Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

* महिला कॉलेज में उपायुक्त ने गीता जयंती महोत्सव का दीप जलाकर किया शुभारंभ*

*जिला स्तरीय गीता महोत्सव में दिखाई अध्यात्म, संस्कृति व कला के दिव्य और अनूठे संगम की झलक*

*शनिवार को शहर में निकाली जाएगी भव्य नगर शोभा यात्रा*

For Detailed

पंचकूला, 22 दिसंबर उपायुक्त सुशील सारवान ने महिला कॉलेज सेक्टर 14 में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2023 का दीप जलाकर शुभारंभ किया।  

उपायुक्त ने कहा की गीता जीवन जीने का सार है और सरकार ने विश्व स्तर पर गीता का प्रचार प्रसार किया है। गीता से हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण का हजारों साल पहले दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। 

दो दिन तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव में शुक्रवार 22 दिसंबर को प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उपायुक्त ने अवलोकन किया जिसमें अध्यात्म, संस्कृति व कला के दिव्य और अनूठे संगम की झलक दिखाई दी,

इसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाकर अलग अलग उत्पादो का प्रदर्शन किया।   

जिला स्तरीय महोत्सव के दौरान गीता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका जीवन के लिए गीता विषय रहा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामदिया शास्त्री व सेवानिवृत प्राचार्य धर्मपाल शर्मा ने गीता पर विस्तार से चर्चा कर गीता के मुख्य सार से अवगत करवाया। धर्म और अधर्म का युद्ध बताते हुए धर्म की विजय बताई जो हमे पुण्य प्राप्त करने के लिए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गीता का कोई एक श्लोक लेकर उच्चारण करे उससे जीवन संवर जाएगा। 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गगनदीप, एस डी एम कालका निशा यादव, प्राचार्य यशपाल, माता मनसा देवी संस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्य रीटा गुप्ता, मोरनी महाविद्यालय की प्राचार्य डा, शैलजा छाबड़ा, महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 की प्राचार्य ऋचा सेतिया, इंग्लिश की प्रोफेसर अर्चना शर्मा, अतुल खुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। मंच का संचालन डा, राजबीर कौशिक ने किया। 

*विभागीय प्रदर्शनी में ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं व सेवाओं की दी जानकारी*

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में नागरिकों को गीता के ज्ञान के साथ-साथ सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने का अवसर भी मिला। 

महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर दर्जन से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के दौरान आम नागरिकों को एक तरफ जहां प्रदर्शनी में अध्यात्म, संस्कृति व कला की की झलक दिखी वहीं दूसरी तरफ विभिन्न विभाग नागरिकों को सरकार की ओर से लागू की गई ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं व सेवाओं के लिए जागरूक किया गया।

https://propertyliquid.com