आपने अक्सर घर के बड़ों को अचार से पानी को दूर रखने वाली हिदायत को जरूर सुना होगा।
क्योंकि अक्सर अचार में पानी पड़ने से खराब हो जाता है।
आमतौर पर अचार को पानी से दूर रखा जाता है। क्योंकि अक्सर अचार में पानी पड़ने से खराब हो जाता है। ऐसे में अगर हम आपको पानी वाले कच्चे आम के अचार के बारे में बताएं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा।
कच्चे आम का अचार रेसिपी सामग्री
कच्चे आम – 350 ग्राम
पीली सरसों – 50 ग्राम (दरदरी कुटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – ¼ कप
सौंफ पाउडर – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
सफेद सिरका – 2 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर – 2 चम्मच
मेथी दाना – 1 चम्मच
राई के दाने – 1 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
हींग – ¼ चम्मच
कच्चे आम का अचार रेसिपी सामग्री
कच्चे आम का पानी वाला अचार रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर, साफ कपड़े से पोंछ लें।
इसके बाद आम को चाकू की मदद से काट लें और गुठली को अलग कर दें।
अब एक बड़े बर्तन में दरदरी कुटी पीली सरसों, दरदरी कूटी हुई सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद मसाले में आम के टुकड़ों को डालकर मिक्स कर लें।
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें, फिर उसमें मेथी, राई के दाने, हींग डालकर भूनें और सिरके के साथ आम के अचार के मिश्रण में डालकर मिक्स कर लें।
अब कच्चे आम के पानी वाले अचार को एक कांच की बर्नी या कंटेनर में भरकर 3-4 दिनों के लिए धूप में रखें। रोजाना अचार को हिलाते रहें। जिससे मसाले अचार में अच्छे से मिक्स हो सकें।
अब तैयार यानि कच्चे आम के पानी वाले अचार के नरम होने पर अपने मनपसंद खाने के साथ खाएं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-10 03:57:512019-05-10 03:57:54कच्चे आम का अचार बनाने की विधि
Google अपने 131 वें जन्मदिन पर Google डूडल के साथ अंग्रेजी हेमेटोलॉजिस्ट लुसी विल्स के जीवन और कार्य का जश्न मना रहा है।
उसे प्रसवपूर्व एनीमिया की रोकथाम के लिए अग्रणी अनुसंधान के लिए याद किया जाता है, 1888 में इंग्लैंड में पैदा हुआ था।
खोज की दिग्गज कंपनी ने एक मेज पर लूसी विल्स के साथ एक डूडल और रोटी के कुछ टुकड़े और उसकी मेज पर एक कप चाय समर्पित की।
आज का डूडल अंग्रेजी के हेमटोलॉजिस्ट लुसी विल्स को मनाता है, जो अग्रणी मेडिकल शोधकर्ता हैं, जिनके जन्मपूर्व एनीमिया के विश्लेषण ने हर जगह महिलाओं के लिए निवारक जन्मपूर्व देखभाल का चेहरा बदल दिया,” Google ने कहा।
लूसी विल्स का जन्म 10 मई 1888 को यूनाइटेड किंगडम में बर्मिंघम के पास सुटन कोल्डफील्ड में हुआ था। विल्स पिता ओवेन्स कॉलेज मैनचेस्टर के विज्ञान स्नातक थे।
वैज्ञानिक मामलों में परिवार की गहरी रुचि थी। लुसी विल्स के परदादा, विलियम विल्स, ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ़ साइंस से जुड़े थे और उन्होंने मौसम विज्ञान और अन्य वैज्ञानिक टिप्पणियों पर पत्र लिखे थे।
1911 में, उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के न्यूहैम कॉलेज में वनस्पति विज्ञान और भूविज्ञान में पहला सम्मान अर्जित किया, महिलाओं को शिक्षित करने के मामले में एक और संस्था, इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन फॉर वुमन, महिला डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने वाला ब्रिटेन का पहला स्कूल था।
हालांकि, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दक्षिण अफ्रीका में एक नर्स के रूप में काम करने वाली एक स्टेंट ने उन्हें चिकित्सा में कैरियर का फैसला करने के लिए प्रेरित किया, जो केवल हाल ही में इंग्लैंड में महिलाओं के लिए एक विकल्प था।
वह लंदन लौटीं और लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन फॉर वूमेन, इंग्लैंड की पहली मेडिकल स्कूल फॉर वूमेन (बोडेन 2001) में प्रवेश किया और 1920 (Roe 1978) में लंदन विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी मेडिकल डिग्री प्राप्त की।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वह इमरजेंसी मेडिकल सर्विस में पूर्णकालिक पैथोलॉजिस्ट थीं। जुलाई 1944 में कुछ दिनों के लिए पैथोलॉजी विभाग में काम बाधित हो गया (और कई लोग मारे गए) जब अस्पताल को वी 1 फ्लाइंग बम का सीधा झटका लगा।
युद्ध के अंत तक, वह रॉयल फ्री में पैथोलॉजी की प्रभारी थीं और उन्होंने वहां पहले हेमटोलॉजी विभाग की स्थापना की थी।
अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, लुसी विल्स ने बड़े पैमाने पर यात्रा की, जिसमें जमैका, फिजी और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, पोषण और एनीमिया पर अपनी टिप्पणियों को जारी रखा।
लुसी विल्स 1928 और 1933 के बीच भारत में थे, जो ज्यादातर बॉम्बे में हाफकीन इंस्टीट्यूट में थे।
1929 की गर्मियों में, अप्रैल से अक्टूबर तक, उन्होंने अपना काम कुन्नूर के भारतीय पाश्चर संस्थान (जहाँ सर रॉबर्ट मैकक्रिसन पोषण अनुसंधान निदेशक था) में स्थानांतरित कर दिया, और 1931 की शुरुआत में वे मद्रास में जाति और गोशाला अस्पताल में काम कर रही थीं ।
1930, 1931 और 1932 के प्रत्येक ग्रीष्मकाल में वह कुछ महीनों के लिए इंग्लैंड लौट गई और रॉयल फ्री में पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं में अपना काम जारी रखा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-10 01:51:442019-05-10 01:51:47Google ने डूडल बनाकर लुसी विल्स के 131 वें जन्मदिन को मनाया
दुनियाभर में 1 मई का दिन अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
World Labor Day 2019
जो हर बाधा को करता है दूर, उसका ङटकर मुकाबला करता है, उसका नाम है मज़दूर !
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
मई दिवस और मजदूरों की कुर्बानियों के इतिहास के बीच यह भी गौरतलब है कि लड़ कर हासिल तमाम मजदूर अधिकारों का आज छीनने का दौर चल रहा है।
आज अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2019 है, जिसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है ,
मजदूर दिवस।
आज ही के दिन 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने पूंजीवादी शोषण के खिलाफ और काम के घंटे निर्धारित किये जाने, यूनियन बनाने के अधिकार समेत तमाम मजदूर अधिकारों के लिए ऐतिहासिक हड़ताल की थी।
इस हड़ताल पर बर्बर दमन ढाया गया। कई दिनों तक चले संघर्ष में कई मजदूर हताहत हुए और 8 मजदूर नेताओं को तो एक साल बाद नवम्बर 1887 में फांसी पर चढ़ा दिया गया।
8 घंटे का कार्यदिवस जो पूरी दुनिया मे लागू हुआ, उस अधिकार के लिए मजदूरों की कुर्बानियों के इतिहास का प्रतीक दिन है-मई दिवस। भारत में भी मजदूर अधिकारों के संघर्षों की लंबी परम्परा है।
उसके बाद निरन्तर कपड़ा मिलों, जूट मिलों समेत तमाम कारखानों में मजदूर अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे और हड़ताल को संघर्ष के सब से प्रभावी हथियार के तौर पर उपयोग में लाते रहे।
1908 में देश के मजदूरों ने पहली राजनीतिक हड़ताल की। लोकमान्य तिलक को जून 1908 में अंग्रेजों ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के खिलाफ हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए। जुलाई के महीने में जब मुकदमें की कार्यवाही शुरू हुई तो मजदूरों का संघर्ष और तीखा हो गया।
रूस के क्रांतिकारी नेता कामरेड लेनिन ने इस हड़ताल का स्वागत किया और कहा कि तिलक की गिरफ्तारी के खिलाफ उभरा मजदूरों का यह संघर्ष और उससे पैदा हुए वर्ग चेतना अंग्रेजी साम्राज्य को नेस्तनाबूद कर देगी।
मई दिवस और मजदूरों की कुर्बानियों के इतिहास के बीच यह भी गौरतलब है कि लड़ कर हासिल तमाम मजदूर अधिकारों का आज छीनने का दौर चल रहा है। 8 घण्टे काम का अधिकार हो या यूनियन बनाने का अधिकार, सब धीरे-धीरे खत्म किये जा रहे हैं।
वाइट कॉलर नौकरीपेशा लोगों की एक बड़ी जमात है, जो स्वयं को मजदूर कहलाना पसंद नही करती, लेकिन पूंजी के शोषण की भरपूर मार झेलती है।
मजदूर अधिकारों और श्रम कानूनों पर हमले के इस दौर में अथाह कुर्बानियों से हासिल इन अधिकारों को बचाने के लिए मजदूरों के एकताबद्ध संघर्ष ही एकमात्र रास्ता हैं।
दुनिया में मजदूर अधिकारों का संघर्ष और भारत मे मजदूर अधिकारों के संघर्ष का इतिहास बताता है कि दुनिया भर में मजदूरों ने एक ही तरह से लड़ कर अपने अधिकार हासिल किए हैं।
इसलिये आज जो मई दिवस को बाहरी बता रहे हैं, वे मजदूरों की कुर्बानियों के समूचे इतिहास को ही मिटा देना चाहते हैं। वे मजदूरो के पक्षधर लोग नही हैं। वे मजदूरों के जायज हकों पर डाका डालने वाले, सत्ता में बैठे बाउंसर हैं।
इसलिए मजदूरों के कुर्बानियों के इतिहास में दरार पैदा करने की कोशिशों के खिलाफ मजदूरों की एकता के जरिये मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
दुनियाभर के मेहनतकशों की एकजुटता का आह्वान करने वाले कार्ल मार्क्स के नारे को बुलन्द करें- दुनिया के मजदूरो, एक हो।
जो हर बाधा को करता है दूर, उसका ङटकर मुकाबला करता है, उसका नाम है मज़दूर !
“मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं”!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-01 03:32:562019-05-01 03:32:59आज अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2019 है, जिसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है।
केकेआर की टीम 23 मार्च से शुरू हो रहे इस टी-20 लीग में तीसरी बार विजेता बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
केकेआर को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही युवा पेसर कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी के रूप में तगड़ा झटका लगा है, जो चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
केकेआर की टीम ने पिछले 11 सीजन में से 6 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-19 11:26:482019-03-19 11:26:51केकेआर टीम से फैंस को काफी उम्मीदें -IPL
सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है |
इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है |
सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे |
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.
– अपना मुंह पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में रखकर लाल आसन पर बैठें.
– हनुमान जी की फोटो को पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर रखें.
– गाय के घी या तिल के तेल का दिया जलाएं और एक लोटे में जल भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
– गुड़ या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
– ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले
रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे |
लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे |
अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे |
पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे |
अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे
किसी भी घोर संकट से निकलने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना गया है | इसके अतिरिक्त मनोकामना पूर्ति हेतु व भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है |
दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 05:55:242019-03-11 05:55:26हनुमान चालीसा पाठ से होने वाले लाभ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर दूनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के लिए खास डूडल (Google Doodle) बनाकर उन्हें समर्पित किया हैं।
गूगल ने खास तौर पर महिलाओं सशक्तीकरण और उनको सम्मान देनें के लिए ही इस डूडल को बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के डूडल को खास उद्देश्य सिर्फ महीला सशक्तीकरण को बढ़ाना है।
गूगल ने अपने खास डूडल में 14 स्लाइड्स को जोड़ा है, जिसमें 14 अलग भाषाओं में महिला सशक्तीकरण के कोट्स लिखे हैं।
गूगल के इस डूडल में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का कोट भी शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है कि यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्योंकि आप एक महिला हैं।
गूगल ने अपने डूडल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का ऑप्शन भी दिया है।
महिलाओं के सम्मान, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 04:04:472019-03-08 04:04:50Google ने महिलाओं के लिए खास Doodle बनाकर किया समर्पित – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल के बाद एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचना हो रही है, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को लगता है कि उस धीमी पिच पर यह पूर्व भारतीय कप्तान इतना ही कर सकता था।
धौनी ने 37 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली थी। आखिरी गेंद तक खिंचे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के 7 विकेट पर 126 रनों के स्कोर में धोनी ने 37 गेंदों में 29 रन बनाए. इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी। लगातार विकेट गिर चुके थे और वह क्रीज पर युजवेंद्र चहल के साथ थे।
मैक्सवेल ने धौनी का बचाव करते हुए कहा, ‘यह (धीमी रन गति) शायद ठीक ही थी। विकेट जिस तरह से बर्ताव कर रहा था, इस पर किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल था और वो भी ऐसे खिलाड़ी चहल के साथ जो हिट करने में माहिर नहीं हो।’
यह ऐसी पिच थी जिसमें गेंद नीची रह रही थी और धौनी केवल एक ही छक्का लगा सके।
मैक्सवेल ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धौनी निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय फिनिशर हैं और उन्हें बल्ले के बीच से गेंद हिट करने में मुश्किल हो रही थी।
इसलिए मुझे लगता है कि ये सही था कि वो स्ट्राइक रोटेट करते रहे। उन्होंने अंतिम ओवर में एक छक्का जमाया और मुझे लगता है कि इससे साफ दिखता है कि वहां कितनी मुश्किल हो रही थी।’
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-25 12:31:492019-02-25 12:36:04IND vs AUS: सभी के लिए मुश्किल पिच थी – ग्लेन मैक्सवेल
