*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

70 पावर नेपसेक स्प्रे पंप दिये जाएंगे अनुदान पर

सिरसा 3 जुलाई।

इच्छुक आवेदन 20 से पहले करें अप्लाई


                   कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 70 पावर नेपसेक स्प्रे पंप अनुदान पर दिये जाएंगे। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

For Sale


                     यह जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. बाबूलाल ने बताया कि एनएफएसएम योजना के तहत 70 पावर नेपसेक स्प्रे पंप (12 से 16 लीटर केपेसीटी) किसानों को 3 हजार रुपये प्रति यूनिट अनुदान पर दिये जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान कृषि एवं किसान विभाग की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन में एग्री स्कीम – गवर्नैंस लिंक पर जाकर ई-एग्री पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग अधिकारी / खंड कृषि अधिकारी / उप मंडल कृषि अधिकारी / कृषि उप निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं। 

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

धान की बजाय मक्का की करें बुआई नि:शुल्क मिलेगा मक्का का बीज

सिरसा, 3 जुलाई।

इच्छुक किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारीकार्यालय में संपर्क कर करवाएं रजिस्ट्रेशन


                        प्रदेश सरकार कम पानी में होने वाली फसलों को बढावा देने के उद्ेश्य से किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में यदि कोई किसान धान की बजाय मक्का फसल की बुआई करता है, तो उसे मक्का बीज नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी या उप मंडल कृषि अधिकारी से संपर्क कर अपना रजिस्टे्रशन करवा सकता है। 

For Sale


                        उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने बताया कि प्रदेश सरकार फसल प्रबंधन करके ग्रामीण क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन कि दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नाबार्ड के माध्यम से योजना के तहत धान की बजाय कम पानी की लागत की फसलों की बुआई के लिए नि:शुल्क बीज उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि जो किसान धान की फसल की बजाय यदि मक्का की फसल की बुआई करता है, तो उसे मक्का का नि:शुल्क बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी, उप मंडल कृषि अधिकारी या उप निदेशक कृषि से संपर्क कर करवा सकते हैं। 


                         उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला के लिए 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 क्विंटल मक्का बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जो किसान रजिस्ट्रेशन करवाएगा उसी को नि:शुल्क में मक्का का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान रजिस्ट्रेशन उपरांत अपने नजदीकी बीज विकास निगम से मक्का का बीज नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए जिन किसानों ने योजना का लाभ उठाना है, वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में करवा दें। 

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

IGNOU – MBA & B.Ed. Entrance Test on 27th July, 2019

Chandigarh:

It is for the information of all the aspirants who intend to go for MBA or B. Ed. Programmes of Indira Gandhi National Open University (IGNOU) that the entrance test of the University towards admission into these programmes for batch commencing January, 2020 is scheduled for conduct on 27thJuly, 2019 (Morning session). This time the entrance test will be conducted by National Testing Agency (NTA) and it will be a Computer Based On-Line entrance test. Registration for the entrance test will be on-line. Aspirants are advised to visit the website of NTA (www.ntaignou.nic.in ) for online submission of the application form. No application form in hard copy will be accepted. The last date of registration is 5th July, 2019

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

महाराष्ट्र : रत्नागिरी में तिवारी बांध टूट गया, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र :

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 अन्य लोगों की मौत हो गई। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा।मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवारी बांध टूट गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सिविल प्रशासन द्वारा 2 व्यक्तियों के शरीर बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ गया था। रिपोर्ट के मुताबिक डैम से पानी निकलने की वजह से डैम के पास बने 12 घर पूरी तरह से बह गए। इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने का अंदेशा है। राहत एजेंसियों का कहना है कि डैम के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की आशंका है। लेकिन उन्हें हुए नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

जिसकी वजह से 7 डाउन स्ट्रीम गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस हादसे में करीब 22-24 लोग लापता हैं।

For Sale

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। नागरिक प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवक मौके पर मौजूद हैं। सभी टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ इससे पहले मुंबई और पुणे में बारिश की वजह से दीवार गिर गई। मलाड समेत पुणे और कल्याण में 21 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सीएम ने मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। अब तक मुंबई में बारिश से कम से कम 25 लोगों की जान चली गई।

जिला प्रशासन, पुलिस और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश की चपेट में हैं। 

Watch This Video Till End….