*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

महिलाएं मन में ठान लें तो हर मुकाम कर सकती हैं हासिल : उपायुक्त

सिरसा, 20 दिसंबर।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया नारी सम्मान की ओर विषय पर  –   जिला स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन


           कोई भी कार्य महिलाओं के लिए मुश्किल नही है, यदि वे मन में ठान ले तो हर मुकाम हासिल कर सकती है। महिलाएं शिक्षित बनकर स्वयं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएं, ताकि वे समाज में पुरूषों के समानांतर अपने को स्थापित कर सकें।


               यह बात उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नारी सम्मान की ओर विषय पर आयोजित जिला स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। प्रतियोगिता में महिलाओं व लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मैराथन दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. दर्शना देवी ने उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग का स्वागत किया तथा उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के तहत शपथ भी दिलवाई।


उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय की महिलाएं सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने इस दौर में जन्म लिया है। समय के साथ महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। जहां पहले महिलाओं को परंपराओं व संस्कारों के नाम पर शिक्षा से लेकर अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से वंचित रखा जाता था। आज लड़कियां अपनी रूचिअनुसार पढ़ सकती हैं, वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई है। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का फायदा उठाएं और अपने आपको सशक्त रूप से समाज में स्थापित करें।

तियोगिता में महिलाओं व लड़कियों ने लिया बढचढकर हिस्सा, दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दम


               उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सावित्री बाई फूले ने बहुत ही कठिनाईयों को सहन करना पड़ा था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उन्होंने न केवल स्वयं को शिक्षित किया बल्कि दूसरी महिलाओं को भी शिक्षा के लिए प्रेरित किया। महिलाओं में वो क्षमता है, जिसके बल बूते वो आगे बढ सकती हैं। आज सानिया मिर्जा, कल्पना चावला, साइना नेहवाल जैसे अनेकों उदाहरण महिलाओं के सामने हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित जिला की ही बेटी सविता पुनियां की ओर उपस्थित महिलाओं का ध्यान दिलाते हुए कहा कि सविता आपके ही जिला गांव जोधकां की बेटी है, जो देश की राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा है। इसलिए लड़कियों व महिलाओं को चाहिए कि वे ऐसी प्रतिभाओं से प्रेरित होकर जीवन में आगे बढें और अपने आपको स्वावलंबी बनाएं।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला की बेटी राष्ट्रीय टीम की हॉकी खिलाड़ी सविता पुनियां व 36  बार रक्तदान कर चुकी बीमला कस्वां को किया सम्मानित

यह खबर भी पढ़ें: ” Life given to Mughal Period through Painting ” By ANUBHAV SOM


               उपायुक्त ने कहा कि समय के साथ परंपराओं के नाम पर चल रही बहुत सी कुरीतियां व प्रथाएं खत्म हुई हैं, लेकिन अभी भी पर्दा प्रथा जैसी पुरानी परंपराओं का निर्वहन महिलाएं कर रही हैं, जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्दा प्रथा महिला को एक गुलामी जैसा प्रतीत करवाता है, इसलिए महिलाओं को पर्दा प्रथा से मुक्त हो जाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सुदृढता महिलाओं के लिए समाज में सम्मान दिलाने का सशक्त माध्यम बन सकता है। इसलिए महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने पैरों पर खड़ा होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची बीमला कस्वां ने उपस्थित महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वे अब तक 36 बार रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। महिलाओं व लड़कियों के लिए 300 व 200 मीटर की तथा छोटी लड़कियों के लिए 50 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 100 मीटर मटका दौड़ व रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!