*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

मतदाता को मतदान के लिए जागरुक करना स्पीप का उद्देश्य : मंडल आयुक्त विनय सिंह

सिरसा, 26 सितंबर।

 सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित


              स्वीप कार्यक्रम का उद्ïदेश्य आमजन को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है इसलिए प्रत्येक नागरिक 21 अक्तूबर को मतदान अवश्य करे तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।


              यह बात आज मंडल आयुक्त विनय सिंह ने आज स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन प्रोग्राम) गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की। इससे पूर्व मुख्यअतिथि, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त तथा एसडीएम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


              मंडल आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को चुनाव के दौरान जागरूक व जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र की सार्थकता भी इसी में है कि सभी मतदाता चुनाव में सक्रिय भागीदारी करें। आयुक्त ने उपस्थितगण को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जाति, धर्म व संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर करने के संबंध में एक शपथ भी दिलवाई। आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि भारत के संविधान ने अनुच्छेद 326 के तहत हमें वोट का अधिकार दिया है। पहले 21 साल की आयु पूरी होने पर वोट बनता था लेकिन संविधान के 61वें संशोधन में मतदाता की आयु सीमा को 18 वर्ष कर दिया गया। हर मतदाता चुनाव में अपनी जिम्मेदारी समझे और देश व समाज का हित करने वाली सरकार का गठन करने में अपनी भूमिका निभाए। वोट देना हम सबकी जिम्मेदारी भी है और गौरव भी।


              उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश हित में अपनी ऊर्जा प्रयोग करें और चुनाव महापर्व में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या या गड़बड़ी की संभावना दिखने पर प्रशासन को सूचित करें या चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई एप सी-विजिल पर जाकर जानकारी दे सकते है। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरु किए गए हैल्पलाईन नम्बर 1950 पर भी अपने वोट से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। जब आप प्रक्रिया से परिचित होंगे तो ही लोकतंत्र में सार्थक भूमिका निभा सकेंगे। बेटियों की भूमिका इस कार्य में और अधिक बढ़ जाती है। उन्हें 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही न केवल स्वयं का वोट बनवाना चाहिए बल्कि परिजनों, पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी वोट बनवाने व चुनाव में इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसा करके वे दूसरों के लिए मिसाल कायम कर सकती हैं।  उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए घर से लाना, उन्हें सहायक उपलब्ध करवाना और फिर वापस घर तक छोडऩा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जरुरी योगदान होगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वïान किया कि वे बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य जरूरतमंदों को मतदान करने में सुविधाजनक माहौल बनाएं ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को प्रत्येक मतदाता अपना हर कार्य छोड़कर वोट देने जरूर जाए।


              उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदाता ही इसकी मजबूती हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा। एक-एक वोट अमूल्य है और कई बार तो एक वोट से हार-जीत निश्चित होती है। वोट देते समय नैतिकता का पालन करना भी बहुत जरूरी है। हमें कभी भी धन, शराब अथवा किसी अन्य उपहार आदि के प्रलोभन या जाति, धर्म व संप्रदाय आदि से प्रभावित हुए बिना अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पूरे समाज के लिए संदेशवाहक की जिम्मेदारी निभाएं और हर परिचित को उसके वोट के अधिकार की याद दिलाएं व मतदान के लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक होने के नाते लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कत्र्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि समाज को कुछ उपयोगी योगदान देना है।
              इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर द्वारा सभी का धन्यवाद किया तथा अधिक अधिक से वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम में सर्व शिक्षा अभियान की टीम द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर नाटक, गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन स्वीप मास्टर टे्रनर नरेश ग्रोवर ने किया। छात्रा ऊर्जा सचदेवा द्वारा भाषण व नेश्रल स्कूल आफ एजुकेशन के विद्याार्थियों द्वारा एक स्क्रीट के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र, तहसीलदार चुनाव राम निवास, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान, शशी सचदेवा व स्वीप कार्यक्रम से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


मंडल आयुक्त ने किया स्ट्रांग रुम का निरीक्षण


             मंडल आयुक्त विनय सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के उपरांत सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया व जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंडल आयुक्त को स्ट्रांग रुम में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र कुमार, तहसीलदार चुनाव राम निवास आदि मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply