु लगाना अनिवार्य है। नए नियमों के अनुसार विभाग व निजी प्रतिष्ठïान 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षु लगा सकते हैं, जिसमें 5 प्रशिक्षण सीटें फ्रेशर व स्किल सर्टिफिकेट होल्डर प्रशिक्षुओं के लिए रिजर्व रखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों द्वारा अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है उन्हें पोर्टल तुरंत पंजीकृत करवाने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रोफाइल लॉगइन की समस्या आ रही है वे तुरंत आईटीआई से सम्पर्क करके अपना अकाउंट शुरु करवाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राइवेट प्रतिष्ठïानों से सम्पर्क कर लक्ष्य को पूरा करवाएं। उन्होंने बताया कि हाल ही में आईटीआई पास आउट बच्चे विभिन्न विभागों में ऑनलाइन के माध्यम से प्रशिक्षु प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।


                   प्राचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार लालचंद रिवाडिय़ा ने सभी उपस्थित विभागाध्यक्षों को शिक्षुता अधिनियम 1961 व एनएपीएस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 110वीं ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे एक्टिविटी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा संबंधित कार्रवाई समय रहते पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा व इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा अपने स्तर पर पूर्ण करवाएं। इसके अलावा प्रशिक्षु लगे प्रशिक्षार्थियों को स्टाईफंड राशि प्रशिक्षु अधिनियम 1961 व नियम 1992 में किए गए संशोधन अनुसार दिया जाए। बैठक में सभी विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सैशनल मार्कस व प्रैक्टिकल मार्कस अपलोड करने की भी जानकारी दी।


                   इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता केसी कंबोज, प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार भुक्कर, सहायक रोजगार अधिकारी बजरंग पारीक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

हरियाणा गर्व.पी. डब्ल्यू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी जन स्वास्थय शाखा चंडीगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव

पंचकुला 11 फरवरी 2020:

हरियाणा गर्व.पी. डब्ल्यू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी जन स्वास्थय शाखा चंडीगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव सैक्टर 05 यवनिका पार्क पंचकुला में राज्य कोषाध्यक्ष श्रीराम पाल, सरदार परमजीत सिंह राज्य उप प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से श्री गुलबर सिंह को तीसरी बार प्रधान चुना गया, सचिव श्री राजीव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सरदार तारा सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान राम किशन शर्मा, उप प्रधान चमन लाल, सलाहकार किशन दत्त आडिटर गुलशन कुमार, प्रचार सचिव राज कुमार पासवान, चेयरमैन यतिंदर पाल शर्मा को सर्व सम्मति से चुना गया जिसकी जानकारी आज यहां यूनियन के मुख्य प्रैस सचिव संदल सिंह राणा ने प्रैस विज्ञप्ति में दी

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सैक्टर-20 व 21 की विभाजित सड़क से लेकर घग्गर पार सेक्टर-24 व 26 के राउंड अबाउट तक नए ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सैक्टर-20 व 21 की विभाजित सड़क से लेकर घग्गर पार सेक्टर-24 व 26 के राउंड अबाउट तक नए ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज किया ।

पंचकूला, 11 फरवरी- विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सैक्टर-20 व 21 की विभाजित सड़क से लेकर घग्गर पार सेक्टर-24 व 26 के राउंड अबाउट तक नए ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज किया ।


उन्होंने कहा कि ब्रिज के निर्माण होने से उनकी सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी और वह चंद मिनट में ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस नए ब्रिज की चैड़ाई करीब 16 मीटर है। यह ब्रिज पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर गुरूद्वारा नाड़ा साहिब के करीब स्थित ब्रिज की तरह वन वे बनेगा। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण का ठेका आरएस इंफ्राबिल्ड कंपनी को लगभग 60 करोड़ में अलाॅट किया गया है।


घग्गर नदी पर नए पुल का निर्माण होने से 4 से 7 किलोमीटर का सफर कम होगा। वैसे तो सैक्टर- 24 से 28 और 20 के बीच की दूरी मात्र एक किलोमीटर से भी कम है, लेकिन रास्ते में घग्गर नदी पर पुल न होने से सैक्टर 3 व 21 के पुल से गुजर कर जाना पड़ता है। ऐसे में सैक्टर-24 और 28 के लोगों को चार से सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पडती है।


उन्होंने कहा कि वे घग्गर पार के सैक्टरों के विकास के लिए संकल्पित है। पिछले पांच साल में यहां जितने विकास कार्य हुए हैं उतने पिछले 15 सालों में नहीं हुए। सैक्टर 26 में बहुत ही शानदार अंग्रेजी मीडियम का स्कूल इस वर्ष शुरू हो जाएगा जिसमें इसी सत्र में क्लास लगेगी। सैक्टर 23 में 125 करोड की रूपए की राशि से फैशन टैक्नोलाजी की ईमारत बन रही है। 28 करोड की लागत से मल्टी स्किल सेंटर शुरू होने वाला है व पालिटैक्निीक तैयार हो गया है। सैक्टर 23 में 18 एक डमें पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले समय में पंचकूला एक स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसीत होगा जो हर लिहाज से चंढीगढ के समकक्ष होगा।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

11 फरवरी को “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” घोषित किया।

11 फरवरी को “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” घोषित किया।

पंचकूला, 11 फरवरी- महिलाओं और लड़कियों के लिए विज्ञान में पूर्ण एवं समान पहुंच, भागीदारी हासिल करने के लिए एवं लैंगिक समानता के लिए महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा ने 22 दिसंबर 2015 को 11 फरवरी को “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” घोषित किया। विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों के योगदान को उल्लेखित करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग हरियाणा ने “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” विषय पर दिनांक 11 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय, सैक्टर-14, पंचकुला में किया। जिसमें दो महिला वैज्ञानिक नामतः डा0 कीया धर्मवीर, सेवानिवृत प्रौ0 भौतिकी, पंजाब विष्वविद्यालय, चण्डीगढ़ एवं डा0 तमन्ना सेहरावत, सहायक प्रौ0 बायो इनफारमेटिक्स, पंजाब विष्वविद्यालय, चण्डीगढ़ ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाष डाला तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को नई उचाईयों पर ले जाने बारे महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया।


डा0 कीया धर्मवीर ने नैनो टैक्नालाॅजी के मैडिकल के क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में वर्तमान तथा भविष्य के प्रयोगों के बारे में बताया। डा0 तमन्ना सेहरावत ने बायोलाॅजी एण्ड बायो इनफारमेटिक्स के महत्व के बारे में बताया तथा उन्होनें यह भी रेखांकित किया की कम्पयूटेषन बायोलाॅजी की सहायता से दवाईयों की खोज पर होने वाले खर्च को घटाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया।


डा0 प्रवीण कुमार, आई.ए.एस, महानिदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होनें छात्रों को उच्च षिक्षा सांईंस विषयों में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया तथा पढ़ाई के साथ-साथ अपने शरीर एवं दिमाग को भी स्वस्थ रखने का आहवान किया। डा0 प्रवीण कुमार ने विभाग के उद्वेष्यों एवं विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न विज्ञान लोकप्रिय कार्यक्रम जैसेः- बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, साईस प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान सम्मेलन, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन, राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन, विज्ञान क्लबों की स्थापना इत्यादि के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त विज्ञान षिक्षा को बढ़ावा देने बारे छात्रवृति स्कीम जैसेः- हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज स्कीम, विज्ञान को बढ़ावा दने बारे छात्रवृति योजना, एच.एस.सी.एस.टी फैलोषिप स्कीमों के बारे में भी विस्तार से बताया। जिसके अन्र्तगत मेघावी छात्रों को विज्ञान षिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है।


उन्होने यह भी बताया कि विभाग द्वारा अम्बाला में लगभग 30.00 करोड़ रूपये की लागत से आर्यभट विज्ञान केन्द्र की स्थापना राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद्, कोलकता के माध्यम से करवाने की प्रक्रिया जारी है तथा गुरूग्राम में सांईस सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

मोरनी खंड के गांव दूधगढ़ में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।

मोरनी खंड के गांव दूधगढ़ में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।

पंचकूला, 11 फरवरी- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आज प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मोरनी खंड के गांव राजी- टिकरी और दूधगढ़ गांवों में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ प्रशासन के सबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। गांव राजी टिकरी में ठंडोग, धारला, कोटी, दावसू, भोेज बालग, भोज जब्याल आदि गांवों के सरंपचों, पचों, ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सम्मुख रखी। इसके बाद गांव दूधगढ़ में भी उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने उनके सम्मुख लगभग 193 समस्याएं रखी जिनमें से 144 समस्याएं राज-टिकरी तथा इसके आस-पास के गांवों व 49 समस्याएं गांव दूधगढ में रखी गई। लोगों की ज्यादातर समस्याएं रोजगार, पीने के पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व परिवहन की सुविधाओं की कमी के बारे तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में समस्याएं रखी। उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुन कर अधिकारयिों को निर्देश दिए व लोगों को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उपायुक्त ने विशेष रूप से इस क्षे़त्र की सड़कों और परिवहन की सुविधाओं को अधिक बढाने के लिए पीडब्लयूडी एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षे़त्र को बेहतर कन्कैटिविटी की जरूरत है। यह क्षे़़त्र पंचकूला, मोहाली और चंढीगढ से बहुत ही नजदीक हैं। और पर्यटन व बागवानी की यहां बहुत ही संभावनाएं हैं। मशरूम व कईं प्रकार की जड़ी- बूटियों के लिए बहुत ही अनुकूल क्षेत्र है।


