IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

लॉकडाउन : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वयं सहायता समूह भी निभा रहा यौद्घा की भूमिका

सिरसा, 27 अप्रैल।

लॉकडाउन : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वयं सहायता समूह भी निभा रहा यौद्घा की भूमिका


                                इतिहास गवाह है कि जब-जब देश संकट या विपदा की घड़ी आई है महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर अपना योगदान दिया है। न केवल रण में बल्कि रण के बाहर भी महिलाओं ने अपना दायित्व बाखूबी निभाते हुए हमें प्रेरणा दी है और लड़ाई जीतने का हौसला बढ़ाया है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिला के विभिन्न विभागों की महिलाएं भी अपना-अपना हर संभव योगदान दे रही है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिला में अपने-अपने स्तर पर मास्क बना कर जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित कर रही है।

For Detailed News-


              इसके अलावा जिला सिरसा में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने महिला स्वयं सहायता समूह ने कोटा से आए बच्चे जो जेसीडी में ठहरे थे, उनके भोजन की व्यवस्था की जिम्मेवारी को भी बाखूबी निभाया। बच्चे जब यहां से विदा हुए तो उन्होंने इस बात के लिए स्वयं सहायता समूह का आभार जताया कि उन्हें यहां पर भी घर जैसा अहसास मिल पाया।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!