*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिरसा, 6 जनवरी।

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


                  हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिलावार जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त अशोक गर्ग एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकार मौजूद थे।


                      मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत वर्ष 2022 तक हर घर तक पेयजल कनेक्शन पहुंचाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अवैध कनेक्शनों को वैध करना, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल आपूर्ति करना तथा प्रत्येक घर में जल पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की मात्रा के साथ गुणवत्ता की ओर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं। बैठक में उन्होंने जिलावार योजना की प्रगति की समीक्षा भी की।


                      वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सक्षम युवाओं के माध्यम से जिला में सर्वे करवाया जा रहा है तथा इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र में किस गांव में कितने कनेक्शन वैध और कितने अवैध है, यह जानकारी जुटाई जाएगी। इन कनेक्शनों को सर्वे के बाद वैध किया जाएगा। जिला में हाउस होल्ड सर्वे का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है शेष को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में 62 प्रतिशत घरों के कनेक्शन स्वीकृत है शेष घरों का एफएसटीसी के माध्यम से जल्द ही स्वीकृत किए जाएगा।


                      उन्होंने बताया कि जिला में 337 गांवों में ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटियों बनाई जा चुकी है जिसमें प्रत्येक कमेटी में 11 सदस्य शामिल है। इन कमेटियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी में चेयरमैन सरपंच, सदस्य आशावर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, महिला मंडल की प्रधान, साक्षर महिला समूह, महिला पंच, पुरुष पंच, चोकीदार,जनस्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग के जेई व ग्राम सचिव बतौर कनवेनर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में कनेक्शन या पाइपलाइन नहीं पहुंची है उनका विभाग द्वारा एस्टीमेट बना कर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा पंचायतों को उनकी भूमिका व कर्तव्यों के  बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि प्रत्येक घर में कनेक्शन वैध किया जा सके तथा जल सप्लाई सुचारु की जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला में तीन चरणों में विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत घरों में पेयजल आपूर्ति करने का लक्ष्य प्राप्त करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।


                      वीडियो कॉफ्रेंस में अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग प्रदीप पूनिया, कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, तरुण गर्ग, जिला सलाहकार डब्ल्यूएसएसओ राकेश सोगलान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!