Training Programme on My Bharat Portal organized at PU

राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 14 के आॅडिटोरियम में 22 से 23 दिसंबर तक भव्य रूप से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-उपायुक्त

-22 दिसंबर को महायज्ञ से होगा महोत्सव का शुभारंभ’- गीता के श्लोकों से होगा शहर गुंजायमान, महोत्सव के दोे दिन पंचकूला के सभी चैराहों पर चलेगा रिर्काडिड गीता मंत्रोच्चारण

For Detailed

पंचकूला, 14 दिसंबर- उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2023 राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के आॅडिटोरियम में 22 व 23 दिसंबर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में आज लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला में गीता जयंती की विशाल शोभा यात्रा और पंचकूला गीतामयी नजर आना चाहिए, हर चैक पर गीता के मंत्रों का उच्चारण विधिवत किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल गीता जयंती महोत्सव की ओवर आॅल इंचार्ज होंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ महायज्ञ से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दोनों दिन स्कूलों व काॅलेजों के बच्चों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें गीता और महाभारत पर आधारित गीत, भजनं, नृत्य इत्यादि के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति तथा विरासत को भलि-भांति प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए क्विज, पोस्टर, निबंध लेखन तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को श्रीमदभागवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विशेष रूप से हिन्दी व संस्कृत के प्राध्यापकों और वक्ताओं द्वारा गीता पर व्याख्यान दिया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ग्लोबल गीता मंत्रोच्चारण किया जायगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सेक्टर 2 से सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक श्रीमदभागवद्गीता तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जोयगी जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि गीता  चैंक के अलावा शहर के विभिन्न चैंको को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया जायेगा तथा महोत्सव के दोनों दिन पंचकूला के सभी चैराहों पर रिर्काडिड गीता मंत्रोच्चारण चलाया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका नेहा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अपूर्व चैधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डीडीपीओ राजन सिंगला, डीईओ सतपाल शर्मा, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा तथा श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com