राजस्थान: राजस्थान में 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और गोरिया के पास सैकड़ों गुर्जरों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। उनके अनुसार कुछ हुड़दंगियों ने हवा में गोलियां चलाईं । उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पुलिस की एक बस सहित तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।सिंह के अनुसार इस दौरान हुए पथराव में चार जवानों को चोट आईं । उन्होंने बताया कि पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां चलाईं । लगभग एक घंटे के बाद इस राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।
जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और गोरिया के पास सैकड़ों गुर्जरों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। वहीं दौसा के सिकंदरा में दूध सप्लाई पूरी तरह बंद करने को लेकर फैसला किया गया है। दौसा में मनफूल सिंह नेतृत्व कर रहे हैं। बीते 6 दिनों से राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच राजस्थान सरकार ने गुर्जरों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बुधवार को विधानसभा में गुर्जर आरक्षण विधेयक पेश किया।इससे पहले गहलोत कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में गुर्जर सहित 5 जातियों को 5 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर सहमति बनी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-13 10:11:532019-02-13 10:11:55सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प : गुर्जर आंदोलन
कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में लंबे समय से हाशिए पर चल रही कांग्रेस को संजीवनी देने के अपने रोडमैप को जमीन पर लाने की कवायद शुरू कर दी। हालांकि पहले ही दिन पार्टी की असली तस्वीर भी उनके सामने आ गईं जब खुलकर लोगों ने भाई-भतीजावाद और जेबी लोगों को पदाधिकारी बनाये जाने जैसी बातें खुल कर बताईं। देर रात तक मिलने का यह सिलसिला जारी रहा। सारी कवायद इसी पर थी कि क्या हो कि पार्टी फिर प्रदेश में अव्वल बने और नतीजे अच्छे आएं।
रोड शो के बाद प्रियंका गांधी सोमवार की रात जयपुर चली गईं थीं। वहां आज पति राबर्ट वाड्रा की ईडी के सामने पेशी थी। जयपुर से करीब डेढ़ बजे वह वापस लौटीं तो सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंच कर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्नाव की बैठक हुई। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन भी इस बैठक में मौजूद थीं। इसके बाद मोहनलालगंज, लखनऊ और फिर सिलसिला बढ़ता चला गया। जयपुर से लौटने में देरी की वजह से भले ही प्रियंका गांधी लोकसभा सीटवार बैठक तय समय से देरी से शुरू कर पाई हो लेकिन उन्होंने आज के लिए तय सभी लोकसभा सीटों के लोगो के साथ विस्तृत बैठक की। उन्नाव, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,प्रतापगढ़, फतेहपुर, बाराबंकी, कौशाम्भी और फूलपुर की बैठक की। अंतिम बैठक खत्म करके रात 12 बजे के बाद पार्टी दफ्तर से निकली। आज भी बैठकें होंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक भले ही दोनों नेता अलग-अलग कर रहे थे लेकिन अन्दर पूछे जाने वाले सवाल एक से थे। संगठन की कमजोर हालत के कारण, लोकसभा क्षेत्र के समीकरण, टिकट किसको, मिलकर जीताना है। श्री सिन्धिया नीचे हॉल में बैठे हैं जबकि प्रियंका ऊपर मीटिंग कक्ष में। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पूरे समय अपने कमरे में बैठे रहे। बड़े नेता जीतिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, आराधना मिश्रा मोना, रत्ना सिंह भी आए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-13 04:04:242019-02-13 04:04:26प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में लंबे समय से हाशिए पर चल रही कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए कवायद शुरू कर दी।
कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी राजनैतिक दलों पर जमकर हमले किए। उन्होने कहा कि जो भ्रष्ट है उसको ही मोदी से कष्ट है।
आज़ादी के लगभग 70 वर्षों में स्वच्छता का जो दायरा करीब 40% था, वो आज 98% तक पहुंच चुका है। साढ़े 4 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक टॉयलेट्स बनाए जा चुके हैं। 600 जिलों के साढ़े 5 लाख गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।
हरियाणा से हमने जो भी बड़े लक्ष्य तय किए, वो हासिल किए। वन रैंक, वन पेंशन का वादा यहीं से किया था और जो पूरा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना यहीं से लॉन्च की थी और ये पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में फैल गई। आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी भी हरियाणा की बिटिया है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से बच्चियों की जनसंख्या में सुधार आया है, उज्जवला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। राष्ट्रीय पोषण अभियान और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से प्रसूता माताओं के जीवन पर आने वाला खतरा कम हुआ है।
बेटियों पर बलात्कार जैसे अत्याचार करने वालों को फांसी तक की सज़ा का प्रावधान भी हमारी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उसमें भी महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री हो, इसे प्राथमिकता दी जा रही है।
देश में पहली बार बेटियां फाइटर पायलट बनी हैं। महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं के अच्छी तरह लालन-पालन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है।
कोई भी मानव इतिहास की जड़ों से कटकर इतिहास बना नहीं सकता, इतिहास वही बना सकते हैं जो इतिहास की जड़ों से रस-कस लेकर फलते- फूलते हैं।
मुद्रा योजना में 15 करोड़ ऋणों में से लगभग 75% ऋण महिला उद्यमियों को मिले हैं। ‘दीन दयाल अंत्योदय योजना’ के तहत लगभग 6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।
हरियाणा देश की उस परम्परा को सशक्त करने में जुटा है, जिसके मूल में नारी शक्ति हैं। यहां की धरती ने अनेकों ऐसी बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान दिया और अब न्यू इंडिया के सपनों को सशक्त कर रहीं हैं।
अगर बेटियां सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसलिए पिछले साढ़े चार साल में जो कार्यक्रम बने हैं, उसमें महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है।
कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर श्रीकृष्ण के नेतृत्व में हजारों साल पहले भी स्वच्छता का अभियान शुरू हुआ था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-12 11:05:062019-02-12 11:05:08प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लखनऊ में तकरीबन पांच घंटों तक रोड शो किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजबब्बर जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रियंका और राहुल गांधी का यह रोड शो तकरीबन 15 किलोमीटर था और शहर के कई अहम इलाकों से होकर गुजरा। रोड शो खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित भी किया। इस संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा। वहीं, यह भी बताया कि वे मायावती और अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं लेकिन आगामी चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे को भी उठाया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-12 08:29:442019-02-12 08:29:46प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिन का कारोबार खत्म होने पर सोना 55 रुपये सस्ता होकर 34,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग है।
सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 150 रुपये टूटकर 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। ट्रेडर्स का कहना है कि सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय बाजार में ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-11 10:21:472019-02-11 10:21:49सुस्त मांग की वजह से सोना खरीदना हुआ सस्ता
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माने जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखनऊ में रोड शो किया। प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रहे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में इस मेगा शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी है।लखनऊ दौरे के दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। लखनऊ आने के तुरंत बाद प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी।
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पूरे रास्ते में करीब तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत हो रहा है। इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं और राहुल गांधी दोनों का रोड शो शुरू हो गया है,15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। समर्थकों में खूब जोश और उत्साह नजर आ रहा है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-11 09:42:242019-02-11 09:42:26प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़
दुबई से हाल ही में बिचौलिए दीपक तलवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया था। उससे प्रवर्तन निदेशालय गहन पूछताछ कर रही है। उससे अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा बैंक ऑफ सिंगापुर में जमा कराए गए कथित 270 करोड़ रुपये के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं उसकी एनजीओ को 88 करोड़ रुपये मिले थे। माना जा रहा है कि तलवार के यूपीए शासन में टॉप मंत्रियों और नौकरशाहों के साथ संबंध थे। इसी बीच तलवार ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सीबीआई जज के सामने जमानत याचिका दाखिल की है।कॉरपोरेट लॉबिस्ट को नागरिक उड्डयन हलकों में अपनी पहुंच के लिए जाना जाता है। उससे ईडी पूछताछ कर रही है ताकि उस पैसे का पता लग सके जिन्हें कि तलवार नियंत्रित संस्थाओं के बैंक अंकाउट से निकाला गया था और राजनेताओं, अधिकारियों में बांटा गया था। इन राजनेताओं और अधिकारियों पर शक है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर विशिष्ट विदेशी विमान निर्माता या एयरलाइंस को फायदा पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।
