147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

पंचकूला, 7 अक्टूबर- 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। लोगों को स्वयं मतदान करने के साथ-साथ और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्कूलों-कालेजों तथा अन्य माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पंचकूला जिला सचिवालय के एंटरी गेट पर  मतदान करने की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मतदाता जागुरूकता अभियान स्वीप की जिला आईकोन प्रियंका शर्मा तथा नगराधीश नवीन आहूजा ने हस्ताक्षर करके की। उन्होंने-हमें मतदाता होने पर गर्व है और हम मतदान अवश्य करेंगे- थीम पर लगाए गए इस बोर्ड पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। मतदान के बगैर लोकतंत्र का कोई वजूद नहीं और एक-एक वोट कीमती है। प्रत्येक व्यक्ति वोट डाल कर देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन अवश्य करे। प्रियंका शर्मा ने कहा कि मेरे वोट से क्या फर्क पड़ता है की आदत को तिलांजलि देनी होगी। देश निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण है। प्रत्येक विचार महत्वपूर्ण है। मतदान करना देश के प्रति अपना फर्ज निभाना है। इसमें युवा, बुजुर्ग महिलाएं, सबको अपना योगदान देना है। चुनाव में वोट डालने को बोझ न समझें बल्कि उत्सव मनाने जैसा अनुभव करते हुए वोट डालने जाएं। देश और प्रदेश की प्रगति के लिए वोट डालें। 

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply