पंचकूला, 26 सितंबर-
अतिरिक्त उपायुक्त एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) की नोडल आॅफिसर मनीता मलिक ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व बनता है कि वे इस पर्व में प्रशंसतापूर्वक हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। उन्होंने कहा कि आज विश्व में हमारे देश को इसके लोकतंत्र की वजह से जाना जाता हैं और चुनाव लोकतंत्र की प्राणवायु है। चुनावों में भाग लेना देशभक्ति से कम नहीं हैं। सभी नागरिकों विशेषकर युवाओं को मतदान में बढ़चढकर हिस्सा लेना चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचकूला जिले की अंतराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग खिलाड़ी प्रियंका शर्मा जिला आईकोन नियुक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका शर्मा जैसे उदीयमान खिलाड़ी युवाओं को मतदान करने के लिये प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ने कहा कि सभी युवा आने वाले समय में अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।
Watch This Video Till End….
