Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

लोकडाउन के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अपिर्त की।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सैक्टर 25 व अभयपुर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पाजंलि  

पंचकूला 14 अप्रैल- कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिला में लोकडाउन के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अपिर्त की।  

विधानसभा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने पंचकूला के सैक्टर 25 स्थित अम्बेडकर चैक पर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण ढूल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, बी बी सिंगल, विशाल सेठ, मण्डल अध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, प्रधान अशोक रंगा, राजकुमार, नरेन्द्र बैंस, सुरेश, मोहनलाल, विजय, शीशपाल, धर्मपाल, सत्यनारायण रंगा, संजय आहूजा, राजेन्द्र नोनीवाल, राकेश अग्रवाल, उमेश सूद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com/

इसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब के जन्म दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र अभयपुर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गरीब, दिहाड़ीदार, मजदूरों को कुकड़ फूड के पैकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की सोच अनुरूप गरीब व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए उनका प्रयास है कि लोकडाउन के चलते जिला में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यक खाद्य सामग्री अवश्य मिले।

श्री गुप्ता ने बताया कि जिला में लगभग 13 हजार परिवारों को नियमित रूप से कुकड पैकेट वितरित किए जा रहे है। इसके अलावा सूखा राशन बांटने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना की पंहुच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए 1250 के आसपास स्वैच्छिक कार्यकर्ता भी निरंतर लगे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाॅक डाउन की अवधि 3 मई तक बढा दी है। इसलिए लोगों को सामाजिक दूरी अपनाते हुए अपने घरों में ही रहना चाहिए और लोक डाउन की दृढता से पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम सामाजिक दूरी की सही पालना सुनिश्चित करते हैं तो इस जल्द ही इस भयंकर बीमारी से निजात दिलाने के भागीदार बनेंगे। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!