पंचकूला 29 अगस्त- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला मे कुल 102 कोरोना के नए मरीज और आए है। इनमे हिमाचल प्रदेश 3, चंडीगढ़ , पंजाब व कुरुक्षेत्र के 1,-1 मामले सहित 6 बाहर के भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पंचकुला के 96 मामलों में पिंजौर के 20, कालका के 26, सेक्टर 21 के 5, सेक्टर 20 के 8, सेक्टर 15 के 6, सेक्टर 12 ए व 16 के 4 -4, सुरजपुर, सेक्टर 7, 17 में 3-3, रायपुर रानी, सेक्टर 14 व मोरनी में 2 -2, मामले शामिल है। इसी प्रकार सेक्टर 4, 9, 12, 26, रामगढ़, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, हंगोला में एक एक मामला आया है।
उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिला में 2573 पॉजिटिव मामले आए है जिनमे पंचकूला के 2075 तथा 495 मामले बाहर के है। इनमे से 1266 ठीक हो गए है तथा अब जिला में 790 मामले पॉजिटिव रह गए है जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 32043 नमूने लिए गए है। इनमे 29000 नमूने नेगेटिव पाए गए तथा 469 नमूनों के परिणाम आने बाकी है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 17:42:452020-08-29 17:42:48उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला मे कुल 102 कोरोना के नए मरीज और आए
पंचकूला 29 अगस्त- मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव सम्प्रीत कौर ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन के दौरान जिला के लोगों को कानूनी जानकारी देने हेतू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोरियां पिंजौर व सैक्टर 25 में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कार्य करने वाले मजदूरों को हैडमास्क बांटे गए।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बताया कि पैनल अधिवक्ताओं ने हैडमेड मास्क बांटे और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सैक्टर 25 में कार्य करने वाले लोगों को व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने एवं बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके अलावा घर से निकलते ही सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध बारे भी जानकारी दी जा रही है। व्यक्तिगत स्तर पर मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। यदि कोई मास्क का उपयोग नहीं करेगा तोे उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।
सचिव ने बताया कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को व्हाटस ग्रुप के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों एवं नालसा द्वारा निर्मित वीडिया से ई पुस्तक विषयों बारे जागरूक किया। इसमें कक्षा नौंवी से बारहवीं के 233 छात्र शामिल रहे। इसके अलावा एनजीटी के बारे में भी जानकारी दी गई।
उन्होेंने बताया कि प्राधिकरण की ओर जरूरतमंद लोगों के लिए 0172-2585566 तथा 1800-180-2057 हैल्पलाईन भी 24 घण्टें क्रियान्वित की जा रही है। इन पर कोई भी नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर जरूरतमंद्व लोगों के मामलों की पैरवी करने के लिए निशुल्क अधिवक्ताओं की भी नियुक्ति की जाती है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 17:38:492020-08-29 17:38:53गरीब परिवारों की मदद के लिए तत्पर डीएलएसए – सीजेएम
पंचकूला 29 अगस्त- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला के गांवों में 3 से 5 सितम्बर तक गंाव स्तर पर स्कूलों में परिवार पहचान पत्र में अपडेशन का कार्य करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएगें।
अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक ने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। इनके लिए गठित कमेटियों द्वारा एकत्र डाटा अनुसार अपडेशन करने के लिए गांव स्तर पर स्कूलों में कैम्प आयोजित किए जाएगे। इन कैम्पों के लिए संबधित गांव के पटवारी, ग्राम सचिव, नम्बरदार एवं सरपंच आदि को जानकारी उपलब्ध करवा कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इन शिविरों बारे गांवों में मुनादी करवाएं ताकि लोग समय पर अपने स्कूलों में आवश्यक दस्तावेजों सहित पहंुचकर अपने परिवार पहचान पत्र में अपडेशन कार्य करवा सके।
उपायुक्त ने बताया कि गांवों में लगाए जाने वाले कैम्पों में अपडेशन के लिए अभिभावक अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड व 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के वोटर कार्ड व बैंक की पासबुक साथ लेकर आएं ताकि उनके परिवार पहचान पत्र कार्य को अपडेशन किया जा सके।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 17:30:432020-08-29 17:30:47उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला के गांवों में 3 से 5 सितम्बर तक गंाव स्तर पर स्कूलों में परिवार पहचान पत्र में अपडेशन का कार्य करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएगें।
