वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल में एक रुपया सेस और एक रुपया एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की।
जिसके बाद आज से आपको गाड़ी से सफर करने के लिए जेब ढीली करने पड़ेगी। आज से प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 2.45 रुपये और डीजल के दाम 2.36 रुपये बढ़ गए हैं।शनिवार से आपको दिल्ली में पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 72.96 रुपये और प्रति लीटर डीजल के लिए 66.69 रुपये चुकाने होंगे।
शुक्रवार को दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये और डीजल की कीमत 64.33 रुपये थी। वहीं मुंबई में शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76.15 रुपये और डीजल की 67.40 रुपये थी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-06 05:08:352019-07-06 05:08:38Breaking News: सेस लगने से पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा
पाकिस्तान द्वारा अपनी हवाई क्षेत्र को भारत के लिए बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को 548 करोड़ का घाटा हुआ है।
पाकिस्तान ने हाल में ही अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की समय सीमा 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है।
इस कारण खाड़ी देशों, पश्चिम-मध्य एशिया सहित कई देशों को जाने वाली भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट को अरब सागर का चक्कर लगाते हुए जाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के वायुसीमा बंद करने से भारतीय एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हाल में ही जी-20 में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाक वायुसीमा से न होकर अरब सागर और ओमान होते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे। हालांकि पाक ने उनके विमान को अपने देश के उपर से होकर जाने के लिए अनुमति दे दी थी।
नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पाक हवाई क्षेत्र के बंद होने से 2 जुलाई तक भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा हुआ।
जिसमें 2 जुलाई एयर इंडिया को 491 करोड़, 31 मई तक इंडिगो को 25.1 करोड़ और 20 जून तक स्पाइस जेट को 30.73 करोड़ और गोएयर को 2.1 का घाटा हुआ।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-05 06:35:572019-07-05 06:36:01केंद्र : पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा
प्रशासन की ओर से स्थानीय अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पंतजलि योग सेवा समिति कालांवाली के सहयोग से मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विभागों के अलावा उपमंडल के कई सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों, संगठनों, विभागों के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन राम अवतार वाल्मिकी ने मुख्यातिथि के तौर पर जबकि भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, नछत्र सिंह झोरडऱोही, नपा कार्यकारी प्रधान मनीष जिंदल, मार्केट कमेटी के वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश वाजपेयी, होमापैथिक मैडीकल आफिसर डॉ. जसमीन चौहान, तहसीलदास नौरंग दास, नायब तहसीलदार रण सिंह, डीएसपी नर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम दौरान योग शिक्षिक योग पूर्ण नागर, हीरा सिंह, सूरत सिंह पूनियां, रमेश खरां ने योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम दौरान हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन राम अवतार वाल्मिकी ने बताया कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। योग ऋतु परिवर्तन का प्रभाव सहने की शक्ति प्रदान करता है, योग विश्व स्वास्थ्य व कल्याण का सीधा और सरल साधन सिद्ध हो सकता है, योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है। योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावना व ऊर्जा के अनुसार उस व्यक्ति पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति आत्मिक होता हुआ परमात्मा से जुड़ जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर व विभिन्न गांवों की कई धार्मिक, सामाजिक, शैक्षकिण संस्थाओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया।
एसडीएम मनोज खत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साईडिफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे श्वासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि फीट रहने के साथ ही योग हमें सकारात्मक ऊर्जा भी देता है।
इस मौके पर नगरपालिका सचिव संदीप सोंलकी, सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिधू, जनस्वास्थय विभाग के एसडीओ राय सिंह सिधू, जेई रामरखा, एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग, बीईओ हरमेल सिंह, एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंसीपल जसकरण सिंह, प्रिंसीपल अनिल गुप्ता, प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह, थाना प्रभारी रोहताश कुमार, मोहन लाल जिंदल, राजू सोनी, अजय जैमको, ग्राम सचिव दीपक कुमार बडग़ुर्जर, रेलवे चौकी प्रभारी भूप सिंह, रवि सागर, दिनेश गर्ग जैन सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-21 19:17:422019-06-21 19:17:44उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 : आज यानी 21 जून को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Fifth International Yoga Day) दुनियाभर के विभिन्न देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ लगभग 50,000 लोगों के साथ झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Capital Ranchi) के धुर्वा (Dhurva) के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Field) में योग कर रहे हैं। यह दिवस मानव शरीर (Human Body) के आंतरिक और बाहरी कल्याण के लिए समर्पित है।
5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) में शामिल होने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) गुरुवार रात को ही रांची (Ranchi) पहुंचे। वे रांची (Ranchi, 5th International Yoga Day 2019) की मेजबानी में आयोजित हो रहे योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं।
रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है। पीएम (Narendra Modi) के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं भारी उत्साह और क्रेज दिख रहा है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-21 03:15:582019-06-21 03:16:01अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019: भारत संग पूरी दुनिया ने किया योग, पीएम मोदी ने रांची में किया आसन
विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।
बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने एक हफ्ते तक धवन को अपनी निगरानी में रखने के बाद यह फैसला लिया है।अब कवर्स के तौर पर इंग्लैंड भेजे गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उनकी जगह लेंगे।
9 जून को ओवल में खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की धुआंधार पारी के दौरान ‘गब्बर’ अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे थे। रिपोर्ट में इस खब्बू बल्लेबाज का बायां अंगूठा फ्रैक्चर पाया गया।
धवन टीम के लिए कितने अहम हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। शायद यही वजह थी कि टीम मैनेजमेंट उन्हें चोट से उबरने का पूरा वक्त देना चाहता था। हालांकि एहतियान ऋषभ पंत भारत से स्टैंडबाय पर बुला लिए गए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला अगला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। मगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम में मौजूद दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (57) ने रोहित (140) के साथ शानदार 136 रन की साझेदारी कर ओपनिंग की पहले को सुलझा लिया था।
