आदर्श आचार संहिता के दौरान कैश, शराब, हथियार और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री पर निगरानी रखने के लिए किया गया उड़न दस्ते व स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी ) का गठन- जिला निर्वाचन अधिकारी

31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए मुख्य लिपिक कम लेखाकार राम गोपाल

सिरसा, 31 दिसंबर।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय में दी भावभीनी विदाई


            जिला न्यायवादी कार्यालय में 31 वर्ष की सेवा के उपरांत मुख्य लिपिक कम लेखाकार राम गोपाल आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों के अलावा राम गोपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

For Detailed News-


            उल्लेखनीय है कि राम गोपाल ने 16 अप्रैल 1990 को विभाग में बतौर लिपिक अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वर्ष 2007 में वे मुख्य लिपिक कम लेखाकार के पद पर पदोन्नत हुए। आज उनकी सेवानिवृत्ति पर कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य लिपिक कम लेखाकार राम गोपाल को भावभीनी विदाई दी।

https://propertyliquid.com


            डीडीए पीआर शर्मा ने उनके कार्यों व सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राम गोपाल को जो भी जिम्मेदारियां दी गईं, उनका निर्वहन उन्होंने पूरी निष्ठïा, लगन व मेहनत के साथ किया। उन्होंने राम गोपाल से आह्वïान किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहें और सक्रिय रहकर अपना जीवन बिताएं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वे जीवन की दूसरी पारी शुरू करें और अपने व्यापक अनुभवों से समाज को नई दिशा दिखाएं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति कर्मचारी के जीवन का हिस्सा है। कर्मचारी ने अपनी सेवाकाल के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत व लग्र के साथ की है। कर्मचारी को जो जिम्मेवारी दी गई, उसका बखूबी से पालन किया है। इस मौके पर जिला न्यायवादी ने उनकी दीर्घायु की कामना की और उन द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।


            इस मौके पर डीडीए पीआर शर्मा, डीडीए समिष्ठïा, एडीए बलजीत, मुनीश बजाज, नरेंद्र, अर्शदीप, दीपक रती, बिमलेश, स्टेनोग्राफर रण सिंह, डाटा एंट्री ऑप्रेटर मनप्रीत, बादल, भागवत, लिपिक कपिल, प्रेम, सुबे सिंह सहित कर्मचारी राम गोपाल के परिवार के सदस्य मौजूद थे।