उन्होंने इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक और जिला उद्यान अधिकारी अशोक शर्मा को निर्देश दिए कि स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म- निर्भर करने के लिए उनके द्वारा अपने खेतों में उगाई गई सब्जियों तथा जड़ी-बूटियों के लिए पंचकूला एवं कालका की मंडियों में जगह दिलवाएं तथा जरूरत पड़ने पर उनके लिए परिवहन के लिए भी व्यवस्था करें ताकि एक तो उनके उत्पादों एवं सह उत्पादों को प्रत्यक्ष मंडी में ग्राहकों को बेचा जा सके और उन्हें बीच के दलालों से बचाया जाए और परिवहन की सुविधा से माल बेकार होेने से बचे। उन्होनें महिलाओं के लिए सिलाई कढाई व ब्यूटी पारलर तथा अन्य प्रशिक्षण उनके ही गांवों में खोलने के लिए अधिकारयिों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक दशा सुधारने से ही वास्तविक विकास संभव होगा। उन्होंने मोरनी में चल रहे मशरूम, हरड फार्मों का भी निरिक्षण किया और इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने को कहा।


इस अवसर पर डीडीपीओ कंवरदमन, हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता व कृषि बिपणन बोर्ड के चैयरमैन बलदेव भंडारी, सभी संबधित गांवों के सरपंच व संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

फरवरी 2020 की पैंशन का भुगतान बचत प्रस्तुत करने के पश्चात ही फरवरी माॅह की पैंशन का भुगतान किया जायेगा

पंचकूला, 11 फरवरी- खजाना कार्यालय, पचंकूला के अन्तर्गत पैंशन प्राप्त करने वाले सभी पैंशन धारकों को वित्त वर्ष 2019-2020 के तहत वर्ष में तीन लाख रूपये से अधिक प्राप्त करने वाले सभी पैंशनरों को अपनी-अपनी बचत विवरणी शीघ्र अति शीघ्र खजाना कार्यालय, पचंकूला में 20 फरवरी तक अवश्य जमा करवाया जाये क्योंकि इन्कम टैक्स विभाग की हिदायतों अनुसार बचत खाता का विवरण माॅह फरवरी में देना होगा। माॅह फरवरी 2020 की पैंशन का भुगतान बचत प्रस्तुत करने के पश्चात ही फरवरी माॅह की पैंशन का भुगतान किया जायेगा अन्यथा इन्कम टैक्स की गणना अनुसार कटौती कर ली जायेगी। अधिक कटोती की स्थिति में वह व्यक्तिगत स्तर पर भरी जाने वाली इन्कम टैक्स रिर्टन के माध्यम से अपना रिफण्ड प्राप्त कर सकेगें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय पंचकूला तथा राजकीय महाविद्यालय कालका द्वारा 26 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय महाविद्यालय कालका के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार कार्यालय पंचकूला तथा राजकीय महाविद्यालय कालका द्वारा 26 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय महाविद्यालय कालका के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

पंचकूला, 11 फरवरी- जिला रोजगार कार्यालय पंचकूला तथा राजकीय महाविद्यालय कालका द्वारा 26 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय महाविद्यालय कालका के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।


यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ममता बूरा ने बताया कि मेले में जिला पंचकूला व नजदीकी क्षेत्रों की कंपनियां प्रार्थियों को नौकरियां प्रदान करने हेतु आंमत्रित की गई है। आई.सी.आई.सी.आई बैंक, एम्बिट जाॅब, ग्लबल सिक्योरिटीए बर्क आॅट स्टाइलमए सैलस फार्माए युरेकाए युनाइटिड गियर जैसी कंपनियां रोजगार मेले में शामिल होंगी जो कि प्रार्थियों को नियमित रोजगार प्रदान करेंगी। सभी व्यवसायों के इच्छुक दसवीं, बारहवीं, स्नातक व आई.टी.आई पास युवक-युवतियां इस रोजगार मेले में अवश्य पहंुचे। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थियों का रोजगार विभाग हरियाणा की वैबसाईटwww.hrex.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। प्रार्थी अपने मूल प्रमाण पत्र, रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड, दो फोटो तथा बायोडाटा लेकर रोजगार मेले आएं।
रोजगार मेले में स्व-रोजगार जागृति कैंप भी लगाया जाएगा जिसमें बैंकांे के अधिकारीगण भी मौजूद होंगे। स्व-रोजगार आरंभ करने के इच्छुक उम्मीदवार ऋण व प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करके मौके पर ही ऋण स्वीकृत करवा सकते है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

