*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

योग शरीर व मन दोनों को करता है स्वस्थ : आदित्य देवीलाल

डबवाली, 21 जून।


               उपमंडल की अनाज मंडी के बी-ब्लोक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश भी मौजूद थे। मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  


               इस अवसर पर चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि आज योगा दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा अनेक बुराईयों की जड़ है और शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग विशेषकर युवा नशे से दूर रहें और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनियां में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह किसी धर्म, जाति, समुदाय का नहीं बल्कि सबका है और योग कहीं भी किया जा सकता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूर करना चाहिए जिसमें अधिकारीयो, कर्मचारियों सहित बच्चों को आधुनिक योग के बारे में बताया गया।


               एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि नियमित योग करने से हमें विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ती आती है। वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।


इस अवसर पर पतंजलि के योग प्रशिक्षकों ने सभी को योगाभ्यास करवाया और संबंधित सावधानियां बताई गई। योग शिवर का समापन शांतिपाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। 


             इस अवसर पर डीएसपी किशोरीलाल, एसएचओ कृष्ण दहिया, डा. नन्ही, तहसीलदार राजेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र मेहता, बीडीओ बलराज सिंह, करण सिंह, योग प्रशिक्षक सुमन, रमेश, लोकेशवर, सुनिल गोदारा, बीईओ बलजिंदर सिंह, दीपक सहित मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply