T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

आज वित्तीय वर्ष 2018-2019 का आखिरी दिन है,इन तारीखों से जुड़े जरूरी कामों को आप आज ही निपटा लें वरना आगे परेशानी हो सकती

आज वित्तीय वर्ष 2018-2019 का आखिरी दिन है। साथ ही कई और नियम हैं जिन्हें पूरा करने के लिए भी आज अंतिम दिन है।

इन तारीखों से जुड़े जरूरी कामों को आप आज ही निपटा लें वरना आगे परेशानी हो सकती है।

ट्राई के नियमों के तहत 31 मार्च तक टीवी चैनल पैक का चुनाव करने का आखिरी मौका है। ऐसा नहीं करने पर एक अप्रैल से डीटीएच व केवल सेवाएं प्रभावित होंगी। लोगों को इसके लिए ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ सकता है। 

पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। ऐसा नहीं कराने पर एक अप्रैल से पैन कार्ड रद्द हो जाएगा और आईटीआर दाखिल नहीं कर सकेंगे।

अप्रैल से बैंक लोन सस्ता हो सकता है। बैंक एमसीएलआर के बजाय, रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। आरबीआई के रेपो रेट कम करने पर बैंकों को भी दर घटानी होंगी। अभी बैंक खुद तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी या घटानी है।

शोरूम में बेची जा रही कारों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फिट करना एक अप्रैल से अनिवार्य होगा। साथ ही कारों की विंड स्क्रीन पर उनके ईंधन का प्रकार दर्ज करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से यह नियम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अक्तूबर तक लागू करने के निर्देश दिए हैं।

125 सीसी से अधिक पावर की मोटर साइकिलों में ऑटोमोबाइल कंपनियों को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम देना अनिवार्य होगा। इससे हादसे रुकेंगे। सड़क परिवहन व हाईवे मंत्रालय ने मार्च 2016 में निर्देश दिए थे, जिसके तहत एक अप्रैल 2019 से बिना एबीएस के ये दोपहिया वाहन नहीं बेचे जा सकेंगे।

देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में एक अप्रैल से आधिकारिक विलय हो जाएगा। इन बैंकों के ग्राहक अब बीओबी के ग्राहक कहलाएंगे और बीएओ इन लाखों ग्राहकों को नई चेकबुक व कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो बैंक के संदेशों पर नजर रखें।

अगर आप एक अप्रैल के बाद नौकरी बदलते हैं तो पुराने पीएफ अकाउंट का पैसा नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। ईपीएफओ के नए नियमों के तहत आपका नया अकाउंट खुद ब खुद पुराने से जुड़े जाएगा। इसमें कर्मचारी के 12 अंकों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर की मदद ली जाएगी।

सेबी ने म्यूचुअल फंड्स की टोटल एक्सपेंस रेशो (टीईआर) की वसूली को घटाने के निर्देश दिए हैं। यह पैसा फंड्स अपने ग्राहकों से उनकी स्कीमों व खाते केमैनेजमेंट के लिए लिया जाता है।

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल द्वितीय पर घरेलू यात्रियों को बिना चेक-इन क्षेत्र में गए, बोर्डिंग क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी। यहां उनकी जांच होगी। इससे चेकिंग के दौरान भीड़ और लाइनों से बचा जा सकेगा। बाकी टर्मिनल में भी जल्द यह सुविधा दी जा सकती है।

देश भर में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के प्रीपेड मीटर लेने का विकल्प मिलने लगेगा। इससे ग्राहक जितनी बिजली खर्च करना चाहते हैं, उसका पहले से भुगतान कर सकेंगे। इन मीटरों को ऑनलाइन भी रीचार्ज किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने 2022 तक घरों में इन मीटरों को लगवाने का लक्ष्य रखा है।


T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते असम और शेष पूर्वोत्तर घुसपैठ का सामना कर रहा है

असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते असम और शेष पूर्वोत्तर घुसपैठ का सामना कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि चौकीदार के रूप में वह इस मुद्दे का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनसंघ और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कद्दावर नेता थे, जिन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी।

उन्होंने असम के गोहपुर में दो चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा ही असम के लोगों को छला है और यदि सरदार वल्लभभाई पटेल और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बारदोलोई ने विभाजन के समय मजबूत रुख नहीं अख्तियार किया होता तो असम की पहचान वैसी नहीं रहती जैसा कि आज है।

मोदी ने विपक्षी गठबंधन को महामिलावट करार दिया। उन्होंने अहोम कमांडर लचित बारफुकन के इस ऐतिहासिक उद्धरण का जिक्र किया कि मामा या चाचा राष्ट्र से बड़े नहीं हैं।

