प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि की करी कामना
पंचकूला, 30 सितंबर : हरियाणा के राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ आज अष्टमी के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक महामायी की पूजा अर्चना की व आर्शीवाद लिया। उन्होने महामायी के चरणों में प्रदेशवासियांे की सुख समृद्वि की कामना की।
इसके उपरांत राज्यपाल ने यज्ञशाला पहुंचकर हवन- यज्ञ किया और हवन में आहूति डाली।
उन्होने कहा कि माता मनसा देवी में लोगों की असीम आस्था है और नवरात्रों में हरियाणा के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्वालु माता के दर्शन करने यहाँ आते हैं और माता भी लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करती है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव ने राज्यपाल को माता का चित्र सम्मानस्वरूप भेंट किया।
इस मौके पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लांबा, माता मनसा देवी बोर्ड के सदस्य एचसी गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