यही कारण है कि एक सलामी बल्लेबाज के स्थानापन्न के तौर पर पंत जैसे मध्यक्रम बल्लेबाज को चुना गया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-19 13:28:532019-06-19 13:28:56विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए
बंगाल प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में टीएमसी के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लगातार टीएमसी को छोड़कर नेता, कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
टीएमसी छोड़ने वाले लोगों को लेकर ममता बनर्जी पहले ही दो टूक जवाब दे चुकी हैं।
बता दें कि बंगाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 सीटों में से 18 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं 22 सीटें टीएमसी ने जीती थी। दो कांग्रेस के खाते में आई थी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-17 11:41:512019-06-17 11:41:53बंगाल : ममता दीदी को झटका, एक MLA और 12 निगम पार्षद भाजपा में शामिल
नई दिल्ली: लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा जिसमें केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की गई।
उन्होंने 19 जून को सभी दलों के प्रमुखों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।
लोकसभा में इस बार कई नये चेहरे होने की बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निचले सदन का पहला सत्र नये उत्साह और सोच के साथ शुरू होना चाहिए।
सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने सरकार के साथ बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सूखा और प्रेस की आजादी जैसे विषय उठाये।
विपक्षी दल ने जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की। भाजपा ने भी रविवार को संसदीय दल की बैठक की।
इसके माध्यम से प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार ऐसे विधेयकों को लाने में अग्रणी रहेगी जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को परिलक्षित करें। लोकसभा के प्रथम सत्र से एक दिन पहले राजग की बैठक भी यहां हुई।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-17 02:11:332019-06-17 02:11:3517वीं, लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा, जानिए
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया ने ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसने भारतीय दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
भारतीय बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों की ऐसी बखिया उधेड़ी कि वे बॉलिंग करना ही भूल गए. रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसी बल्लेबाज की कि पाकिस्तान को अपने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाले फैसले पर अफसोस होने लगा.
भारत ने पाकिस्तान के सामने 337 रनों का लक्ष्य रखा है.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 336/5 रन बनाए. वर्ल्ड कप में यह न सिर्फ भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है.
बल्कि इस टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप) में किसी भी देश का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 334/9 रन बनाए थे.
रोहित की स्ट्राइक
पहली बार लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने पहुंचे रोहित शर्मा ने हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करते हुए विकेट भी बचाए रखा और मोहम्मद आमिर को सावधानी से खेलते हुए दूसरे गेंदबाजों पर जमकर हमले किए.
11वें ओवर में हालांकि वह रन आउट होने से बचे लेकिन इसके बाद वह संभल गए और राहुल के साथ मिलकर भारत को 17.3 ओवर में 100 रनों तक पहुंचा दिया.
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 18:01:112019-06-16 18:01:13वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सर्जिकल स्ट्राइक
न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। लेकिन वहीं जैसे ही भूंकप आया उसके थोड़ी देर बाद ही सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया है।
अब सुनामी नहीं आएगी। बता दें कि ये भूकंप उत्तरी न्यूजीलैंड के एक वीरान करमादिक द्वीप पर आया है। जहां कोई नहीं रहता है।
ऐसे में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। मिट्रियोलॉजिकल विभाग ने ही भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी।
शुरू में समुद्र तट, बंदरगाह, मुहाना और छोटी नाव गतिविधियों के लिए खतरा को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
न्यूजीलैंड के नागरिक सुरक्षा संगठन ने आठ मिनट बाद सभी को स्पष्ट कर दिया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 06:39:042019-06-16 06:39:07न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई
बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी है। इस बुखार ने मरने वाले बच्चों की संख्या 83 पहुंच गई है। मुजफ्फरपुर जिले में हाइपोग्लाइसीमिया के कारण शनिवार को चार और बच्चों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस महीने अब तक ऐसी 83 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे हाइपोग्लाइसीमिया के शिकार हुए हैं, यह ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर का स्तर बहुत घट जाता है और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो जाते हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।
मुजफ्फरपुर के दो सरकारी अस्पतालों- श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) और केजरीवाल अस्पताल में इन 67 बच्चों की मौत हुई है।
मुजफ्फरपुर जिला प्रशआसन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक एसकेएमसीएच में शनिवार को चार बच्चों की मौत हो गई।
एक जून से 197 बच्चों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया जबकि केजरीवाल अस्पताल में 91 बच्चों को भर्ती कराया गया।
इन सभी को एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम के संदेह में भर्ती कराया गया था लेकिन ज्यादातर हाइपोग्लाइसीमिया के पीड़ित पाए गए। इन दोनों अस्पताल में इलाज करा रहे छह बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से राज्य के अपने पहले दौरे पर सभी अभिनंदन कार्यक्रम रद्द करते हुए पटना हवाईअड्डे से सीधा मुजफ्फरपुर पहुंचे।
उन्होंने बच्चों की मौत पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी किसी के भी स्वागत के लिए दो हफ्तों तक किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगी।
उन्होंने एसकेएमसीएच का दौरा करने के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखदायी समय है। इस अज्ञात बीमारी ने इस साल कई जान ले ली।
राय ने कहा कि पिछले दो सालों में इससे दो या चार मौतें हुईं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जरूरी बचाव उपाय किए हैं और अब तक इस बीमारी से प्रभावित 69 बच्चों को इन दो अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नॉर्वे से एक टीम बच्चों की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पहुंची है जबकि नमूनों को जांच के लिए पुणे की एक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले परिजनों को सलाह दी कि एहतियात के तौर पर वे अपने बच्चों को खाली पेट न सोने दें या खाली पेट लीची न खाने दें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 06:05:062019-06-16 06:12:51बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी