*12 फरवरी तक मनाया जाएगा ’’हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान’’* 

बच्चों के सपनों को ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के माध्यम से साकार कर रही परिषद : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

चंडीगढ, 20 जनवरी।

– ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
– ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में 5 लाख बच्चों के शिरकत करने को बताया ऐतिहासिक
– मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
– बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों के लिए स्वैछिक कोष से 5 लाख देने की घोषणा की


              हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ऑनलाइन बाल महोत्सव में तीसरे दिन के दोपहर के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव की प्रस्तुतियां देख बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में लगभग 5  लाख बच्चों के प्रतिभागिता करने को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम उपलब्धि बताया।

For Detailed News-


              बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि परिषद् द्वारा बाल कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने मानद महासचिव कृष्ण ढुल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बाल कल्याण की गतिविधियों के लिए अपने कोष से 5 लाख देने की घोषणा की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणजीत सिंह का कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

https://propertyliquid.com


              मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बाल कल्याण की गतिविधियों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। परिषद् भविष्य में भी बच्चों को इसी प्रकार बड़ा मंच उपलब्ध करवाती रहेगी ताकि बच्चों के सपनों को इसी प्रकार उड़ान मिलती रहे।