*MC Chandigarh takes strict action against residents for non-segregation of waste throughout city: issued 205 challans to households*

हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा बी0पी0एल0 परिवारों की लड़कियों/महिलाओं के लिए शुरू किया जाएगा 10 दिन का  ई-रिक्षा  प्रशिक्षण कार्यक्रम

For Detailed

पंचकूला, 16 जुलाई-    हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला द्वारा  प्रदेश की बी0पी0एल0 परिवारों की लड़कियों/ महिलाओं के लिए पंचकूला में 10 दिन का  ई-रिक्षा  प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया  जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क प्रदान किया जायेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा महिला विकास निगम पंचकूला की जिला प्रबंधक श्रीमती कमलेश कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियाँ/महिलाएं हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए तथा उनकी आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाली प्रार्थिया 8वीं पास होनी चाहिए। उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। अच्छी दृष्टि ( रंग दृष्टिहीनता न हो) एवं वैध लर्नर लाइसैन्स धारक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे (बी0पी0एल0) या जिस परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में  1.80 लाख रुपये या इससे कम है ऐसे परिवारों की महिलाए/लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
           उन्होंने बताया कि हरियाणा की इच्छुक पात्र लड़कियां/महिला उम्मीदवार ई-मेल  [email protected]  तथा आफॅलाईन  सम्बन्धित जिला कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए निर्घारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र शामिल है।
    उन्होंने बतारया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये निगम के कार्यालय जिला प्रबन्धक, हरियाणा महिला विकास निगम, कमरा न0 52, तीसरी मंजिल, नई बिल्डिग, मिनी सचिवालय सैक्टर-1 पंचकूला, फोन न0 0172-2585271 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

https://propertyliquid.com