20 अस्थाई ग्रीन पटाखों के लिए लाईसैंस का ड्रा के माध्यम से किया जाएगा आबंटन – एसडीएम।
16 अक्टूबर 2025 को निकाला जाएगा ड्रा
पंचकूला, 13 अक्तूबर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में अस्थाई ग्रीन पटाखों के लिए बिक्री के लिए जिलावासी आवेदन कर लाईसैंस प्राप्त कर सकते हैं।
उपमण्डल अधिकारी, पंचकूला श्री चन्द्रकांत कटारिया ने बताया कि पंचकूला में अस्थाई ग्रीन पटाखों के लाईसैंस के लिए निम्नलिखित स्थानों एवं दस्तावेजों सहित अस्थाई ग्रीन पटाखों के स्टाल लगाने के लिए 14.10.2025 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5ः00 बजे व दिनांक 15.10.2025 को प्रातः 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय उपमण्डल अधिकारी (ना0), लघु सचिवालय, सैक्टर-1, पंचकूला के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति अस्थाई ग्रीन पटाखों के स्टाल के लिए लाईसैंस प्राप्त करना चाहता है वो व्यक्ति 15 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी प्रार्थना पत्र आने के बाद 16 अक्टूबर 2025 1 बजे दोपहर बाद ड्रा के माध्यम से 20 अस्थाई ग्रीन पटाखों के विभिन्न स्थानों पर स्टाल के लिए लाईसैंस आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचकूला शहर में हैफेड भवन के पीछे पार्किंग में 13 स्टाल, राजकीय सिनियर सैकेण्डरी स्कूल रामगढ में 02, राजकीय सिनियर सैकेण्डरी स्कूल बरवाला में 02, नेता जी स्टेडियम रायपुररानी में 03, स्टालों का ड्रा के माध्यम से लाईसैंस दिए जाएंगे।
श्री कटारिया ने बताया कि अस्थाई ग्रीन पटाखों के लिए आवेदन के साथ दस्तावेजों की सूचि नीचे दी गई हैः-
1. आवेदन पत्र फोटो के साथ
2. रिहायश प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड।
3. विस्फोटक अधिनियम के तहत अन्य प्रशासनिक सेवाओं की प्राप्ति के अधीन 500/- रू0 का ई-चालान (0070 हैड)
4. लाइैसैंस ट्रेडर नम्बर से ग्रीन पटाखें खरीद का प्रमाण पत्र।
5. परिवार पहचान पत्र।
6. घोषणा पत्र।
7. शपथ पत्र।