Mayor Inaugurates Day Market in Charan Singh Colony, Mauli Jagran

Mayor Inaugurates Day Market in Charan Singh Colony, Mauli Jagran

Chandigarh, February 11:- Smt. Raj Bala Malik, Mayor, Chandigarh inaugurated the Day Market at Charan Singh Colony, Mauli Jagran in the presence of Sh. Arun Sood, president, BJP, Chandigarh and councillor, Sh. Ravi Kant Sharma, Sr. Deputy Mayor, Sh. Jagtar Singh, Deputy Mayor, Sh. Anil Dubey, area councilor, Sh. Shailender Singh, Chief Engineer, Sh. Sanjay Arora, SE, B&R, Councillors, officers of MCC and prominent persons of the area.While addressing the gathering, the Mayor said that there was a long pending demand of local residents of Mauli Jagran to provide these day market. She said that it is the prime responsibility of the vendors to maintain and keep the area clean.The Mayor said the the MCC has provided total 136 vending sites having size    6’-0”x 6’-0” in the day market,  spread in the plot area of 2056 Sq. meters or 0.50 acre (approximately) alongwith 662 Sq. meters parking area. She said that this day market has been provided to facilitate the residents of the local area. She said that the total expenditure used to build the day market is approximately 75 Lacs.While addressing the gathering, Sh. Anil Dubey said that provision of lights and fans will be made in the market besides providing Toilet block and drinking water facility. He said that the sites will be allotted to the registered vendors of local area as per norms.

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

Invitation Card for 33rd Convocation of IGNOU

Chandigarh:

Invitation Card for 33rd Convocation of IGNOU

Please find attached herewith e-invitation for attending the 33rd convocation of Indira Gandhi National Open University (IGNOU), Regional Centre, Chandigarh, Scheduled on 17th February, 2020 from 12:00 P. M. on wards.

You are requested to grace the occasion by your presence. 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान , पंचकूला में   रक्तदान शिविर का आयोजन

राजनीतिक दल वंचित पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने बारे करें जागरूक : डीसी

सिरसा, 11 फरवरी।

राजनीतिक दल वंचित पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने बारे करें जागरूक : डीसी


                कोई
भी पात्र व्यक्ति जिसकी आयु 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वे अपना वोट बनवाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान तिथियां घोषित की हैं। इन तिथियों में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ) मतदान केंद्रों पर प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक लोगों से नये वोट बनवाने, त्रुटि ठीक करवाने, वोट से संबंधित कार्यों बारे आवेदन प्राप्त करेंगे। इस कार्य में राजनैतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाकर सहयोग कर सकते हैं।


                यह जानकारी उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने अपने कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। बैठक में एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, एसडीएम डबवाली डा. विनेश, तहसीलदार रानियां जितेंद्र कुमार, तहसीलदार कालांवाली भवनेश कुमार सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।


                उपायुक्त ने कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत्ता लोकतंत्र प्रणाली की सुदृढता के लिए बहुत ही जरूरी है। इसलिए हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इस कार्य में राजनैतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने क्षेत्र में जो भी पात्र पुरूष व महिला अपना वोट बनवाने से वंचित रहे गए हैं, उन्हें वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल चुनाव आयोग द्वारा इस माह की 15, 16 व 29 फरवरी तथा एक मार्च को मतदान केंद्रों पर नये वोट बनवाए जाने बारे प्रचार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सके। उन्होंने कहा कि नए वोट बनवाने के लिए फार्म नम्बर 6, मतदाता सूचि से नाम कटवाने के लिए फार्म नम्बर 7 तथा शुद्धि के लिए फार्म नम्बर 8 भरवाया जाएगा।


                उपायुक्त ने बताया कि 10 फरवरी को एकीकृत ड्राफ्ट मतदाता सूचि का प्रकाशन हो चुका है। 12 मार्च तक दावे व आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे।  24 मार्च तक दावे व आपत्तियों का निपटान किया जाएगा तथा 30 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में इस समय 9 लाख 43 हजार 235 मतदाता हैं जिनमें 5 लाख 272 पुरुष तथा 4 लाख 42 हजार 956 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। बैठक में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, डा. मुकेश, बीडीपीओ वेदपाल, सीडीपीओ शुचि बजाज, कानूनगो सतपाल, बलवंत सिंह, कांग्रेस पार्टी से होशियारी लाल शर्मा, राष्टï्रवादी कांग्रेस पार्टी से ज्योति प्रकाश, भाजपा से कपिल सोनी, कम्यूनिष्टï पार्टी से तिलक राज विनायक मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!