5 फरवरी को इंद्रधनुष में पोश और पॉक्सो अधिनियम को लेकर राज्य स्तरीय कानूनी जागरुकता कार्यक्रम
पंचकूला, 3 फरवरी – हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा 5 फरवरी को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में पोश अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम को लेकर राज्य स्तरीय कानूनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेणु भाटिया ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय कानूनी जागरुकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भाग लेंगी। कानूनी जागरुकता कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी मौजूद रहेंगी।