29 अप्रैल से 14 मई तक मैक्सिकों सिटी में आईटीएफ वल्र्ड चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन

उपायुक्त ने गावों को दौरा कर मौके पर की विशेष गिरदावरी की पड़ताल

सिरसा, 23 अक्तूबर।


               उपायुक्त रमेश चंद्र बिढाण ने शुक्रवार को जिला के विभिन्न गावों को दौरा किया और कपास फसल खराबे-2020 की विशेष गिरदावरी की पड़ताल की। उन्होंने गांव बकरियांवाली, गुढियां खेड़ा, माधोसिंघाना, मलेकां, उमेदपुरा, मैहना खेड़ा, ढुढिया वाली व सादेवाला का दौरा किया।

For Detailed News-


                 उपायुक्त ने कीट से खराब हुई कपास की फसल को लेकर की गई विशेष गिरदावरी की जांच कर खराबे की  प्रविश्टियों मौके पर मिलान किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल खराबे की जानकारी ली। उपायुक्त ने किसानों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने कीट से खराब हुई कपास की फसल की विशेष गिरदावरी के निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के तहत खराब हुई कपास फसल की गिरदावरी की गई। इसी कड़ी में विशेष गिरदावरी की जांच-पड़ताल की गई हैं।


                   उन्होंने किसानों से विभिन्न फसलों को लेकर बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जाना। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया विशेष गिरदावरी अनुसार खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त के साथ सदर कानूनगो चांदी राम, एनएसके रेशम सिंह, नंबरदार रणजीत सिंह, सरपंच पवन बेनीवाल आदि मौजूद थे।

https://propertyliquid.com


किसान पराली को न जलाएं, प्रबंधन कर आमदनी बढाएं :


                   उपायुक्त रमेश चंद्र बिढाण ने विशेष गिरदावरी की पड़ताल के दौरान किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि वे पराली को न जलाएं। पराली जलाने से जहां उनकी भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होती है, वहीं पर्यावरण प्रदूषित होता है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान पराली प्रबंधन कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करें। पराली का प्रबंधन करके किसान अपनी आमदनी बढा सकते हैं।