31 जनवरी को अनुसंधान और विश्लेषण विंग तलवार को दुबई से प्रत्यर्पित करके भारत लाई थी। तब से दिल्ली की एक अदालत ने तलवार को मनी लांडरिंग के मामले में 12 फरवरी तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा हुआ है। उसके खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। सूत्रों के अनुसार ईडी को 2008 और 2012 के बीच बैंक ऑफ सिंगापुर में जमा हुए डॉलर 55 मिलियन का विवरण मिला है। यह पैसा कथित तौर पर उन कंपनियों के अकाउंट में जमा हुआ है जिनका नियंत्रण या स्वामित्व तलवार के पास है।
चार मुख्य अतंरराष्ट्रीय एयरलाइन और विमान निर्माता एयरबस ने कथित तौर पर कई मिलियन डॉलर ट्रांसफर किए थे, उसका नाम जांच एजेंसी ने तलवार को हिरासत में लेने के लिए दिए रिमांड नोट में लिखा था। एयरलाइन के नाम एमिरेट्स, एयर एशिया, एयर अरेबिया और कतर एयरवेज हैं। पिछले दो सालों में ईडी की जांच में यह पता चला है कि तलवार को विदेशी एयरलाइंस और विमान निर्माता एयरबस से कथित तौर पर 270 करोड़ रुपये मिले हैं ताकि उन्हें अवैध तरीके से फायदा मिल सके।
तलवार ने तत्कालीन नागरिक उडड्यन मंत्री के साथ अपने रिश्ते का फायदा उठाते हुए एयर इंडिया की सेवा को उन रूट्स पर बंद करवा दिया था जहां से मुनाफा मिलता था। एजेंसी के पास मौजूद विवरण के अनुसार तलवार की कंपनी को पहला भुगतान एमिरेट्स ने 3 जून, 2008 को बैंक ऑफ सिंगापुर में 23 मिलियन डॉलर का किया था। इसके दो महीने बाद उसी एयरलाइन ने तलवार के नियंत्रण और स्वामित्व वाली कंपनी के बैंक ऑफ सिंगापुर के अकाउंट में 11 मिलियन डॉलर ट्रांसफर किए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-11 05:40:582019-02-11 05:41:00दीपक तलवार : अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा बैंक ऑफ सिंगापुर में जमा कराए गए कथित 270 करोड़ रुपये के संबंध में पूछताछ की जा रही
राजस्थान: पांच फीसद आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन तीसरे दिन रविवार को हिंसक हो गया। धौलपुर में महापंचायत के बाद गुर्जर प्रदर्शनकारियों ने एनएच-3 पर मचकुंड चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने आए पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के तीन वाहनों को आग के हवाले करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। आग के हवाले किए गए वाहनों में एक गाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भी थी।
हिंसक प्रदर्शनकारियों की भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले तो आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर हवा में फायरिंग की। इस दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी और कुछ आंदोलनकारी घायल हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक हाइवे जाम रहा। हालांकि, पुलिस ने बाद में जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि अब शांति बहाल हो गई है। वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। वहीं, बूंदी जिले के नैनवा में गुर्जरों ने महापंचायत करने के बाद हाइवे पर जाम लगा दिया।
दौसा जिले के गुर्जरों ने रविवार को महापंचायत कर सोमवार को सुबह 11 बजे सिकंदरा चौराहे पर नेशनल हाइवे-21 जाम करने की घोषणा की है। महापंचायत के दौरान उग्र युवक रविवार से ही जाम लगाना चाहते थे, लेकिन समाज के वरिष्ठ लोगों ने बंसत पंचमी पर काफी संख्या में होने वाले शादी-विवाह को देखते हुए सोमवार से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। गुर्जरों ने मंगलवार से दौसा जिले के अरनिया में जयपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी है।
आंदोलन के चलते रविवार को 20 ट्रेनें प्रभावित हुई। इनमें से कुछ को रद किया गया तो कुछ का मार्ग बदला गया। वहीं गुर्जर बहुल इलाकों में अघोषित रूप से रोडवेज और निजी बसों का आवागमन बंद हो गया है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, आंदोलन के कारण करीब 17 हजार लोगों ने अपना टिकट रद कराया है।
आरक्षण की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर महापड़ाव डाले बैठे गुर्जर अब ‘टॉक ऑन ट्रैक’ पर अड़ गए हैं। रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाए बैठे आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी ¨सह बैंसला और प्रवक्ता शैलेन्द्र ¨सह का कहना है कि अब बातचीत रेल ट्रैक पर ही होगी। गुर्जर समाज अपनी मांग पूरी होने के बाद ही यहां से वापस जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की मंशा हो तो उन्हें तत्काल आरक्षण मिल सकता है। ट्रेन प्रभावित होने और धौलपुर की घटना पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को हल्के में नहीं ले।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-10 15:26:302019-02-10 15:26:32पुलिस के वाहन जलाए,हिंसक हुआ गुर्जर आंदोलन
मिशन 2019′ की तैयारी में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट के बाद पीएम की नजर अब दक्षिण भारत पर है और रविवार को वह आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में रैलियां करने वाले हैं। इससे दक्षिण भारत का सियासी पारा गरमा गया है। इस बीच आंध्र प्रदेश के कई शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले मोदी विरोधी पोस्टरों से पटे हुए हैं।
