City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

महिलाओं को शिक्षा के मिलें पर्याप्त अवसर – राज्यपाल

महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास के लिए संवर्धिनी न्यास की करी सराहना
संवर्धिनी न्यास द्वारा चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम की महिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

For Detailed

पंचकूला, 28 जुलाई – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश में शत प्रतिशत महिलाओं को शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर होकर आगे बढते हुए समाज में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।
    राज्यपाल आज यहां पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संवर्धिनी न्यास हरियाणा प्रांत द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
  श्री बंडारू दत्तात्रेय ने संवर्धिनी न्यास को बधाई देते हुए कहा कि न्यास द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान की दिशा में बहुत ही उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संवर्धिनी न्यास की उत्तर क्षेत्र संयोजिका डा. प्रतिभा सिंह को भी विशेष रूप से बधाई दी।
  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा से की थी जिसके परिणाम स्वरूप पूरे देश में यह कार्यक्रम निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विशेष रूप से हरियाणा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सफल प्रयासों से आज प्रदेश में लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी इस विषय को लेकर कुछ लोगों में संकीर्ण मानसिकता है लेकिन यह खुशी की बात है कि आज बेटी को लक्ष्मी मान कर बढने वाले लोग अब आगे आ रहे हैं इसके लिए ऐसे सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं।  


  इस अवसर पर राज्यपाल ने गांव बीड़ घग्गर में महिला सिलाई एवं सौंदर्यकरण प्रशिक्षण को लेकर संवर्धिनी न्यास द्वारा चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी महिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है।
  राज्यपाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक आदमी अगर शिक्षित होता है तो सिर्फ एक आदमी ही शिक्षा ग्रहण करता है लेकिन अगर एक महिला को शिक्षित किया जाता है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार संवर्धिनी न्यास महिलाओं के उत्थान के लिए सकारात्मक प्रयास कर रहा है आगे भी इसी प्रकार महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देता रहेगा।  


  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि संवर्धिनी न्यास संस्था के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अनेकों प्रशिक्षण के माध्यम से कैसे समाज में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है इसके लिए संस्था का कार्य सराहनीय है। महिलाएं हमारे लिए माता के समान हैं उनका सम्मान केवल आज ही नहीं बल्कि जब सृष्टि बनी थी इसे तभी से होता आया है। महिलाएं कोई भी कार्य अपने हाथ में लेे तो वह उसे संपन्न करने में सक्षम होती हंै।


  श्री गुप्ता ने कहा कि नारी को आत्मनिर्भर की दिशा में संवर्धिनी न्यास का कार्य सराहनीय रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था इसी प्रकार केवल पंचकूला में ही नहीं प्रदेश व देश के अन्य भागों में भी महिला उत्थान में अपना योगदान जारी रखेगी।  


  इस अवसर पर डॉ प्रतिभा सिंह उत्तर क्षेत्र संयोजिका संवर्धिनी न्यास ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


  इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, संवर्धिनी न्यास की सचिव डॉ. मेघा ब्रम्हपुरकर,  संवर्धिनी न्यास से डॉ माधुरी मराठी, अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट पंचकूला जगमोहन गर्ग, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, आइटीबीपी भानु के इंस्पेक्टर जनरल ईश्वर सिंह दूहन, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता सहित समृद्धि न्यास के पदाधिकारी व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com