*‘Hamaare Park, Hamaari Jimmedaari’: MC Commissioner leads cleanliness drive with community in Sector 36*

कोरोना वायरस से लडने मे भी मदद कर रही हैं श्हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविकाश् मिशन से जुडी महिलाएं।।

कोरोना वायरस से लडने मे भी मदद कर रही हैं श्हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविकाश् मिशन से जुडी महिलाएं।।

पचकूला,18 फरवरी- हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उदेश्य गरीबी को कम करना है। इस काम में ना केवल स्वयं सहायता समुह से जुडी हुई महिलाएं गरीबी से जंग लड रही है अपितु अपने पैरो पर खडा होने की भी कोशिश कर रही हैं और इस कोशिश के रंग भी नजर आने लग गए हैं।


इसके साथ ही स्वयं सहायता समुह की ये महिलाएं पडोसी देश चीन में फैले कोेरोना वायरय से लडने में भी मदद कर रही हैं । इस काम के लिए ग्राम बख्शीवाला की स्वयं सहायता समुह की महिलाओं को 10 लाख मास्क बनाने का आॅर्डर मिला है। जिसे पूरा करने के लिए पूरे इलाके की करीब 30 स्वयं सहायता समुह की महिलाए इस कार्य के लिए दिन.रात लगी हुई हंै।


अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक ने बताया कि महिलाओं का ये प्रयास ना केवल इन्हे आर्थिक मजबूती देगा अपितु आजीविका के नए रास्ते भी खोल रहा है। पंचकूला जिले के स्वयं सहायता समुह इस कार्य मे तत्परता से लगे हुए है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!