पंचकूला 26 अगस्त-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला में किसान गोष्ठियां आयोजित करके किसानों को फसल उत्पादन बढाने तथा आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के सहयोग से 16 से 26 अगस्त तक जोधपुर, पिंजौर व जिला के अन्य गांवों में इस तरह की गोष्ठियां तय की गई।
मुख्य न्याय दण्डाधिकारी विवेक गोयल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इन गोष्ठियांे में किसान कल्याण , फसल बीमा, कृषि से सम्बधित नई तकनीक से जुड़ी योेजनाओं की जानकारी भी दी गई। किसानों को फसलों के अवशेष जलाने की बजाय उनके विज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों से सम्बधित विभिन्न कानूनी पहलुओं के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन गोष्ठियों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, साॅयल हैल्थ कार्ड, फसल विविधिकरण, राष्ट्रीय खाद्य मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और ग्रीन फोडर डिवैल्पमैंट प्रोग्राम इत्यादि की जानकारी दी।