पंचकूला 29 अगस्त- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला में किसानों की सुविधा के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत पंजीकरण करने की तिथि 31 अगस्त बढा दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि किसानों के लिए यह सरकार की अतिमहत्वपुर्ण स्कीम है जिसके तहत पंजीकृत किसानों को भविष्य में कृषि से सम्बन्धित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किसान पंजीकरण के लिए अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सैन्टर या कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ ंका लाभ प्राप्त करने के लिए व फसल बिक्री, कृषि यन्त्रों पर सब्सिडी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भविष्य में केवल पंजीकृत किसानों को ही इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि खरीफ 2020 मंे बोई गई फसलों की खरीद भी इस योजना के तहत की जाएगी। इसलिए किसानों द्वारा इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है चाहे वो अपनी फसल मण्डी में बेचना चाहते है या नही चाहते हो। इसलिए अवष्य ही जिला के किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवा लेना चाहिए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 17:24:042020-08-29 17:24:08उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला में किसानों की सुविधा के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत पंजीकरण करने की तिथि 31 अगस्त बढा दी गई है।
पंचकूला 29 अगस्त- कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों के स्वास्थ्य के मध्येनजर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन करवाया जाता है ताकि लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इस दौड में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य को तंदरूस्त रख सके।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम के तहत नागरिकों में फिटनेस को लेकर जागरूकता पैदा करना है। यह कार्यक्रम लगातार 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। विशेषकर स्कूल, कालेजों एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा समय समय लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष रूप व्हाटसअप ग्रुप एवं आॅनलाईन माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए कोई भी प्रतिभागी किसी भी समय अपनी सुविधा और गति अनुसार दौड़कर अपने शरीर को स्वस्थ रखा सकते है।
इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय कालका में ऑनलाइन फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया है कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रतिभागी अपनी अपनी जगह पर अपनी गति से 2 अक्टूबर तक किसी भी समय दौड़ सकते हैं प्राचार्या श्रीमती प्रमिला मलिक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरोना के समय में लोगों के बीच फिटनेस को लेकर जागरूकता पैदा करना है प्रस्तुत कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट की इंचार्ज डॉ गुरप्रीत और एन एस एस कैडेट की इंचार्ज डॉ इंदु का विशेष योगदान है इस मुहिम में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसके अलावा अन्य नागरिक भी इस मुहिम से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 16:54:312020-08-29 16:54:34कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों के स्वास्थ्य के मध्येनजर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन करवाया
जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 1303 हो गई है, इनमें से 787 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिला में कोरोना संक्रमण के 503 मामले एक्टिव हैं। जिला में अभी तक कोरोना संक्रमण से 13 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 42713 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 16:50:072020-08-29 16:50:13शनिवार को आए कोरोना के 52 मामले
वेबिनार के मुख्य अतिथि गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी थे। प्रो आर.के. सिंगला DUI, पंजाब विश्वविद्यालय ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया और पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रो राज कुमार कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में हमने विभाग स्तर पर NEP 2020 के कार्यान्वयन के बारे में विचार-मंथन प्रारम्भ कर दिया है और इस के लिए गंभीर एवं युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। “हम नीति के संबंध में हम पंजाब विश्वविद्यालय की बौद्धिक क्षमताओं का इष्टतम उपयोग करना चाहते हैं। पंजाब विश्वविद्यालय का प्रत्येक विभाग यह योजना बना रहा हैं कि इस नीति को इसकी श्रेष्ठ आत्मा में कैसे लागू किया जा सकता है। चूँकि हमारा यह विश्वविद्यालय मानविकी से लेकर चिकित्सा विज्ञान तक के प्रत्येक शैक्षणिक क्षेत्र में काम करता है और इस प्रकार के विषय केंद्रित विचारों के मंथन के परिणाम पूरे भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं ।” उन्होंने कहा वेबिनार के मुख्य अतिथि आचार्य देवव्रत उन्होंने बताया कि एनईपी के बारे में राष्ट्रव्यापी स्तर पर यह हमारे लिए समझने का समय है कि देश भर में इसके विभिन्न कारकों को किस आकार पर प्रभाव में लाया जायेगा , इस एनईपी में कई अच्छे तत्व हैं जैसे इसमें समस्या और लक्ष्य अच्छी तरह से स्पष्ट किये गए हैं; यह साक्ष्य आधारित नीति है और विभिन्न हितधारकों द्वारा व्यापक समर्थन के साथ सारगर्भित की गई है।’अनुपम सोच और विकास चिंतन’ ‘मनुष्य को मानव बनाने की परंपरा का भाव इस शिक्षा नीति में समाहित है’ एनईपी 2020 में किए गए सुधार न केवल परिवर्तनकारी हैं, बल्कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली के बहुत जरूरी व्यापक बदलाव का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये सुधार एनईपी 2020 के अभिन्न अंग के रूप में आते हैं और इस नीति की दृष्टि को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि एनईपी में सभी लक्ष्यों को धन की आवश्यकता नहीं है। एनईपी के कई परिवर्तन ऐसे हैं जो प्रभावी शिक्षक-शिक्षण प्रक्रियाओं, शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अपना कर एटीट्यूडिनल परिवर्तनों की आवश्यकता को प्राप्त करते हैं। उन्होंने आशा जताई की इस नीति से हमारी स्किल आधारित शिक्षा तथा बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसमें शिक्षा से लेकर सभी को सस्ती और कौशल विकास शिक्षा जैसे कई गुण हैं, लेकिन वहीं इसका कार्यान्वयन भी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने इसके व्यापक रूप को समझने और लागू करने पर जोर दिया।
माननीय राज्यपाल , गुजरात ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय की बहुत सराहना की। वेबिनार की पृष्ठ भूमि डा अनीश स्लॉथ ने रखी, धन्यवाद प्रस्ताव शेफ जसविंदर सिंह ने किया तथा मंच का संचालन प्रो प्रशांत गौतम ने किया
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 16:50:032020-08-29 16:50:06आज पंजाब विश्वविद्यालय के होटल एवं पर्यटन प्रबंध संस्थान ने 29 अगस्त, 2020 को सायं 4 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक वेबिनार आयोजित किया।
प्रदेश के बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह कोरोना पोजिटीव पाए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं मंत्री ने अपने टवीट्र से दी है। उन्होंने बीते कुछ दिनों के दौरान संपर्क में आने वालों को आईसोलेट होकर जांच करवाने की सलाह दी है। कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो इसके मद्देनजर बिजली मंत्री ने अपने सितंबर माह के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह का विधानसभा सत्र के दौरान कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें वे नेगिटीव पाए गए थे। अब मंत्री ने आज फिर से ऐहतियातन के तौर पर कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पोजिटीव पाई गई है। चिकित्सकों की सलाह अनुसार मंत्री क्वारंटाइन हो गए हैं। कोरोना का फैलाव न हो, इसलिए समाज हित में उन्होंने अपने सितंबर माह में होने वाली सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। मंत्री के परिवार के दूसरे सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगिटीव आई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 16:33:582020-08-29 16:34:01कोरोना पोजिटीव पाए जाने पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सितंबर माह के सभी कार्यक्रम किए स्थगित
यदि मन में दृढ इच्छा शक्ति हो तो किसी भी बुराई पर विजय पाई जा सकती है, चाहे फिर वह नशा की लत भी क्यूं न हो। ऐसी ही दृढ इच्छा शक्ति के बल पर कुलदीप, बलविंंद्र सिंह व मेंगा सिंह नशे की दलदल से बाहर निकले। नशे के कारण इनके परिवार के हालात खराब हो गए थे, लेकिन अब नशे की लत से छुटकारा पाकर अपने परिवार के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
इन तीनों के साथ नशा को लेकर बातचीत की गई तो इन्होंने अपने अनुभव सांझा किए। कुलदीप सिंह ने अपने अनुभव सांझे करते हुए बताया कि नशा की लत से मैं गलत संगत में फंस गया था। नशे के कारण मेरा काम भी छूट गया, जिसके कारण परिवार के आर्थिक हालात खराब हो गए। घर में कलह रहने लगा और परिवार में रोजाना झगड़ा होता था। ये सब देखकर मैं अंदर से बिल्कुल टूट गया और मैंने प्रण लिया कि मुझे नशा की दलदल से बाहर निकलना है। इसी दृढ इच्छा के साथ मैं कालांवाली के नशा मुक्ति केंद्र में गया। कुछ दिन वहां पर इलाज चला और मैं नशे की लत से बाहर आ गया। आज मैं नशे से पूरी तरह से छुटकारा पा चुका हूं। अब मैं मेरे परिवार के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रहा हंू।
