*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यकर्म के अंतर्गत कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ सहकर्मी शिक्षकों को  किया गया सम्मानित

For Detailed

पंचकूला 28 फरवरी : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यकर्म के अंतर्गत कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ सहकर्मी शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया। इसमें सिविल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन, जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकारी, आरकेएसके  के सभी नोडल अधिकारी,  आशाओं समेत 13 सर्वश्रेठ कार्य करने वाले सहकर्मी शिक्षक उपस्थित थे।


   इस अवसर पर सिविल सर्जन, डाॅ. मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सभी गांव में कुल 520 सहकर्मी शिक्षक कार्य कर रहे हैं। ये सभी सहकर्मी शिक्षक अपने आस पास के बच्चों और अपने गांव में अनेक विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए अहम भूमिका निभाते है।
       उन्होने बताया कि ये सभी सहकर्मी शिक्षक अलग अलग विषयों पर अपने सहपाठियों व दोस्तों से मिलकर बीमारियों से बचने के उपाए, सही खान पान, एनीमिया, नशामुक्ति, एचआईवी एडस, विफस प्रोग्राम, डिवोर्मिंग, टीकाकरण, इम्यूनाइजेशन आदि के बारे में जानकारी देते है।
    डा0 मुक्ता कुमार, सिविल सर्जन, पंचकूला ने सर्वश्रेठ कार्य करने वाले सहकर्मी शिक्षकों के कार्यो को सराहा और  पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ शिवानी सतीजा, उप सिविल सर्जन, आरकेएसके ने भी सभी बच्चों की सरहाना की और भविष्य में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी।

https://propertyliquid.com