State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से महिला पुरुस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित*

For Detailed

पंचकूला, 20 नवम्बर – उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न कैटेगिरी के महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरुस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट www.wcdhry.gov.in पर सपंर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरुस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरुस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचातीराज पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र व सोशल वर्क श्रेणी में विभिन्न पुरुस्कार प्रदान किए जाएंगे।

https://propertyliquid.com