     

मोदी ने इससे पहले मोरन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोग भाजपा सरकार से खुश हैं लेकिन कांग्रेस और आतंकवादी काफी चिंतित हैं। पहली बार सरकार आतंकवादियों के घर में घुसी और उन पर हमला किया। लेकिन इससे सिर्फ दो तबका खुश नहीं है – वह कांग्रेस का परिवार और आतंकियों का दरबार है।  उन्होंने कहा कि राजग सरकार असम समझौता के प्रति प्रतिबद्ध है। असम समझौता में मार्च 1971 के बाद असम में आने वाले सभी अवैध प्रवासियों को वहां से बाहर करने का प्रावधान है, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित क्यों ना हों।  उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग असम के लोगों, उसकी संस्कृति और हितों की सुरक्षा के लिये प्रयास कर रहे हैं। राजग छह समुदायों – टाई अहोम, मोटक, मोरन, शुटिया, कुशराजवंशी और साहजन गोष्‍ठी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।’

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

गांधीनगर से शाह ने नामांकन दाखिल किया

गुजरात:

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर सीट के लिए नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने 4 किमी का रोड शो किया।

इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा नेता रामविलास पासवान समेत कई नेता पहुंचे।

गांधीनगर से मौजूदा सांसद लालकृष्ण आडवाणी नहीं आए।जनसभा में शाह ने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी सांसद रहे, वहां से टिकट मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 

शाह ने कहा- मैं बूथ पर पर्चे बांटते और चिपकाते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंचा हूं।

मेरे जीवन से भाजपा को निकाल दिया जाए तो केवल शून्य बचता है।

मैंने जो देश को देने की कोशिश की, वह पार्टी की देन है।

गांधीनगर से आडवाणीजी समेत कई नेता सांसद रहे। मैं यहां से पांच बार विधायक भी रहा हूं।

यह चुनाव एक मुद्दे पर लड़ा जा रहा है कि देश का नेतृत्व कौन करेगा।

हर क्षेत्र से आवाज आती है मोदी-मोदी। ऐसा व्यक्ति जो कभी प्रधान का चुनाव भी नहीं लड़ा, गुजरात का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बना।

आज बड़ा सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है। मोदी और भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

गुजरात की जनता से अपील है कि यहां की सभी 26 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीजिए।

आडवाणीजी की विरासत को मैं पूरी विनम्रता से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

अमित शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है।

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी सीटें जीती थीं। 

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी

दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स की दरों में इजाफा कर दिया है।

अलग-अलग वाहनों की श्रेणी के हिसाब से टोल दरें में 5 से 50 रुपये तक वृद्धि की गई है।

वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वालों के मंथली पास में दस रुपये तक टैक्स बढ़ाया गया है।

मकड़ौली टोल प्लाजा                                     नई दरें          पुरानी दरें          आना-जाना
 कार, जीप, वैन, लाइट मोटर वाहन                      130            125              195
कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                              190            190              285
 बस और ट्रक                                                    395            380             595
 हेवी मशीनरी वाहन 3 टू 6 एक्सेल                       600            575             895
ओवरसाइज वाहन                                             790            755             1185

डाहर टोल प्लाजा                                          नई दरें          पुरानी दरें         आना-जाना 
कार जीप वैन ,लाइट मोटर वाहन                        90               85                135
लाइट कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                     190             190              285
बस और ट्रक                                                    285            270              425
हेवी मशीनरी वाहन  3 टू 6 एक्सेल                      435            415              650
ओवरसाइज वाहन                                            560            535              835

डीघल टोल प्लाजा                                          नई दरें           पुरानी दरें         आना-जाना
कार, जीप, वैन लाइट मोटर वाहन                         45               40                  65
लाइट कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                       70               70               105
बस और ट्रक                                                     150             145              225
हेवी मशीनरी वाहन  3 टू 6 एक्सेल                       235             225              350
ओवरसाइज वाहन                                              285             275              430 


T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया

दिल्ली:

देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.22 रुपए प्रति लीटर है।

बीते दिनों से भारत में पेट्रोल की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 

वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में कई दिनों से लगातार कमी देखने को मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपया सस्ता होने की वजह से भी देश में तेल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी हूई है और डीजल की कीमत में 8 पैसे की कमी देखने को मिली है।

वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 5 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमत में 8 पैसे की कमी हुई है। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.22 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.48 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.39 रुपए प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 75.28 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.41 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.93 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.00 रुपए प्रति लीटर है। 

चन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.67 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.97 रुपए प्रति लीटर है।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

नीरव मोदी को लगा झटका, जमानत याचिका खारिज

नीरव मोदी को लेकर लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चल रही सुनवाई में भारतीय अधिकारियों का पक्ष रख रहे टोबी कैडमैन ने कोर्ट में कहा कि नीरव मोदी भारतीय एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा है।

उसे थोड़ी सी भी ढील देने पर डर है कि कहीं वह फिर से हाथ से न निकल जाए।

नीरव से ये भी खतरा है कि वह अपने खिलाफ खड़े गवाहों को डरा धमकाकर प्रभावित कर सकता है, साथ ही सुबूतो के साथ छेड़छाड़ भी कर सकता है।

लंदन पुलिस ने 14 मार्च को नीरव मोदी को गिरफ्तार किया था। अगले दिन पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां नीरव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ का लोन लेकर फरार नीरव मोदी को भारत सरकार जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश में लगी हुई है।

ईडी ने मुंबई और सूरत में स्थित नीरव मोदी की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अपने कब्जे में ले लिया।

जिसमें 8 कारें, संयंत्र और मशीनरी, आभूषण, पेटिंग और अचल संपत्तियां शामिल हैं और जिनका बाजार मूल्य 147.22 करोड़ रुपये है।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के खिलाफ सरकार बड़ा एक्शन,हुर्रियत नेताओं की संपत्ति होगी जब्त

टेरर फंडिंग मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, हुर्रियत नेताओं की संपत्ति होगी जब्त

टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन होने वाला है।

सरकार अब इन नेताओं की संपत्ति को जब्त करने जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी ग्रुपों को फंडिंग मामले में शामिल 11 नेता सरकार के निशाने पर हैं। अब सरकार ने हुर्रियत नेताओं की प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी।

सरकार इन हुर्रियत नेताओं की प्रॉपर्टी की जांच कर रही है। इन नेताओं पर फंडिंग के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाने का आरोप है।

इन नेताओं पर आतंक की फंडिंग के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाने का आरोप है। इनमें हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद का नाम भी शामिल है.

जिसका केस दिल्ली की कोर्ट में भी चल रहा है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 19 मार्च को प्रवर्तक निदेशालय ने टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर में सईद सलाऊद्दीन की 13 संपत्ति जब्त की। यह एक पाकिस्तान आतकंवादी है

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

जेट एयरवेज : नरेश गोयल ने छोड़ा चेयरमैन का पद,जेट एयरवेज वर्तमान में भारी नकदी संकट से जूझ रही है

जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

जेट एयरवेज वर्तमान में भारी नकदी संकट से जूझ रही है।

यह फैसला आज एयरलाइन बोर्ड की बैठक में लिया गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक जेट एयरवेज ने जानकारी दी है कि नरेश गोयल, अनीता गोयल और एतिहाद एयरवेज पीजेएससी के एक नॉमिनी ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि नरेश गोयल अब कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहेंगे।

जेट एयरवेज ने अप्रैल अंत तक अपनी 14 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द कर दिया है, जबकि उसके 80 से अधिक विमान परिचालन से बाहर जा चुके हैं।

इनमें से कंपनी को पट्टे के किराये का भुगतान न करने के कारण अपने 54 विमानों को परिचालन से बाहर रखना पड़ा है।

अब गोयल की हिस्सेदारी घटकर 25.5 फीसद हो जाएगी जो वर्तमान में 51 फीसद है।

वहीं एतिहाद एयरवेज की भी हिस्सेदारी कम होकर 12 फीसद हो जाएगी।

जेट एयरवेज में अबू धाबी की विमानन कंपनी एतिहाद की मौजूदा 24 फीसद हिस्सेदारी है।

इससे बैंकों के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 50.5 फीसद करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

एक बिलियन डॉलर से अधिक के कर्ज में डूबी जेट पर पर बैंकों, सप्लायर्स की देनदारी और पायलट और पट्टे का भुगतान बकाया है।

इनमें से अधिकांश ने कंपनी के साथ लीज को समाप्त करना भी शुरू कर दिया है।

एसबीआई की अगुवाई में सरकारी बैंकों का समूह कंपनी को दीवालिया प्रक्रिया में भेजे बिना इसे संकट से निकालने की दिशा में काम कर रहा है।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

किसानों का अपमान करने वाले कभी देशभक्त नहीं हो सकते – राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को बकाया नहीं देने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा किसानों का अपमान करने वाला देशभक्त नहीं हो सकता।

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आपकी (भाजपा की) असफलता आपकी है, उसकी सज़ा आप किसानों को क्यूँ दे रहे हो? हमारे किसान हमें जीवन देते हैं।

उनपर किया गया अत्याचार देश पर किया गया अत्याचार है। भारत के किसानों का असम्मान करने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता।”

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 10 हजार करोड़ को पार कर गया है।

इसमें से आधा बकाया उन सीटों से है जहां पहले चरण में मतदान होने जा रहा हैं।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

लोकसभा चुनाव 2019 में सुरक्षित सीट की तालाश में राहुल

अमेठी लोकसभा चुनाव क्षेत्र 1967 से कांग्रेस की सीट रही है संजय गांधी की मृत्यु के पश्चात राजीव गांधी यहाँ से निर्वाचित हुए तभी से यह कांग्रेस की पारंपरिक सीट से बदल कर पारिवारिक सीट हो गयी।

2004 के बाद से कोई भी राहुल गांधी को चुनौती नहीं दे पाया था, लेकिन 2014 के चुनावों में भाजपा की दिग्गज नेता, टीवी अभिनेत्री से नेत्री बनी समृति ईरानी के आने से महौल बदला और राहुल को एक चुनौती का सामना करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी द्वारा कुमार विश्वास को मैदान में उतारने से चुनावी समीकरण राहुल गांधी की ओर बैठ गए अन्यथा विश्वास द्वारा काटेगए वोट भी स्मृति के पक्ष में जाते और राहुल की जीत का अंतर कुछ 100 ही में सिमट जाता।

अब माहौल पूरी तरह से बदल चुका है राहुल गांधी ने अमेठी से सांसद होते हुए भी अकर्मण्यता का परिचय दिया और अमेठी के बारे में यह कहा जाता है कि राजीव गांधी ने 1981 में जिस झोंपड़ी से चुनाव प्रचार किया था 2019 के क्ंग्रेस चुनाव प्रचार भी उसी झोंपड़ी से किए जाएँगे (यह सिर्फ 1967 से आज तक कांग्रेस सांसदों के रहते अमेठी के हालात बयान करती प्रतीकात्मक बात है) भाजपा का मानना है कि 2004 से आज तक राहुल ने उतने वादे अमेठी से नहीं किए जीतने काम स्मृति ईरानी ने हारने के बाद भी अमेठी में करवा दिये।

लोगों के मन में स्मृति इरानि को लेकर था कि हारने के बाद स्मृति पुन: अमेठी नहीं आएंगीन, परंतु स्मृति ने न केवल वहाँ अपना दफ्तर बनाया अपितु वह बारंबार अमेठी आती रहीं और स्थानीय लोगों की समस्याओं का निदान करतीं रहीं।

2010 में जिला घोषित होने के बाद से 2017 तक यहाँ डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर का दफ्तर भी नहीं था। अमेठी ने गांधी परिवार को चुनाव दर चुनाव जितया परंतु अमेठी को गांधी परिवार से सिर्फ राजनैतिक अकर्मण्यता के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

आज जब 2019 के चुनाव सामने हैं, स्मृति के किये काम दिखने लगे हैं ऐसे में लोगों को स्मृति से काफी उम्मीदें हैं। चुनावी समीकरण अब स्मृति की ओर झुके हुए हैं।

बसपा सुप्रीमो ने हालांकि अमेठी सीट पर उम्मीदवार न उतारने की बात कही थी पर अब वह राहुल गांधी से नाराज़ चल रहीं हैं, विश्वास भी इस बार मैदान में नहीं हैं, चुनावी दंगल कर्मठ स्मृति तथा राहुल के बीच हैं जिसमे राहुल की जीत मुश्किल होती जान पड़ती है इसी लिए अब कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाइयां उन्हे अपने राज्यों की सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने की प्रार्थना कर रहीं हैं।

भीतर ही भीतर स्मृति से डरे हुए रहल अप्रत्यक्ष रूप से यही चाहते हैं परन्तु परोक्ष रूप से इस पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

पत्तनमतिट्टा/कोट्टायम (केरल) : प्रदेश कांग्रेस ने वयनाड लोकसभा सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया है. यह सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने इस अनुरोध पर फिलहाल प्रतक्रिया नहीं दी है.

एआईसीसी महासचिव ओमन चांडी ने पत्तनमतिट्टा जिले में संवाददाताओं से कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गांधी से वयनाड से लड़ने का आग्रह किया है लेकिन उन्होंने प्रस्ताव पर टिप्पणी नहीं की है.

उन्होंने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और “हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया है.” चांडी ने कहा, “उन्होंने अब तक इस अनुरोध पर टिप्पणी नहीं की है. लेकिन हमें उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी.”

पार्टी केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ रही है और उसने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन वयनाड एवं वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. वहीं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कोट्टायम में कहा कि उन्होंने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया था जब वह हाल ही में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने केरल आए थे.