4 अगस्त को गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव राज्य स्तर पर पुलिस लाईन सिरसा में भव्य ढंग से मनाया जायेगा।
पंचकूला, 22 जुलाई-

खाद्य एवं नागरीक आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने कहा कि महापुरूष किसी वर्ग विशेष के न होकर पूरी मानवता के होते है और उनका सदेंश भी पूरे विश्व के लिये एक समान होता है। वर्तमान सरकार महापुरूषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाकर उनकी भावनाओं का सम्मान करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में 4 अगस्त को गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव राज्य स्तर पर पुलिस लाईन सिरसा में भव्य ढंग से मनाया जायेगा।
श्री कम्बोज आज सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मंे इस कार्यक्रम के सफलपूर्वक आयोजन को लेकर उपस्थित सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, सरपंचों, ब्लाॅक समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। श्री कर्णदेव कंबोज ने इस मौके पर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में महापुरूषों को मान-सम्मान देने का काम किया जा रहा है। संत कबीर दास जयंती, डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती, गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। पूर्व की सरकारों में महापुरूषों की जयतियों को इस प्रकार से नहीं मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये परिवहन व्यवस्था श्रद्धालुओं को एक दिन पहले उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं, गरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, सरपंचों व अन्य लोगों से अपील की है कि वे इस पर्व के लिये ज्यादा से ज्यादा ये ज्यादा प्रचार करें। उन्होने यह अनुरोध किया कि वे समारोह के दौरान मर्यादा का विशेष ध्यान रखें।
Watch This Video Till End….
पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने पुरी मानवता को अध्यात्मिक सदेंश देने के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों के विरूद्ध भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
विधायक बख्शीश सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हरियाणा के सिक्खो कि सभी महत्वपूर्ण मांगो को स्वीकार किया है। उन्होनंे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा करतारपुर कैरीडोर के लिये 3800 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है वही हरियाणा सरकार ने भी इस कैरीडोर के नजदीक बडे स्तर पर धर्मशाला का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। उन्होने लोगों से अपील की वे अधिक से अधिक संख्या में इस एतिहासिक पर्व का हिस्सा बने। गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव हिंदुस्तान में ही नहीं विदेशों में भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास, उपायुक्त मुकेश कुमार अहुजा, एस.डी.एम ममता शर्मा, नगराधीश गगनदीप सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, लोक निर्माण विभाग के तकनीकी सलाकार विशाल सेठ, रूबी भगत सिंह, राष्ट्रीय सिक्ख संगत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रमणीक सिंह मान,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!