हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनके सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए है और शिक्षा के ग्राफ में बहुत सुधार हुआ है।
पंचकूला 5 अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनके सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए है और शिक्षा के ग्राफ में बहुत सुधार हुआ है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हलकेे के गांव बतोड़ में आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित खण्ड का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। श्री गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में पंचकूला के विद्यार्थी जिला ही नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर अव्वल आएं। इसके लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध है कि वे इन स्कूलों को केवल शिक्षा तक ही सीमित रखें ओर इन्हें शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में एक हजार नए माॅडल संस्कृति खोले हंै इनमें से 38 पंचकूला में खोले गए है। जिला में 15 माॅडल संस्कृति स्कूल पहले से संचालित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हलके के विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की ईच्छानुसार अंगे्रजी माध्यम की बेहतर शिक्षा मिले। जो विद्यार्थी प्राईवेट स्कूलों में हजारों की फीस खर्च करके प्राप्त कर रहे हैं, वही शिक्षा सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को भी मिले। उन्होंने कहा कि इन माॅडल संस्कृति स्कूलों में ओर ज्यादा बेहतर परिणाम आएं। इसके अलावा जिला के विद्यार्थी सुपर 100 में भी अग्रणीय रहे है।
उन्हांेने गांव के शमशान घाट के नवीनीकरण एवं तालाब के सौन्दर्यकरण का भी उदघाटन किया। तालाब के किनारें श्री गुप्ता ने पौधारोपण कियां। उन्होंने कहा कि चार नए माॅडल संस्कृति बनाए गए है। बतौड के विद्यार्थियों के लिए प्राईमरी स्तर का भी संस्कृति मिला है। इसमें अंग्रेजी की शिक्षा प्राईमरी कक्षाओं में ही मिलेगी। एक ही गांव में प्राईमरी व वरिष्ठ माध्यमिक दोनों संस्कृति स्कूलों का होना ग्रामीणों के लिए गौरव की बात है।
श्री गुप्ता ने गांव के सौन्दर्यकरण को लेकर किए गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि गांवों मेें सुन्दर शमशान घाट एवं तालाब को बहुत ही भव्य रूप दिया गया है। इसमें नागरिकों को बेहतर स्थल सुलभ होगा वहीं तालाब के गंदे पानी से भी लोगों को निजात मिलेगी। अलग अलग भागों में बंाटकर तालाब का सौन्दर्यकरण किया गया है तथा इसके चारों ओर घूमने के लिए शानदार पगडण्डी बनाई गई है। इसके अलावा तालाब के चारों ओर पेड़ लगाए गए हैं तथा लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई है। इसके लिए गांव के सरपंच बधाई के पात्र हैं जिन्होंने जिम्मेदारी के साथ ऐसा शानदार कार्य किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांवों के विकास में पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पंचकूला के गांवों में 10 करोड़ रुपए तक की राशि विकास कार्यो पर खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में सामुदायिक केन्द्र, गलियां, नालियां, फिरनी आदि के अलावा अन्य कई विकास कार्यो पर राशि खर्च की गई है।
गांव में पहंुचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का ढोल नगाड़ों ओर फूलों की वर्षा के साथ ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और गांव हुए कार्यो से ग्रामीणों में भारी खुशी का आलम रहा। इसके अलावा गांव बतौड़ में दो संस्कृति स्कूल मिलने से बच्चों की शिक्षा को लेकर ग्रामीण ओर भी उत्साहित नजर आ रहे थे।
कई बुजुर्गो ने कार्यक्रम के दौरान खड़े होकर जोरदार नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान अजय शर्मा, उमेश सूद,, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा कुश, प्राचार्य सुनीता नैन, इन्दू बाला, बलसिंह राणा, रविन्द्र राणा, हेमसिंह राणा, सरंपच लक्ष्मण दास, एचएस सेनी, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, प्रवीन गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।