*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

रामायण ग्रंथ से मिलते है आदर्श व जीवन जीने की सीख-प्राचार्या 

स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान पर शबाना और द्वितीय स्थान पर रही प्रीति जिंटा

For Detailed

पंचकूला, 11 जनवरी प्राचार्या प्रोमिला मलिक के मार्गदर्शन में आज राजकीय महाविद्यालय कालका में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राम मंदिर से संबंधित विषय पर सुंदर पोस्टर और रामायण से संबंधित विषय पर स्लोगन लिखे। 

प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह मानव को जीवन की सीख देता है। व्यक्ति को हर परिस्थिति में संयम बरतना चाहिए। जो व्यक्ति सुख एवं दुख में संयम और धैर्य बनाए रखता है वह विषम परिस्थितियों से लड़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। रामायण हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। हमें मर्यादा एवं अनुशासन वाला जीवन जीना चाहिए। हमारे अच्छी कर्म उच्च स्तर तक पहुंचाने का साधन है और इसी तरह बुरे कर्म विनाश की ओर ले जाते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की शबाना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की प्रीति जिंटा स्वैन रही। तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की काजल ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी राणा और बीए प्रथम वर्ष की अंजलि रही। द्वितीय स्थान पर बी.ए. प्रथम वर्ष की सपना और पिंकी रही। तृतीय स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की कृतिका कौर और शिवानी ने प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा और बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र रितेश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रस्तुत प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर डॉ बिंदु और प्रोफेसर सुनीता चैहान के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।

https://propertyliquid.com