*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाॅकडाउन के चलते बैठक कर जिला में गरीब, जरूरतमंद एवं दिहाड़ीदार लोगों को दी जा रही सुविधाओं बारे विस्तार से समीक्षा की।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाॅकडाउन के चलते बैठक कर जिला में गरीब, जरूरतमंद एवं दिहाड़ीदार लोगों को दी जा रही सुविधाओं बारे विस्तार से समीक्षा की।

पंचकूला  10 अप्रैल- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाॅकडाउन के चलते बैठक कर जिला में गरीब, जरूरतमंद एवं दिहाड़ीदार लोगों को दी जा रही सुविधाओं बारे विस्तार से समीक्षा की।  

बैठक में प्लानिंग, कोर्डिनेशन, मोनिटरिंग एवं क्रियान्वयन हेतु नियुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव आनन्द मोहन शरण, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, सिविल सर्जन डा. जसजीत कौर, उपनिदेशक डा. आदित्य कौशिक भी मौजूद रहे। 

https://propertyliquid.com/

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला में जरूरतमंद व्यक्तियों को कुकड फूड का वितरण करते समय सोशल डिस्टेंस का पैमाना अवश्य अपनाया जाए। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बरवाला सब्जी में प्रातः काल के समय लोगों को सामाजिक दूरी अपनाने के लिए जागरूक करें। इसके अलावा सुबह बोली के समय भी आढतियों के माध्यम से सोशल डिस्टेंस की पालना अवश्य करवाएं।  उन्होंने कहा कि खाना वितरित करते समय सेनीटाईजर, मास्क एवं दस्तानों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री लेने के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी मास्क का प्रयोग करना चाहिए। 

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ऐसे स्वंय सहायता समूह की पहचान करके अवगत करवाएं जो कपड़े के मास्क आसानी से बना सकते हो। इसके लिए वे कपड़ा उपलब्ध करवा देंगे और दस हजार मास्क लोगांे के लिए बनवाऐंगें। उन्हांेने कहा कि कोरोना वायरस सकं्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियम को अपनाना ही सबसे बड़ा कारगर उपाय है। इसके अलावा लोगों को घरों में रहने के लिए ही सचेत एवं जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए लोग संयम से काम लें और उचित दूरी अपनाते हुए मानवता पर आए संकट को खत्म करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

जिला के गांव खडक मंगौली व खुदाबख्स गांव के कंटेनमेंट को लेकर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इन दोनों गांवों के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा गांव को सेनीटाईज किया गया है। इसके अलावा आसपास के 5 गांवों में ठीकरी पहरा लगाकर ग्रामीणों द्वारा पूरे गांव एवं गलियों को लाॅक किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में बनाए गए सभी अस्थाई आश्रय स्थलों का दौरा कर दी जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। इन आश्रय स्थलों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ उचित खान पान का भी निरीक्षण किया जा रहा है। लोगों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योगा प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!