मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

दीपावली पर्व के मद्ïदेनजर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी गर्ग ने शुक्रवार को प्रयास मैटली चैलेंज्ड चिल्ड्रन स्कूल एवं आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त कल्याण केंद्र का दौरा किया।

सिरसा, 25 अक्तूबर।


            दीपावली पर्व के मद्ïदेनजर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी गर्ग ने शुक्रवार को प्रयास मैटली चैलेंज्ड चिल्ड्रन स्कूल एवं आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त कल्याण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थाओं के बच्चों का कुशल क्षेम जाना व दीपावाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपायुक्त ने बच्चों को मिठाईयां भी वितरित की। उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इन संस्थाओं के बच्चें उपायुक्त को अपने मध्य में पाकर अत्यंत खुश नजर आए।


                उपायुक्त ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाए देते हुए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त मनाने की अपील की। उन्होंने कहा है कि पटाखों के बगैर दीवाली मनाना सबसे अच्छा है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे पटाखों की बजाय दीये व मोमबत्ती जलाकर, रंगोली बनाकर और मिठाइयों एवं उपहारों का आदान-प्रदान कर यह त्यौहार मनाएं। उन्होंने बताया कि पटाखों से विषैली और खतरनाक गैस जैसे कि कार्बन मोनोऑक्साईड, सल्फर डाईऑक्साइड व भारी धातु कणों का वातावरण में रिसाव होता है। उन्होंने बताया कि पटाखों से ध्वनि प्रदूषण होने के साथ-साथ आंख में चोट लगना, त्वचा का जलना, घरों में आग लगने का खतरा आदि दूर्घटनाएं होने की भी सम्भावना बनी रहती है।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply