IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

युवा नशे की बजाय शिक्षा व खेल में दिखाएं रुचि, राष्ट्र के नवनिर्माण में निभाएं भूमिका : डीआईजी डा. अरुण सिंह

सिरसा, 25 सितंबर।


                  युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए और समाज को जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। सरकार द्वारा नशा के प्रति जागरूकता व इसे खत्म करने के लिए नशा मुक्ति भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के नशा प्रभावित 272 जिलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें प्रदेश के सिरसा जिला को भी शामिल किया गया है। सिरसा पुलिस नशे को रोकने के लिए प्रहरी की तरह कार्य कर रही है और इस संबंध में एक टोल फ्री नंबर भी विभाग द्वारा जारी किया गया है।

For Detailed News-


                  ये विचार डीआईजी एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक सिरसा डा. अरुण सिंह ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गैर शिक्षक कर्मियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं का नशा छुड़वाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें ताकि एक अच्छे राष्ट्र के नवनिर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन विश्व की सर्वाधिक बड़ी चुनौतियों में से एक है, इसलिए मादक पदार्थों की रोकथाम व उनके प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए, नशे की लत के शिकार लोगों को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रह कर शिक्षा व खेल की गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पड़ोस में कोई भी व्यक्ति नशे की बिक्री करता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन के हैल्पलाइन नंबर 88140-11620, 88140-11626 व 88140-11675 अथवा जिला प्रशासन के नंबर 01666-248890 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

https://propertyliquid.com


                  विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर शिक्षक संघ तथा छात्र संघ ने डा. अरुण सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल के दौरान सिरसा के अंदर नशे पर अंकुश लगाने के लिए अनेक सराहनीय कदम उठाए गए जिसके लिए ये बधाई के पात्र हैं और विद्यार्थियों ने डीआईजी को आश्वस्त किया कि वे उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर राष्टï्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभय गोदारा, डा. ईश्वर मलिक, सुरेंद्र नुईयां, गैर शिक्षक संघ के प्रधान महेंद्र बेनीवाल, रणबीर, छात्र नेता सुमित, पूजा, कर्ण कस्वां, संजय बिश्रोई, समिष्ठïा, किरण सिहाग आदि उपस्थित थे।