इसी तरह से बलविन्द्र सिंह ने भी अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि वह सेलून चलाता था। नशे की लत लग गई, जिसके कारण दुकान पर कम नशे की तरफ ध्यान रहने लगा। धीरे-धीरे नशे की लत में मैं पूरी तरह से फंस गया, जिसके कारण दुकान बंद हो गई। दुकान बंद होने से मेरे आर्थिक हालात खराब हो गए। नशा मेरे लिए आदत बन गया। नशा खरीदने के लिए परिवार वालों को परेशान करने लगा, जिसके कारण मेरा परिवार दुखी रहने लगा। मेरा नशा छुड़वाने के लिए परिवार ने मुझे नशा मुक्ति केंद्र कालांवाली भेेजा। मैंने भी मन में ठान लिया था कि मुझे इस दलदल से बाहर निकलना है। नशा मुक्ति केंद्र में मेरा इलाज चला और मैंने नशा छोड़ दिया। नशा छोडऩे के बाद दोबारा सेलून चलाना शुरू किया। धीरे-धीरे मेरा जीवन पटरी पर आ गया। आज मैं और मेरा परिवार खुश हैं।
ऐसे ही मेंगा सिंह ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से नशे की लत से परेशान था। उन्होंने भी नशा से किस प्रकार उसका परिवार बर्बादी के कागार पर चला गया और कैसे उसने नशा को छोड़ा, इस बारे अपने अनुभव सांझा किए। इन्होंने दूसरों को भी सलाह दी कि नशे से छुटकारा पाया जा सकता है, बस मन में दृढ इच्छा शक्ति हो और अपना इलाज करवाएं।
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढाण ने बताया कि प्रशासन की ओर से जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में तीन नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इनमें एक कालांवाली तथा दो सिरसा शहर में चल रहे हैं। इन नशा मुक्ति केंद्रों में नशा प्रभावित व्यक्तियों की कांउसलिंग करने के साथ-साथ उनका इलाज भी किया जाता है। यदि कोई नशा से ग्रस्त है, तो वह इन नशा मुक्ति केंद्रों में आकर अपना इलाज करवा सकता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 16:28:012020-08-29 16:28:04नशे ने किए परिवार के हालात खराब, लेकिन अब दूसरों को दिखा रहे नशा मुक्ति की राह
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन सहयोगी के रूप में महाराष्ट्र निवासी सुकन्या जनार्दन्न ने सिरसा में अपना कार्य भार संभाल लिया है। सीएमजीजीए ने बताया कि उनका उद्ेश्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के धरातल स्तर पर पारदर्शी रूप से पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने में प्रशासन के बीच एक कड़ी के रूप में काम करने का रहेगा। जिला में वन स्टॉप सैंटर व सक्षम युवा योजना के सफलापूर्वक क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने असहाय व पीडि़त महिलाओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्ेश्य से हर जिला में वन स्टॉप सेंटर बनाए हैं। यहां पर हिंसा से पीडि़त कोई भी महिला सभी तरह का सहयोग एक ही छत के नीचे मिलता है। उन्होंने बताया कि जिला में वन स्टॉप सेंटर पहले महिला थाना के अंदर चलाया जा रहा था। अब अलग से सरकारी आवास कालोनी के बी-20 में स्टॉप सैंटर खोला गया है। सितंबर माह से यहां पर संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि वन स्टॉप सैंटर की गतिविधियों का क्रियान्वयन और अधिक बेहतर तरीके से किया जाए, ताकि पीडि़त महिलाओं को समय पर व सहज रूप से मदद मिल सकें।
सीएमजीजीए ने बताया कि उनकी दूसरी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना सक्षम(शिक्षा ) के सफल क्रियान्वयन का रहेगा, ताकि कक्षा के अनुसार बच्चों के ज्ञान में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग के साथ सामजस्य स्थापित कर कार्य किया जाएगा। कोरोना के चलते अब घर से बच्चों को टीवी व एप के माध्यम से पढाई करवाई जा रही है। स्टेट बोर्ड ने दिशा एप पर पूरा सिलेब्स डाला है। टी.वी व ऑनलाइन शिक्षा का उद्ेश्य बच्चों के ग्रेड लेवल को बरकरार रखना है ताकि वो जिस भी कक्षा में दाखिला लें तो उस कक्षा स्तर का ज्ञान उसे हो। उन्होंने कहा ऑनलाइन पढाई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कोरोना की इस आपदा को हमें अवसर में बदलते हुए आगे बढना है।
सीएमजीजीए ने कहा कि उक्त के अलावा अंत्योदय सरल के माध्यम से ई-सेवा का विस्तार, महिला सुरक्षा के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ आदि के लिए प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित कर कार्य किया जाएगा, ताकि योजनाओं का धरातल स्तर पर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे सरकार की योजनाओं और उनकी स्थिति के बारे में विभागों के अधिकारियों से मिलकर जानकारी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वे उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त के दिशा-निर्देशन में जिला में प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करेंगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-08-29 16:27:342020-08-29 16:27:37वन स्टॉप सैंटर व सक्षम (शिक्षा)योजना का सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता : सुकन्या जनार्दन्न