*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

शतरंज व पुरूष हॉकी का ट्रायल 25 व महिला हॉकी खेल का ट्रायल 26 जनवरी 2025 को ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लिया जाएगा

For Detailed

पंचकूला, 22 जनवरी – उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा सरकार द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज का आयोजन दिनांक 05 फरवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक गोवा में होगा तथा हॉकी (पुरूष तथा महिला), दिनांक 15 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शतरंज खेल का ट्रायल दिनांक 25 जनवरी 2025 को तथा (पुरूष हॉकी) खेल का ट्रायल दिनांक 25 जनवरी 2025 तथा (महिला हॉकी) खेल का ट्रायल दिनांक 26 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3, पंचकूला में लिया जाऐगा।

https://propertyliquid.com