Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन में हरियाली का विशेष ध्यान रखें अधिकारी : डीसी

सिरसा, 31 जुलाई।


                   उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज स्थानीय अनाजमंडी में 4 अगस्त को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें राज्य स्तरीय समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने अपनी वाणी से जनता को निहाल किया, उन्होंने मानवता का पाठ पढाया। जीवों के प्रति प्रेम और अधिक से अधिक हरियाली का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग बाबा नानक के इस संदेश को आत्मसात करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उपायुक्त ने कहा कि समारोह स्थल के आसपास हरियाली की पूर्ण रक्षा करते हुए तैयारियां करें। इसके अलावा किसी भी पेड़ को न काटा जाए। उन्होंने कहा कि पेड़ों की छंटाई कर उन्हें सुंदर शेप दी जाए।

Watch This Video Till End….


                     इसके अलावा समारोह स्थल के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही शहर को भी साफ किया जाएगा। उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेड़ों की छंटाई का कार्य अपनी देखरेख में करवाए। उपायुक्त ने कहा कि इन निर्देशों की कड़ाई से पालना की जाए।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply