Training Programme on My Bharat Portal organized at PU

56वीं राज्यस्तरीय विद्यालय खेल संपन्नक्रिकेट में जींद की लड़कियों ने बाजी मारीटैनिस में रोहतक का दबदबा रहा

For Detailed

पंचकूला 4 नवंबर : 56वीं राज्यस्तरीय विद्यालय खेलों में प्रदेशभर से भाग लेने आए लगभग 2500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। तीन खेलों टैनिस, एथलेटिक्स के लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के मुकाबले करवाए गए वहीं क्रिकेट में लड़कियों के अंडर-17 व अंडर-19 के मुकाबले करवाए गए।

समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला सतपाल कौशिक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने कहा कि जिस तरह से पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों व उनके कोचों ने खेल भावना से युक्त होकर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया है, उसके लिए वह सभी बधाई एवं अभिवादन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिस प्रकार एशियन गेम्स में अपना दमखम दिखाया है उसी भांति यह खिलाड़ी भी भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश को गौरवान्ति करेंगे।

प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि 56वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई है। क्रिकेट में जींद की लड़कियों ने बाजी मारी। टैनिस में रोहतक का दबदबा रहा। एथलैटिक्स में अंडर -14 वर्ग में पानीपत पहले, झज्जर दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा। एथलैटिक्स में अंडर -14 वर्ग में पानीपत पहले, झज्जर दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा। एथलैटिक्स में अंडर -17 वर्ग में हिसार पहले, भिवानी दूसरे व ,जींद तीसरे स्थान पर रहा। एथलैटिक्स में अंडर -19 वर्ग में रोहतक पहले, हिसार दूसरे व भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।

 क्रिकेट के नोडल ओम प्रकाश, प्रवक्ता फिजिकल एजुकेशन, सार्थक मॉडल स्कूल ने बताया की लड़कियों के अंडर- 17 वर्ग के मुकाबलों में जींद ने प्रथम, रोहतक ने द्वितीय व गुरूग्राम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर -19 वर्ग के मुकाबलों में जींद ने पहला, गुरूग्राम ने दूसरा व कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टैनिस मुकाबलों के बारे में नोडल अधिकारी विकास कुमार शर्मा, पीटीआई राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गौरखनाथ ने बताया कि टैनिस में रोहतक का दबदबा रहा। टैनिस में अंडर 14 लड़कों के वर्ग के मुकाबलों में रोहतक ने पहला, सोनीपत ने दूसरा व पंचकूला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर – 17 में रोहतक ने पहला, गुरूग्राम ने दूसरा व करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 के मुकाबलों में सोनीपत ने प्रथम, फरीदाबाद ने द्वितीय व मोती लाल नेहरू स्पोटर्स स्कूल, राई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स के नोडल अधिकारी विजय जुनेजा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रवक्ता फिजिकल एजुमकेशन रजनी ने बताया कि एथलेटिक्स में 100 मीटर अंडर -14 लड़कों के मुकाबले में करनाल से आदित्य प्रथम, सोनीपत से संकित ने द्वितीय व गुरूग्राम से मनित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर अंडर -17 लड़कों के वर्ग में गुरूग्राम के मोहम्मद जुनैद ने पहला, जींद से अमन ने द्वितीय व सोनीपत से चिराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर अंडर -19 के मुकाबलों में सोनीपत के रमन पहले, हिसार से लव दूसरे व जींद से सागर तीसरे स्थान पर रहा।

200 मीटर के अंडर – 14 लड़कों के मुकाबले में अंबाला से हिमांशु प्रथम, राई स्कूल से मानव ने द्वितीय व भिवानी से रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर अंडर -17 लड़कों के वर्ग में हिसार के मांशू लाठर ने पहला, भिवानी से हिमांशु ने द्वितीय व जींद से अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर अंडर -19 के मुकाबलों में सोनीपत के रमन पहले, रोहतक से कैलाश सिंह दूसरे व हिसार से लव तीसरे स्थान पर रहा।

