Vijayadashami Symbolizes the Victory of Good Over Evil- Chief Minister

महिलाओं के लिए कारगर सखी वन स्टाॅप सैंटर-उपायुक्त

For Detailed News-

पंचकूला 11 सितम्बर – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला सचिवालय में पीड़ित महिलाओ की सहायता के लिए सखी वन स्टाप सैंटर संचालित किया जा रहा है। इस केन्द्र में शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए महिलाओं को न्याय सुलभ करवाया जा रहा है।

महिलाओं के निपटाए 90 मामले


उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टाॅप सैंटर मार्च 2019 में शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक इस सैंटर में 161 शिकायतें दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि सैंटर में त्वरित कार्रवाई करते हुए घरेलू ंिहंसा से पीड़ित 90 शिकायतों का निपटारा करते हुए महिलाओं को न्याय दिलवाया गया। उन्होंने बताया कि सैंटर में कांउसलिंग के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का निपटारा करवाया जाता है।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त ने बताया कि सखी वन स्टाॅप सैंटर महिलाओं के लिए नाम के अनुरूप कार्य करते हुए बहुत ही कारगर साबित हो रहा है तथा महिलाओं को न्याय दिलवा रहा है। उन्होंने बताया कि सैंटर में पीड़ित महिला को पुलिस सहायता, स्वास्थ्य लाभ, मनौवैज्ञानिक परामर्श मुहैया करवाया जाता है। इसके अलावा अस्थाई रूप से 5 दिन के लिए आवास भी उपलब्ध करवाया जाता है।


उपायुक्त ने बताया कि सैंटर में घरेलू, हिंसा, दहेज, उत्पीडन, बाल विवाह, महिला तस्करी, बलात्कार से पीडित, साईबर क्राईम, गुमशुदा, ऐसिड, अटैक, यौन शोषण से पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। महिलाओं की मदद के लिए 181 टोल फ्री नम्बर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा हैल्प लाईन 0172-2586600 पर भी महिला अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।