आदर्श आचार संहिता के दौरान कैश, शराब, हथियार और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री पर निगरानी रखने के लिए किया गया उड़न दस्ते व स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी ) का गठन- जिला निर्वाचन अधिकारी

हरियाणा प्रदेश खेल के साथ-साथ विकास के मामले में भी अग्रणी राज्य : विधायक ईश्वर सिंह

सिरसा, 01 नवंबर।


                  विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि हरियाणा को बने आज 54 साल पूरे हो चुके हैं, हरियाणा ने इन सालों में बहुत तरक्की की है और आज देश के अग्रणी राज्यों में गिनती होती है। विकास कार्यों के मामले में आज हरियाणा औद्योगिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत आगे है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। सरकार की खेल नीति की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी हर खेल में अपनी प्रतिभा का ढंका बजाते हुए मैडल हासिल करने में भी देश में नंबर वन है।

For Detailed News-


                  यह बात गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह ने रविवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ उपरांत बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। मुख्यअतिथि ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और फ्लेग मार्च की सलामी ली। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस मौके पर उपायुक्त प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डा. दर्शना सिंह सहित खिलाड़ी व उनके कोच मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

                  विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा प्रदेश की एक अपनी अलग पहचान और संस्कृति है। हमारे राज्य की सीमा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से सटी है। इससे संस्कृति, त्यौहार व भाषा के आदान प्रदान से ही आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। आज खेल के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश ने हर क्षेत्र में रिकार्ड तरक्की की है और देश की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों में हर दसवां नागरिक हरियाणा प्रदेश से है, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी दक्षता हासिल करें, क्योंकि यह उम्र हमारे जीवन का सबसे ऊर्जावान समय होता है। इसलिए युवा शक्ति अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करें और खुशहाल व सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। शिक्षा एक ऐसा अनमोल रत्न है जिससे व्यक्ति जीवन में बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सकता है। शिक्षा एक ऐसा धन है जो न तो चोरी हो सकता, न ही उसे जलाया जा सकता है।  


                  विधायक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के बनने के बाद इन सालों में राज्य में अनेक योजनाएं क्रियांवित की गई है जिससे प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए व्यक्ति में समर्पण की भावना होनी चाहिए ताकि सशक्त राष्टï्र का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे और सफलता प्राप्त करने के लिए तंदुरुस्त शरीर में एक स्वस्थ मन का होना बहुत ही जरूरी है। खिलाड़ी में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य का होना बहुत आवश्यक है। किसी भी खेल में खेल भावना व अनुशासन का होने बहुत जरुरी है, क्योंकि सही भावना और अनुशासन से ही खिलाड़ी का मनोबल उच्च स्तर का होता है।

 
                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मुख्यअतिथि विधायक ईश्वर सिंह का स्वागत किया और खेल प्रतियोगिताओं में पहुंचे खिलाडिय़ों व आमजन को हरियाणा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 54 वर्षों में हरियाणा के मेहनतकश जनता, मजदूर, किसान, व्यापारी हर वर्ग ने कड़ी मेहनत करके प्रदेश को राष्टï्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई है। वर्ष 1965 में हरित क्रांति में प्रदेश नंबर एक पर था, औद्योगिकरण में बढ़ावा मिलने से आज प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय में भी बढौतरी हुई है। आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय है, गत वर्षों में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हरियाणा के युवाओं में अग्रणीय स्थान प्राप्त कर हमें गौरवांवित किया है। इसके अलावा सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा खेलों में साक्षी मलिक व साइना नेहवाल जैसे खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।


                  उपायुक्त ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। यदि आप शारीरिक रुप से तंदरुस्थ हैं तो कठिन से कठिन मंजिल प्राप्त की जा सकती है। खेल के समय में खिलाड़ी में एकाग्रता होनी बहुत जरूरी है। जब तक खिलाड़ी एकाग्र होकर खेल में नहीं रमते है तब तक कामयाबी नहीं मिल सकती। खेलों से बच्चे एकाग्रता सीखते हैं और एकाग्रता से पढ़ाई या कोई अन्य लक्ष्य दूर नहीं रहता। उन्होंने अभिभावकों से आह्वïान किया कि सभी अभिभावक नशा मुक्त भारत अभियान की मुहिम में जुड़ें और अपने बच्चों को नशे के नुकसान तथा दुष्परिणाम बताएं। उन्होंने कहा कि खेलना हमारे, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करता है और आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।


                  कार्यक्रम में उपायुक्त प्रदीप कुमार ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों व खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलवाई। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मुख्यअतिथि विधायक ईश्वर सिंह को शॉल व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यअतिथि विधायक ईश्वर सिंह ने दौड़ प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को मैडल पहना कर सम्मानित किया।


                  जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि हरियाणा दिवस के अवसर पर विभिन्न 8 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एथलेटिक (अंडर-21), बॉक्सिंग (अंडर-17 से 19 यूथ ग्रुप), बैडमिंटन (अंडर-19), फुटबाल (अंडर-19), हॉकी (अंडर-17), हैंडबॉल (अंडर-19), कबड्डïी (अंडर-21) व कुश्ती (अंडर-21) का आयोजन किया गया। इस मौके पर 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर की दौड़ में सिरसा से अमन प्रथम, गांव सेनपाल से नरेंद्र द्वितीय तथा सिरसा से सतीश तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में गांव मौजुखेड़ा से सुखजीत प्रथम, ओटू से जशनप्रीत द्वितीय तथा मोजुखेड़ा से अंग्रेज तृतीय स्थान हासिल किया और 400 मीटर की दौड़ में गांव बाजेकां से रोहित प्रथम, दमदमा से संतोष द्वितीय तथा हरिपुरा से जगदीप तृतीय स्थान पर रहे।