46 PU Faculty shines among “TOP 2% SCIENTISTS OF THE WORLD”

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला में 31 जुलाई तक चलाया जाएगा विशेष प्रचार अभियान

आमजन को उनके घर द्वार तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य

अभियान के दौरान विभाग की भजन मंडलियां करेगी सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का गुणगान

For Detailed

पंचकूला, 2 जुलाई – उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला में विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है जो कि 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में एक माह तक चलने वाले इस विशेष प्रचार अभियान में जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को कवर करते हुए आमजन को हरियाणवी लोक शैली में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान सरकार के सफल साढे 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग की ओर से विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला के सभी खंडों पंचकूला व कालका के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा। आमजन को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं व सेवाओं की जानकारी उनके घर द्वार तक जागरूकता माध्यम से पहुंचाना ही विशेष प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टी द्वारा प्रति दिन एक गांव में प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। हर रोज होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में  आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं व योजनाओं के साथ ही जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

विशेष प्रचार अभियान के प्रथम सप्ताह में यहां किया जाएगा प्रचार प्रसार

उपायुक्त ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के दौरान 10 जुलाई तक भजन पार्टी खंगेसरा व मोगीनंद, सुखदर्शनपुर व जयसिंह पुरा, कैम्बवाला, रामगढ, मानक टबरा, मान्कया, खटौली, बिल्ला,  ढंढारडू, कोटली, बटवाल, कोठ, काजमपुर, मट्टावाला, श्यामपुर, टोका, मुराद नगर, श्यामटू, भरैली व बेहड़ गांवों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों बारे आमजन को जागरूक किया जाएगा।

https://propertyliquid.com