29 अप्रैल से 14 मई तक मैक्सिकों सिटी में आईटीएफ वल्र्ड चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन

कुपोषण से बचाव के लिए पोषक आहार के बारे में जागरूकता जरूरी : उपायुक्त

सिरसा, 24 सितंबर।


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने कहा कि जागरूकता के अभाव में सही खानपान न लेने के कारण बच्चे, किशोरियां महिलाएं कुपोषण का शिकार हो जाती हैं। पोषक आहार के बारे में सही जानकारी हो तो कुपोषण से बचा जा सकता है। इसी उद्ेश्य से पोषण माह अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग विभिन्न गतिविधियां चला रहा है। इसी कड़ी में पोषण यात्रा निकाली जा रही है, जो गांव-गांव जाकर महिलाओं व किशोरियों को कुपोषण के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें पोषक आहार व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करेंगी।

For Detailed News-


                उपायुक्त वीरवार को कैंप कार्यालय से पोषण यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाने उपरांत संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, माताओं व बच्चों के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना है। अभियान का लक्ष्य मातृ मत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कुपोषण की शिकार तथा एनीमिया से पीडि़त महिलाएं लाभांवित हो रही हैं। यह अभियान कुपोषण को समाप्त करने के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं पर भी फोकस किया जा रहा है ताकि कुपोषण की समस्या का समग्र रूप से समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के मुख्य लक्ष्य में जीरो से 6 वर्ष आयु समूह के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं घात्री महिलाओं में कुपोषण स्तर को चरणबद्ध तरीके से प्रतिवर्ष 2 प्रतिशत की कमी लाते हुए 3 वर्षो में 6 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।

https://propertyliquid.com


                जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डा. दर्शना सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। अभियान के तहत प्लंाटेंशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत पौधारोपण किया जाता है तथा किचन गार्डनिंग व औषधीय पौधों के बारे में भी बताया जाता है। कम्यूनिटी बेस्ड इवेंट के दौरान गौद भराई, बच्चों की ग्रॉथ मोनेटरिंग, महिला गोष्ठïी, ग्राम पंचायत का आयोजन, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व किशोरियों की गोद भराई, अन्नप्राशन, कुआं पूजन आदि गतिविधियां आयोजित कर अच्छे पोषण के प्रति जागरुक किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को छोटे बच्चों को ब्रेस्ट फिडिंग तथा उपरी आहार की शुरुआत करने की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व बच्चों का हैल्थ चेकअप किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें खंड स्तर की परेशानियों पर चर्चा व समाधान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।