*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला ने विभिन्न सम्मान योजनाओं के परिणाम किये घोषणा

नई दिल्ली निवासी विनोद बब्बर को आजीवन साहित्य साधना सम्मान के साथ सात लाख की घोषणा

For Detailed

पंचकूला, 25 अक्तूबर – उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला द्वारा हिन्दी एवं हरियाणवी प्रकोष्ठ द्वारा साहित्य के सम्बन्धित वर्ष 2022 के सम्मान योजना के परिणामों की घोषणा कर दी गई। साहित्यकार अभिनन्दन योजना-2022 के तहत विभिन्न पुरस्कारों के तहत परिणाम जारी करते हुए एक पुरस्कार में सात लाख, दो पुरस्कार में पांच लाख, नौ पुरस्कार में 2.50 लाख, एक पुरस्कार में एक लाख, 12 पुरस्कार में 31 हजार रूपये सम्मान को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि साहित्यकार अभिनन्दन योजना-2022 के तहत नई दिल्ली निवासी विनोद बब्बर को आजीवन साहित्य साधना सम्मान के साथ सात लाख रूपये, हिसार निवासी आईजे नाहल और रोहतक निवासी डा. नरेश मिश्र को महाकवि सूरदास सम्मान के साथ पांच-पांच लाख रूपये की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि जीन्द निवासी डा. जगदीप शर्मा राही को विशेष हिन्दी सेवी सम्मान के साथ एक लाख रूपये की घोषणा की गई।

उन्होंने बताया कि 2.50 लाख रूपये के लिए भिवानी निवासी डा. मनोज भारत और जीन्द निवासी ओम प्रकाश चौहान को पंडित माधवप्रसाद मिश्र सम्मान, गुरूग्राम निवासी राजेश्वर वशिष्ठ को बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान, भिवानी निवासी मण्डन मिश्र को लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान, सोनीपत निवासी डा. राजकला देशववाल को पंडित लखमीचन्द सम्मान, सोनीपत निवासी रामबीर सिंह को जनकवि मेहर सिंह सम्मान, अजमेर निवासी गोविन्द भारद्वाज को हरियाणा गौरव सम्मान, पंचकूला निवासी संतोष गर्ग को श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान और भोपाल (मध्य प्रदेश) निवासी प्रो. खेमसिंह डहेरिया को कवि दयाचन्द मायना सम्मान के लिए घोषणा की।

उन्होंने बताया कि हिन्दी श्रेष्ठ कृति पुरस्कार योजना-2022 के तहत सिरसा निवासी दिलबाग सिंह विर्क, यमुनानगर निवासी डा. उमेश प्रताप, अम्बाला शहर निवासी रमेश मेहरा, चंडीगढ़ निवासी डा. वेदप्रकाश नागपाल, जगाधरी निवासी डा. बी मदन मोहन, अम्बाला छावनी निवासी मीना नवीन और सोनीपत निवासी डा. विजय कुमार वेदालंकार, हरियाणवी श्रेष्ठ कृति पुरस्कार योजना 2022 के तहत सिरसा निवासी जनक राज शर्मा, चरखी दादरी निवासी नवरत्न और जीन्द निवासी कमलेश गोयल, अंग्रेजी श्रेष्ठ कृति पुरस्कार योजना 2022 के तहत पंचकूला निवासी राम प्रताप वर्मा और युवा श्रेष्ठ कृति पुरस्कार योजना-2022 के तहत कुरूक्षेत्र निवासी विष्ण भगवान को 31-31 हजार रूपये की घोषणा की। युवा हिन्दी कहानी प्रतियोगिता वर्ष 2022 के तहत जीन्द निवासी कुसुम गोयत को पांच हजार, सिरसा निवासी भारत बरनवाल को चार हजार और कैथल निवासी किंशुक गुप्ता को तीन हजार रूपये की घोषणा की।

https://propertyliquid.com