वे डरे हुए हैं, उन्हें नींद नहीं आती है। परेशानी से जूझ रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री को तकलीफ है कि आपका यह चौकीदार… मेरी सरकार उनसे हिसाब मांगती है। पहले उन्हें दिल्ली के गलियारों में कभी भी हिसाब नहीं देना पड़ता था। अब मोदी पूछता है कि आंध्र के विकास के लिए, जो पैसा दिया गया, उसकी पाई-पाई का हिसाब दीजिए। यहीं उन्हें अखरता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के गुंटुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने कार्यकर्ताओं को शनिवार को कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान गांधीवादी प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एक टेलिकॉन्फ्रेंस के जरिए नायडू ने अपने पार्टी नेताओं से बात करते हुए कहा, ‘यह काला दिन है। पीएम मोदी यह देखने आ रहे हैं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के साथ क्या अन्याय किया है। मोदी राज्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। पीएमओ का राफेल में दखलअंदाजी करना देश का अपमान करना है। हम पीली और काली टीशर्ट और गुब्बारों के साथ शांतिपूर्वक गांधीवादी प्रदर्शन करेंगे।
आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के समझौते से केंद्र सरकार के इनकार के बाद टीडीपी, बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार से अलग हो गई। चंद्रबाबू ने मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन को महामिलावट कहने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। नायडू बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हैं।
बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट भी तिरुपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयार है। इस वर्ष अंतरिम बजट पेश किए जाने के बाद यह मोदी की राज्य की पहली यात्रा होगी। चर्चा है कि बीजेपी-एआईडीएमके के बीच संभावित गठबंधन पर भी मुहर लग सकती है। तमिलनाडु में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एसके खरवेंटन ने, ‘एक सरकारी समारोह में भाग लेने के बाद, मोदी एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें 150,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। वह सात लोकसभा क्षेत्रों- ऊटी, कोयंबटूर, पोलाची, इरोड, करूर, तिरुपुर और सालेम स्थित पार्टी के सदस्यों और अन्य लोगों को संबोधित करेंगे।’
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भाजपा और टीडीपी के बीच तनातनी बनी हुई है। इसी मांग को लेकर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी को एनडीए से अलग कर लिया था। इसके बाद से लगातार नायडू भाजपा पर हमला करते देखे गए। वहीं, सदन में भी टीडीपी सांसद लगातार अपनी इस मांग को जोर-शोर से उठा रहे हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-10 07:17:302019-02-10 07:17:32PM Modi : आंध्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में रैलियां
टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) अगले महीने से देश भर के कॉल ड्रॉप और नेटवर्क में कमजोरी वाले इलाकों में विशेष अभियान शुरू करेगा। मार्च के आखिर तक अलग-अलग जगहों के आंकड़ों को जुटाकर उनकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में बाद कमी पाए जाने पर उनके सुधार के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।अब देश के करोड़ों मोबाइल यूजर को 1 अक्टूबर से नए पैरामीटर के अनुसार मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों को सुविधाएं देनी होंगी, नहीं तो उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। मालूम हो कि पिछले दिनों कॉल ड्रॉप पर बहुत विवाद हुआ था और इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हुई थी, जिसके बाद इसे सुधारने की दिशा में सरकार की ओर से पहल की गई थी।
कुछ और टेस्ट के बाद उन नतीजों की गहन समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नए नियम भी बनाए जाएंगे ताकि लोगों को कॉल ड्रॉप से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि मोबाइल सिग्नल के लिए गैर कानूनी तरीके से लगाए गए सिग्नल बूस्टर भी मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। वे कॉल ड्रॉप के साथ साथ इंटरनेट स्पीड को प्रभावित कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई बार कंपनियां नेटवर्क को मुद्दा बनाकर कॉल ड्रॉप से मुकर जाती हैं। अब ऐसा नहीं होगा। बात करने में आने वाली किसी तरह की दिक्कत को कॉल ड्रॉप की कैटिगरी में डाल दिया गया है। इसकी परिभाषा में 2010 के बाद पहली बार बदलाव किया गया है। इसके साथ ही ट्राई कॉल ड्रॉप पर नजर रखने के लिए अलग सिस्टम भी तैयार कर रहा है। यूजर इस बारे में रियल टाइम शिकायत कर सकेंगे।
हर मोबाइल टावर से जुड़े नेटवर्क की हर दिन की सर्विस का मिलान होगा। 2 फीसदी से ज्यादा कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों को 5 लाख का जुर्माना देना होगा।
डेटा ड्रॉप पर भी अंकुश लगाने की पहल ट्राई ने की है। इसके अनुसार महीने के प्लान में डाउनलोड में उपभोक्ता को कम से कम 90 फीसदी समय तय स्पीड के तहत सर्विस मिले। साथ ही महीने के प्लान में नेट ड्रॉप रेट अधिकतम 3 फीसदी हो।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-02-10 04:42:392019-02-10 04:42:41TRAI: महीने में 2% से ज्यादा ड्रॉप पर कपंनियों पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता