IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

शक्ति है सशक्त है भारतीय नारी, कम ना ज्यादा है बराबर की अधिकारी – विजय रहाटकर

For Detailed

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन महिलाओं का यौन उत्पीड़न, पॉश एक्ट और पोक्सो एक्ट पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में रही मुख्यातिथि

पंचकूला, 5 फरवरी – राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती विजय रहाटकर ने कहा कि भारतीय महिलाओ ने प्राचीन समय से ही खुद को साबित किया है। पूरे विश्व में भारतीय महिलाओं को डंका बज रहा है। इसीलिए प्रधानमंत्री कहते हैं कि शक्ति है, सशक्त है भारतीय नारी, कम ना ज्यादा है बराबर की अधिकारी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती विजय रहाटकर बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में महिलाओं का यौन उत्पीड़न, पॉश एक्ट और पोक्सो एक्ट पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी।

चेयरमैन ने बताया कि महिलाओं की जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। देश में महिलाओं को भगवान के बराबरी का दर्जा मिला हुआ है। वो परिवार का संभालती है, बच्चों को संस्कारित करती है। साथ ही अपने करियर के रास्ते तैयार करती है। उन्होंने कहा कि देश में अत्याचार की घटनाएं भी संज्ञान में आ रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। महिलाएं, युवतियां खुद के सुरक्षा के लिए आगे आ रही हैं। समाज भी उनका सहयोग करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकारी, प्राइवेट संस्थान, स्कूल, कॉलेज सहित अन्य जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईसी कमेटी का गठन किया हुआ है। उस कमेटी की हर 3 महीने में बैठक होनी जरूरी है। साथ ही उनके पास जो भी शिकायत आती है, उस शिकायत पर महिलाओं की शिकायत पर संज्ञान लेना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रोटेक्शन अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी थानों में जाकर शिकायतों का स्टेटस जानना चाहिए। शिक्षकों को भी अपने-अपने शिष्यों को इस विषय में जागरूक करना चाहिए। साथ ही आसपास ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को यौन उत्पीड़न के कानूनी की जानकारी अवश्य हासिल करें और जरूरत पड़ने पर प्रयोग करें।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती रेनू भाटिया ने कहा कि मोबाइल हमारा सहयोगी होने के साथ साइबर अपराध के कारण सबसे बड़ा दुश्मन है। आज हर व्यक्ति को साइबर लॉ की जानकारी लेनी होगी। तभी साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। शिक्षक स्कूलों में ही बच्चों को साइबर क्राइम की जानकारी देनी सुनिश्चित करें। उन्होंने श्रीमती वियज रहाटकर से आग्रह किया कि प्रदेश में एनआरआई संबंधी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन मामलों में गृह और विदेश मंत्रालय तक आवाज पहुंचाकर इन पर कोई कानून बनाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से समाज में हो रहे अपराधों और घटनाओं को प्र्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग ने पिछले कामकाजों पर तैयार की गई बुकलेट का विमोचन किया। कार्यक्रम में पॉश एक्ट पर एडवोकेट रीतू कपूर और नंदिता भट्ट, पोक्सो एक्ट पर एडवोकेट दीपा ने विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर आयोग की सचिव मोनिका मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, बाल आयोग की अध्यक्षा प्रवीन जोशी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा सुमन, सिविल सर्जन डा. मुक्ता कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डब्ल्यूसीडी मीना सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com