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्से का माहौल है।पीसीए ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिए करते हुए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा दिया। पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि ये फैसला संघ के अधिकारियों की तरफ से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही विनम्रता के साथ पीसीए ने देश के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया। इस हमले के बाद पूरे देश में क्रोध का माहौल है और पंजाब क्रिकेट संघ उससे अलग नहीं है। हमले के खिलाफ विरोध जताते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं। इनमें पाक प्रधानमंत्री इमरान खान, जावेद मियांदाद, शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों की तस्वीरें शामिल हैं। भारत-पाक के बीच इस मैदान पर आखिरी मैच 2011 वर्ल्ड कप में खेला गया था। पीसीए के साथ-साथ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने भी पाक क्रिकेटरों की तस्वीर को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर से हटा दिया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-18 07:18:422019-02-18 07:18:44पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने मोहाली स्टेडियम से पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाई : पुलवामा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत से खेल जगत भी सदमे में है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर दुख जताया है। सहवाग ने आंतकियों को धमकी देते हुए लिखा, ‘सुधर जाओ वरना सुधार देंगे।’
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि -‘ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में वे इस कायराने हमले ने मुझे बेहद दर्द पहुंचाया है, हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं. इस दर्द को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है. उम्मीद करता हूं घायल जवान जल्द ही ठीक होंगे। जिसके बाद विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट की सबसे निचली लाइन में लिखा कि ‘सुधर जाओ वरना सुधार देंगे’
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था। इस काफिले में सीआरपीएफ की लगभग 39 गाड़ियां थी. खबरों के अनुसार एक छोटी गाड़ी में फिदायीन हमलावर बैठा हुआ था जो 350 किलो विस्फोटक से भरी गाडी लेकर बस से टकरा गया। जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
मुंबई: राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज के लिए विश्व कप को ध्यान में रखकर शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम स्थित क्रिकेट सेंटर में टीम इंडिया का चयन करेगी। विश्व कप के लिए अभी दो स्थान ही ऐसे बचे हैं, जिनमें खिलाड़ी तय नहीं किए गए हैं। इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का एक स्थान भी शामिल है। इस स्थान पर जयदेव उनादकट और खलील अहमद में से किसी एक पर अंतिम मुहर लग सकती है।
भारतीय टीम 24 फरवरी से शुरू होने वाली सीरीज में दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच वनडे मैच खेलेगी। वनडे विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम मिलेगा, जबकि आजमाए जा रहे कुछ खिलाड़ी इस सीरीज में खुद को साबित करेंगे। जिन खिलाड़ियों को विश्राम दिया जाएगा उनके लिए तय है कि वे विश्व कप टीम का हिस्सा बनेंगे। कप्तान विराट कोहली को पहले तीन वनडे मैचों के बाद न्यूजीलैंड दौरे से विश्राम दिया गया था। लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगे। विराट की अनुपस्थिति में कप्तानी संभालने वाले रोहित शर्मा को विश्राम दिया जा सकता है।
चयन समिति ने विश्व कप के लिए 13 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। इनमें विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र सिंह चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी शामिल हैं। कप्तान विराट और तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह अंतिम ड्रेस रिहर्सल के लिए वापसी करेंगे।
चयन समिति के 16 या 17 खिलाड़ियों के ही चयन करने की उम्मीद है। अंतिम दो स्थानों के लिए चार दावेदार मैदान में हैं और यह इस पर निर्भर करता है कि टीम प्रबंधन किस तरह का संयोजन चाहता है। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत, शमी, भुवनेश्वर का चयन लगभग तय है। ऐसे में विविधता प्रदान करने के लिए चयन समिति टीम में बाएं के हाथ के तेंज गेंदबाज रखना चाहेगी। राजस्थान के युवा गेंदबाज खलील ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में खेले थे और वह अच्छी दिशा में आगे ब़़ढ रहे हैं। जयदेव रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दौड़ में फिर से शामिल हो गए हैं। आइपीएल को ध्यान रखें तो वह सबसे अनुभवी गेंदबाज है।
पिछले दोनों विदेशी दौरों में विश्राम पाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच अभ्यास के लिए इस सीरीज में लौटेंगे। मध्यक्रम में अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर और ऋषभ पंत के लिए यह सीरीज विश्व कप की अपनी जगह पुख्ता करने का शानदार मौका होगा। रवींद्र जडेजा भी ऑलराउंडर पोजिशन के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद के लिए यह सीरीज टीम में अपनी जगह बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम के दोनों स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भी इस मौके को भुनाना चाहेंगे। टीम की घोषणा के साथ यह तय हो जाएगा कि विश्व कप में कौन-कौन से खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-15 08:38:312019-02-15 08:38:3415 फरवरी को होगा टीम का चयन : Ind vs Aus