लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पंचकूला में होगा "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन

शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता योग : उपायुक्त बिढ़ान

सिरसा, 21 जून।

For Detailed News-

राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन


                      योग शरीर, मन व बुद्धि को आत्मसात करने का अद्वितीय माध्यम व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग जहां मन व बुद्धि को जोड़ता है वहीं शरीर को भी निरोगी बनाता है। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है।


                          यह बात उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने रविवार को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। उपायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

https://propertyliquid.com/


                          उपायुक्त बिढ़ान ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार द्वारा इस बार अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को ऑनलाइन मनाने का निर्णय लिया गया है ताकि लोग अपने घरों में रह कर ही योग करें और स्वस्थ रहें। कोरोना महामारी में योग व आयुर्वेदिक औषधि का और अधिक महत्व बढ़ जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संयम के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का विशेष महत्व है और योग हमें बीमारियों से लडऩे में सक्षम बनाता है।


                          उपायुक्त ने कहा कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साइड ईफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे शवासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि योग हमें स्वस्थ रहने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी देता है।


                          इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी, प्रिंसिपल तेजाराम, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल योगी, पतंजलि योग समिति से बहन इंद्रावती, जय प्रकाश, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश सहगल, डा. गंगा विष्णु आदि मौजूद थे।


                          उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने अपने आवास पर योग कर नागरिकों को योग अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने का सबसे आसान माध्यम है। आमजन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रतिदिन योग कर स्वस्थ रहें। कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। महामारी से बचने के लिए योग ही बेहतर उपाय है। योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर व मन को स्वस्थ बनाता है।

Watch This Video Till End….

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पंचकूला में होगा "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन

कोरोना महामारी से बचाव का अचूक उपाय है योग : उप मुख्यमंत्री

सिरसा, 21 जून।

स्वस्थ जीवन व शरीर के सही संतुलन की कुंजी है योग : दुष्यंत चौटाला

कोरोना महामारी से बचाव का अचूक उपाय है योग : उप मुख्यमंत्री

For Detailed News-


                    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से अमूल्य उपहार है। योग स्वस्थ जीवन तथा मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय बरनाला रोड़ स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कर आमजन को अपने घरों में रह कर ही योग अपनाने का संदेश दिया।


                    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को योगा एट होम-विद फैमिली मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सभी जिलों में ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रोटोकॉल अभ्यास हरियाणा योग परिषद के फेसबुक पेज से लाइव भी किया गया है ताकि लोग अपने घरों में रह कर योगाभ्यास कर सकें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी जीवन शैली में अपनाकर प्रतिदिन योग करें व स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है। योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावना व ऊर्जा के अनुसार उस व्यक्ति पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति आत्मिक होता हुआ परमात्मा से जुड़ जाता है।

https://propertyliquid.com/


                    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है इसलिए योग का महत्व और अधिक बढ जाता है। कोरोना को हराने में जहां सोशल डिस्टेंस व मास्क महत्व है, उसी प्रकार शरीर को रोगों से बचाने में भी योग बेहद उपयोगी है। योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग हमारी प्राचीन परंपरा व संस्कृति की धरोहर है और मन और शरीर की एकता का प्रतीक है।
                 

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को पहचान दिलाई है जिसके कारण आज भारत के साथ-साथ पूरा विश्व योग के महत्व को समझते हुए योग अपना रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते।

Watch This Video Till End….