पंचकूला, 6 अक्टूबर- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या ने आश्विन नवरात्र के आठवें दिन उत्तरी भारत के ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित पूजन एवं यज्ञ में भाग लिया तथा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन भी किया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महाअष्टमी की शुभकामनाएं दी और सभी प्रदेश वासियों के सुख-स्मृद्धि और यश की कामना की।
कार्यक्रम में श्री एम.एस यादव तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
Watch This Video Till End….