400 मीटर के लड़कों के मुकाबले में अंडर -14 वर्ग में पानीपत से शौया प्रथम, भिवानी से रवि ने द्वितीय व पलवल से राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे भिवानी के विकास ने पहला, हिसार से मांशु लाठर ने दूसरा व पानीपत से मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर अंडर -19 के मुकाबलों में गुरूग्राम के क्षतिज शर्मा पहले, रोहतक से कैलाश सिंह दूसरे व करनाल से जतिन तीसरे स्थान पर रहा।
600 मीटर के लड़कों के अंडर -14 के मुकाबले में पानीपत से सौरव प्रथम, करनाल से आदित्य ने द्वितीय व सोनीपत से अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे कैथल के रविन्द्र ने पहला, सोनीपत से अमित ने दूसरा व हिसार से हितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर अंडर -19 के मुकाबलों में रोहतक के अक्षय पहले, सोनीपत से अनुज दूसरे व जींद से बिल्लू तीसरे स्थान पर रहा।
1500 मीटर अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे महेन्द्रगढ़ के पंकज ने पहला, यमुनानगर से हिमांशु सैनी ने दूसरा व हिसार से सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर अंडर -19 के मुकाबलों में रोहतक के बलजीत सिंह पहले, गुरूग्राम से कपिल दूसरे व जींद से बिल्लू तीसरे स्थान पर रहा।

3000 मीटर के लड़कों के अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे महेन्द्रगढ़ के पंकज ने पहला, यमुनानगर से हिमांशु सैनी ने दूसरा व फरीदाबाद से मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर अंडर -19 के मुकाबलों में रोहतक के बलजीत ंिसंह पहले, गुरूग्राम से कपिल दूसरे व सोनीपत से वंश तीसरे स्थान पर रहा।

5000 मीटर पैदलचाल के अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे फतेहाबाद के गुरनूर ने पहला, झज्जर से ध्रुव ने दूसरा व हिसार से मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर पैदलचाल के अंडर -19 के मुकाबलों में जींद के सचिन पहले, झज्जर से दिपांशु दूसरे व हिसार से हरिकेष तीसरे स्थान पर रहा।

80 मीटर बाधा दौड़ के लड़कों के अंडर -14 के मुकाबले में झज्जर से लक्ष्य प्रथम, राई स्कूल से मानव ने द्वितीय व राई स्कूल से ही सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

110 मीटर बाधा दौड़ अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे राई स्कूल के शुभम ने पहला, यमुनानगर से यशकरण ने दूसरा व राई स्कूल से साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 110 मीटर बाधा दौड़ अंडर -19 के मुकाबलों में जींद के पंकज पहले, जींद से आर्यन दूसरे व हिसार से कुछ तीसरे स्थान पर रहा।

लंबी कूद के लड़कों के अंडर -14 के मुकाबले में सोनीपत से राहुल प्रथम, फरीदाबाद से ध्रुव ने द्वितीय व कुरूक्षेत्र से मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे कुरूक्षेत्र के आयान तोमर ने पहला, फरीदाबाद से मोहम्मद आयान ने दूसरा व रेवाड़ी से सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद के अंडर -19 के मुकाबलों में फरीदाबाद के मोहम्मद अत्ता साजिद पहले, चरखी दादरी से दीपक दूसरे व भिवानी से आदित्य तीसरे स्थान पर रहा।

ट्रिपल जंप अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे चरखी दादरी के यश कुमार ने पहला, पानीपत से तुषार चोपड़ा ने दूसरा व जींद से ईशान ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप के अंडर -19 के मुकाबलों में भिवानी के आयुषमान पहले, भिवानी से ही साहिल दूसरे व पानीपत से मौंटी तीसरे स्थान पर रहा।

ऊंची कूद के लड़कों के अंडर -14 के मुकाबले में झज्जर से मोहित प्रथम, रोहतक से पलक कुणाल ने द्वितीय व फरीदाबाद से सात्विक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद अंडर -17 लड़कों के वर्ग मे हिसार के राहुल ने पहला, सिरसा से संयोग ने दूसरा व फतेहाबाद से लक्ष्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद के अंडर -19 के मुकाबलों में चरखी दादरी के शिव भगवान पहले, भिवानी से मयंक कुमार  दूसरे व सोनीपत से अंश दहिया तीसरे स्थान पर रहा।

4 गुणा 100 मीटर रिले रेस के लड़कों के अंडर -14 के मुकाबले में पानीपत प्रथम, रोहतक द्वितीय व करनाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस अंडर -17 लड़कों के वर्ग में जींद पहले, रोहतक दूसरे व हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस के अंडर -19 के मुकाबलों में हिसार पहले, सोनीपत दूसरे व फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा।

4 गुणा 400 मीटर रिले रेस अंडर -17 लड़कों के वर्ग में हिसार पहले, जींद दूसरे व फरीदाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस के अंडर -19 के मुकाबलों में रोहतक पहले, जींद दूसरे व हिसार तीसरे स्थान पर रहा।

https://propertyliquid.com